Jabalpur Crime News : पति से विवाद के बाद नर्स ने की आत्महत्या, पंखे से लटकता मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Jabalpur Crime News : जबलपुर। जबलपुर में एक नर्स ने संदिग्ध हालातों में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि निजी अस्पताल में नर्स का काम करने वाली साक्षी की शादी एक साल पहले जबलपुर के धनवंतरी नगर में रहने वाले ललित से हुई थी। शादी के बाद तो दोनों के बीच सब कुछ ठीक चल रहा था,लेकिन कुछ माह बाद से ही साक्षी का अपने पति ललित से चरित्र संदेह को लेकर झगड़ा होने लगा। रोज रोज होने वाले झगड़े की वजह से साक्षी मकान के निचले हिस्से में रह रही थी। जबकि ललित अपने माता पिता के साथ ऊपरी हिस्से में रह रहा है।read more : Indian Desi Bhabhi Sexy Video : लाल साड़ी पहनकर पलंग पर ऐसा काम करती दिखीं भाभीजी, कैमरे के सामने ही मचा दिया गदर, जमकर वायरल हो रहा ये Sexy वीडियोकल रात भी चरित्र संदेह की बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ था। लड़ाई के बाद ललित अपने माता पिता के पास ऊपर चला गया। जबकि साक्षी मकान के निचले हिस्से में बने कमरे में चली गई। विवाद के बाद जब सुबह ललित नीचे आया और उसने साक्षी के कमरे में झांका,तो उसके होश उड़ गए। क्योंकि साक्षी का शव कमरे में लगे पंखे से झूल रहा है। जिसके बाद ललित ने पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने साक्षी के शव को पीएम के लिए भेजा।खुदकुशी की खबर बालाघाट में रहने वाले साक्षी के माता पिता को दी। बालाघाट से जबलपुर पहुंचे साक्षी के परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी किसी अनहोनी का शिकार हुई है। क्योंकि उसके पति ललित ने जबरन उसका गर्भपात करवाया था,और उस पर चरित्र को लेकर आरोप लगाता था। जिससे साक्षी काफी परेशान थी। लिहाजा उन्होंने पूरे मामले की गहराई से जांच करने के साथ ही पति पर कड़ी कार्यवाही की मांग की है।

May 09, 2024 10:47 UTC


Today's Hukamnama : ਅੱਜ ਦਾ ਹੁਕਮਨਾਮਾ(09-05-2024) ਸੱਚਖੰਡ ਸ੍ਰੀ ਹਰਿਮੰਦਰ ਸਾਹਿਬ ਜੀ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ

He gave me His hand, and saved me and made me His own; forever and ever, I enjoy His Love. ||1|| The True Lord and Master is forever merciful and forgiving. ਜਿਸ ਪਰਮਾਤਮਾ ਨੇ ਜਿੰਦ ਪਾ ਕੇ (ਸਾਡਾ) ਸਰੀਰ ਪੈਦਾ ਕੀਤਾ ਹੈ, ਜੇਹੜਾ (ਹਰ ਵੇਲੇ) ਸਾਨੂੰ ਖ਼ੁਰਾਕ ਤੇ ਪੁਸ਼ਾਕ ਦੇ ਰਿਹਾ ਹੈ, ਉਹ ਪਰਮਾਤਮਾ (ਸੰਸਾਰ-ਸਮੁੰਦਰ ਦੀਆਂ ਵਿਕਾਰ-ਲਹਿਰਾਂ ਤੋਂ) ਆਪਣੇ ਸੇਵਕ ਦੀ ਇੱਜ਼ਤ (ਗੁਰੂ ਮਿਲਾ ਕੇ) ਆਪ ਬਚਾਂਦਾ ਹੈ। ਹੇ ਨਾਨਕ! (ਆਖ ਕਿ ਮੈਂ ਉਸ ਪਰਮਾਤਮਾ ਤੋਂ) ਸਦਾ ਸਦਕੇ ਜਾਂਦਾ ਹਾਂ ॥੨॥੧੬॥੪੪॥हे भाई! जिस परमात्मा ने जान डालकर (हमारा) सरीर पैदा किया है, जो (हर समय) हमे खुराक और पोशाक दे रहा है, वह परमात्मा (संसार-समुन्द्र की विकार लहरों से) अपने सेवक की इज्ज़त (गुरु मिला कर) आप बचाता है। हे नानक!

May 09, 2024 08:14 UTC


हत्या, अपहरण, नशा माफियाओं से दहल रहा MP का ‘‘REWA’’

REWA NEWS: बीते एक सप्ताह से रीवा में हत्या, हत्या के प्रयास, गाजा तस्करो के नाम रहा। रीवा में अपराधियों को बोलबाला हैं। सोमवार की अलसुबह मच्छरदानी के अंदर सो रहे मासूम को बाइक सवार नकाबपोश दो बदमाशों ने अपहरण कर लिया।शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत कॉलेज चौराहा से 6 माह के मासूम बालक के अपहरण का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया। बाइक सवार नकाबपोश दो बदमाशों ने पूरी घटना को अंजाम दिया। सोमवार की अलसुबह मच्छरदानी के अंदर सो रहे मासूम को आरोपी उठा ले गए। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर जब तक उसके माता पिता उठे तब तक बाइक सवार दो बदमाश भाग निकले।घटना के बाद पीड़ित परिवार पुलिस थाना के चक्कर लगा रहा है, साथ ही मासूम को सुरक्षित पाने मदद की गुहार लगा रहा है। घटना के 48 घंटे बाद भी मासूम बच्चे का पता नहीं लग सका है. जिससे परिजनों को रो-रो कर बुरा हाल है। सिविल लाइन पुलिस सीसीटीवी फुटेज देख कर आरोपियों की तलाश में लगी हुई है। पुलिस ने संदेहियों को भी पकड़ा है, जिनसे पूछताछ चल रही है।राजस्थान से आकर रीवा में पाल रहे थे पेटघटना के संबंध में मासूम बच्चे के पिता अरविंद ने बताया कि वो राजस्थान से परिवार के साथ रीवा आए हुए थे, चारपहिया वाहन सवारों को धूप से बचाते कार को एसैसिरीज बेचकर वो परिवार का पालन पोषण करते है। कॉलेज चौराहे के पास ही रविवार-सोमवार की अलसुबह वो परिवार सहित बच्चों के साथ सो रहे थे। इसी दौरान रात करीब तीन बजे बाइक से आए दो नकाबपोश बदमाश उनके 6 माह के मासूम बच्चे का अपहरण कर बाइक से फरार हो गए। बुधवार को पूरा मामला प्रकाश में आया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस अज्ञात बदमाशों की तलाश सरगर्मी से कर रही है।मच्छरदानी के अंदर सो रहा था मासूमबच्चे की मां मनीषा ने बताया कि बाई ने बताया कि वो अपने तीन साल और 6 माह के बच्चे और पति के साथ कॉलेज चौराहे में चेन सेट बेचने का काम करते हैं। बीते 6 और 7 मई की दरमियानी रात तकरीबन 3 बजे वे अपने दो बच्चों के साथ सो रहे थे। इसी दौरान चाइक में सवार होकर आए बदमाशों ने उनके 6 माह के बच्चे को मच्छरदानी के अंदर से बाहर निकाला और बाइक से चंपत हो गए। जब उनकी नींद खुली तो शोर मचाया लेकिन वो नजरों से ओझल हो गए।सीसीटीवी फुटेज में दिखे बदमाशपुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए कॉलेज चौराहे के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को चेक किया, जिसमें बाइक सवार दो बदमाश बच्चे को ले जाते नजर आ रहे है। एडिशनल एसपी विवेक लाल ने बताया कि बच्चे का पता लगानें पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने टीम गठित कर दी है। कुठ संबंहिटों से पुश्ताठ चल रही है। मासूम की खोजबीन के प्रयास जारी है।

May 09, 2024 07:36 UTC


Rewa News: कमिश्नर गोपालचन्द्र डॉड का सक्त निर्देश; कलेक्टर अधीनस्थ राजस्व न्यायालयों में प्रकरणों के निराकरण की हर माह करें समीक्षा

REWA NEWS। कमिश्नर कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक में रीवा संभाग के कमिश्नर गोपालचन्द्र डॉड ने राजस्व कार्यों तथा विकास कार्यों की जिलेवार समीक्षा की। कमिश्नर ने कहा कि लोकसभा निर्वाचन में अब केवल मतगणना का कार्य शेष है। मतगणना होने तक राजस्व प्रकरणों के निराकरण का अभियान चलाएं। सभी राजस्व अधिकारी लंबित प्रकरणों के निराकरण के विशेष प्रयास करें। राजस्व अधिकारी अपने मूल कार्यों पर विशेष ध्यान दें। कानून और व्यवस्था की निगरानी, राजस्व प्रकरणों के निराकरण तथा विकास कार्यों की निगरानी पर ध्यान दें।राजस्व महाअभियान में सिंगरौली और मऊगंज कलेक्टरों को विशेष ध्यान देने की आवश्यकताराजस्व महाअभियान में पूरे संभाग में बहुत अच्छा कार्य हुआ था। एक बार पुन: राजस्व महाअभियान की तरह प्रकरणों के निराकरण के प्रयास करें। सिंगरौली और मऊगंज कलेक्टरों को विशेष ध्यान देनेकी आवश्यकता है। भू अर्जन से जुड़े प्रकरण कमिश्नर न्यायालय से कलेक्टर न्यायालय में भेजे गए हैं। इनकी भी नियमित सुनवाई करके निराकरण करें। कमिश्नर ने कहा कि अविवादित सीमांकन तथा बंटवारे के प्रकरण प्राथमिकता से निराकृत करें।नक्शा तरमीम के लिए भी विशेष अभियान चलाएं। नक्शा तरमीम न होने पर भी भूमि विवाद लगातार बने रहते हैं। कलेक्टर अधीनस्थ राजस्व न्यायालयों में प्रकरणों के निराकरण की हर माह समीक्षा करें। सभी दर्ज राजस्व प्रकरण आरसीएमएस पोर्टल में अनिवार्य रूप से दर्ज कराएं। किसान सम्मान निधि के सभी आवेदनों में शत-प्रतिशत ई केवाईसी कराएं। वर्षों से लंबित जिन राजस्व प्रकरणों में अभिलेख उपलब्ध नहीं हो रहे हैं अथवा पक्षकार उपस्थित नहीं हो रहे हैं उन्हें वैधानिक प्रक्रिया के तहत निराकृत करें।कमिश्नर ने खनिज राजस्व की वसूली पर नाराजगी व्यक्त कीकमिश्नर ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली की समीक्षा करते हुए कहा कि अप्रैल माह में खाद्यान्न का उठाव और वितरण संतोषजनक नहीं है। आगामी 6 दिनों में 95 प्रतिशत वितरण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। खाद्यान्न वितरण में लापरवाही पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। समर्थन मूल्य पर गेंहू का उपार्जन अपनी गति से हो रहा है। उपार्जित गेंहू के सुरक्षित भण्डारण और किसान को तीन दिन में भुगतान सुनिश्चित करें। कमिश्नर ने खनिज राजस्व की 77.25 प्रतिशत वसूली पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि खनिज राजस्व का शत-प्रतिशत राजस्व प्राप्त करें। खनिज के अवैध परिवहन पर कड़ी कार्यवाही करें।खनिज परिवहन करने वाले वाहनों को जारी ईटीपी की नियमित रूप से जाँच करें। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा पिछड़ावर्ग के सभी पात्र विद्यार्थियों के छात्रवृत्ति के आवेदनों का एक सप्ताह में सत्यापन कराकर छात्रवृत्ति का वितरण कराएं। छात्रवृत्ति वितरण की पोर्टल की तकनीकी बाधा तथा आवश्यक आवंटन के लिए वरिष्ठ कार्यालयों से तत्काल संपर्क करें।विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए कमिश्नर ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना से स्वीकृत 93 प्रतिशत आवासों को पूर्ण कराकर सराहनीय कार्य किया गया है। शहरी प्रधानमंत्री आवास योजना में भी सभी जिलों में अच्छा कार्य हुआ है। मनरेगा योजना से मजदूरों को समय पर मजदूरी का भुगतान सुनिश्चित करें।338 गौशालाओं का निर्माण कार्य पूरासंभाग में 431 स्वीकृत गौशालाओं में से 338 का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। इनमें से पंचायत द्वारा संचालित 171 गौशालाओं में लगभग 17 हजार गौवंश हैं। इनके पेयजल, चारा-भूसा तथा गर्मी से बचाव की उचित व्यवस्था कराएं। शेष गौशालाओं का भी संचालन कराकर उनमें गौवंशों को सुरक्षित कराएं।बैठक में जनमन योजना, आयुष्मान योजना, बिजली की आपूर्ति तथा भू अर्जन प्रकरणों की समीक्षा की गई। बैठक में कलेक्टर रीवा श्रीमती प्रतिभा पाल, कलेक्टर सतना अनुराग वर्मा, कलेक्टर सीधी स्वरोचिष सोमवंशी, कलेक्टर सिंगरौली चन्द्रशेखर शुक्ला, कलेक्टर मऊगंज अजय श्रीवास्तव, कलेक्टर मैहर रानी बाटड, अपर कमिश्नर अरूण परमार, सीईओ जिला पंचायत रीवा डॉ सौरभ सोनवणे, सीईओ सतना संजना जैन, आयुक्त नगर निगम तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

May 09, 2024 00:01 UTC


Tags
Finance      African Press Release      Lifestyle       Hiring       Health-care       Online test prep Corona       Crypto      Vpn      Taimienphi.vn      App Review      Company Review      Game Review      Travel      Technology     
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */