कृषि विज्ञान केंद्र महेंद्रगढ़ ने ग्वार उत्पादन पर जागरुकता शिविर का किया आयोजन, किसानों को मिली कई महत्वपूर्ण जानकारी

आज कृषि विज्ञान केंद्र महेंद्रगढ़ के द्वारा ग्वार उत्पादन को लेकर गांव सैदपुर में एक जागरुकता शिविर आयोजन किया गया, जिसका मुख्य विषय “ग्वार उत्पादन की उन्नत कृषि क्रियाए” है. किसानों को जल संरक्षण, जैविक खादों तथा उन्नत किस्मों से ग्वार फसल की बिजाई के दौरान विशेष ध्यान देना होगा. उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि वह गवार के उखेड़ा रोग की रोकथाम के लिए कार्बनडाजिम द्वारा बीज को उपचारित करके बोएं. उन्होंने किसानों को ग्वार की उन्नत किस्में/ Varieties of Guar जैसे एच. ये भी पढ़ें: 'MFOI, VVIF Kisan Bharat Yatra' को गुजरात के किसानों का मिला भरपूर सहयोग, जानें क्या रहा खासजागरुकता शिविर में किसानों को ग्वार फसल/Guar Crop में नुकसान पहुंचने वाले खरपतवारो के बारे में जानकारी दी तथा उनके नियंत्रण के बारे में बताया गया.

May 08, 2024 10:46 UTC


संविधान बदलने के लिए 400 से ज्यादा सीट जीतना चाहती है भाजपा : उद्धव

डिजिटल डेस्क,धुले। शिवसेना-उद्धव बालासाहेब ठाकरे (शिवसेना-यूबीटी) के नेता उद्धव ठाकरे ने बीते दिन मंगलवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व वाली नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) 400 से अधिक सीट जीतना चाहता है ताकि वे संविधान को बदल सके।ठाकरे ने भाजपा पर निशाना साधते हुए दावा किया कि भाजपा के लिए भारत का संविधान एक बोझ है। वे सोचते हैं कि उन्हें एक दलित द्वारा लिखे गए संविधान का पालन क्यों करना चाहिए? वे 400 से अधिक सीट इसलिए जीतना चाहते हैं ताकि वे डॉ. बीआर आंबेडकर के लिखे संविधान को बदल सकें। शिवसेना यूबीटी नेता ठाकरे ने केंद्र की मोदी सरकार पर कृषि उपज की पर्याप्त कीमत न देकर किसानों को धोखा देने का आरोप लगाया। ठाकरे ने धुले में महा विकास आघाडी गठबंधन (एमवीए)की उम्मीदवार शोभा बछाव के लिए रैली को संबोधित करते हुए आरोप लगाया, हम सत्ता में लौटने के बाद महाराष्ट्र का गौरव लौटाएंगे, जो इन (भाजपा) लोगों ने लूट लिया है। छत्रपति शिवाजी महाराज ने (स्वराज के लिए) सूरत को लूटा था लेकिन अब सूरत के ये दोनों (व्यक्ति) छत्रपति के महाराष्ट्र को लूट रहे हैं।महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले के गुहागर में एक रैली को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ठाकरे ने दावा करते हुए कहा है कि भाजपा आगामी लोकसभा चुनाव में 400 से अधिक सीटें जीतने के लक्ष्य के साथ प्रचार कर रही है ताकि वह " संविधान बदल सकें। पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी दावा किया कि "एक राष्ट्र एक चुनाव" की अवधारणा तानाशाही की ओर एक कदम है। उन्होंने कहा, "भाजपा की रणनीति को समझना होगा, जब भाजपाई संविधान बदलने की अपनी योजना पर आगे बढ़ते हैं तो वे विरोधी आवाजें नहीं चाहते। पूर्व मुख्यमंत्री ठाकरे ने कहा हाल ही में बीते सत्र में 100 से अधिक सांसदों को संसद से निलंबित कर दिया गया , इस दौरान कई महत्वपूर्ण विधेयक बिना बहस के पारित किए गए। ठाकरे ने कहा आज की भाजपा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के समय से बहुत अलग है।आपको बता दें भाजपा सांसद अनंत कुमार हेगड़े ने पिछले सप्ताह कहा था कि उनकी पार्टी को संविधान में संशोधन करने और "कांग्रेस द्वारा इसमें की गई विकृतियों और अनावश्यक परिवर्धन को ठीक करने" के लिए संसद के दोनों सदनों में दो-तिहाई बहुमत की आवश्यकता है। बाद में भाजपा ने हेगड़े की टिप्पणी से उत्पन्न विवाद को शांत करने के लिए कदम उठाया और इसे उनकी "व्यक्तिगत राय" करार दिया और उनसे स्पष्टीकरण मांगा।

May 08, 2024 03:45 UTC


OnePlus Nord CE 4 Lite Launch Date: लॉन्च के लिए तैयार है OnePlus Nord CE 4 Lite

OnePlus Nord CE 4 Lite: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वनप्लस में कुछ समय पहले इंडिया में OnePlus Nord CE 4 Lite स्मार्टफोन लॉन्च किया था वहीं अब कंपनी इसका लाइट वर्जन OnePlus Nord CE 4 Lite भारत में लॉन्च करने की योजना बना रही है।हालांकि अभी इसकी ऑफिशल लॉन्च डेट का खुलासा नहीं हुआ है और ना ही कंपनी ने अभी इसके फीचर्स का खुलासा किया है. 6.67 इंच की FHD+ AMOLED डिस्पलेलेकिन कई वेबसाइट पर इसके फीचर्स लीक हो रहे हैं जिनके मुताबिक इस स्मार्टफोन में 120Hz के रिफ्रेश रेट वाली 6.67 इंच की FHD+ AMOLED डिस्पले हो सकती है।परफॉर्मेंस के लिए इसमें क्वालकॉम का Snapdragon 6 Gen 1 प्रोसेसर लगाया जा सकता है, इसमें 5,500 mAh की बैटरी हो सकती है और उसके साथ सुपर फास्ट चार्जर का सपोर्ट मिल सकता है।50MP + 8MP का ड्यूल कैमरा सेटअपब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड वेबसाइट (BIS) पर लीक हो रहे OnePlus Nord CE 4 Lite के स्पेसिफिकेशंस के मुताबिक इसमें 50MP + 8MP का ड्यूल कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है. वहीं इसमें 16MP की सेल्फी हो सकती है। जानकारी के मुताबिक इस स्मार्टफोन की कीमत 20 हजार रुपये से कम होगी और यह इस महीने यानी मई के महीने में है लॉन्च किया जाएगा।

May 07, 2024 20:08 UTC


Tags
Finance      African Press Release      Lifestyle       Hiring       Health-care       Online test prep Corona       Crypto      Vpn      Taimienphi.vn      App Review      Company Review      Game Review      Travel      Technology     
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */