Meerut: हस्तिनापुर में हुआ MFOI Samridh Kisan Utsav का आयोजन, प्रगतिशील किसानों को किया गया सम्मानित

MFOI Samridh Kisan Utsav: किसानों को सम्मानित करने की पहल के तहत आज (13 मार्च, बुधवार) उत्तर प्रदेश के हस्तिनापुर में 'समृद्ध किसान उत्सव' का आयोजन हुआ. इतना ही नहीं 'समृद्ध किसान उत्सव' के दौरान खेती में बेहतरीन कार्य कर रहे किसानों को भी सम्मानित किया जा रहा है. प्रगतिशील किसान हुए सम्मानितकृषि विज्ञान केंद्र हस्तिनापुर में आयोजित इस 'समृद्ध किसान उत्सव' में 250 से ज्यादा किसानों ने भाग लिया. कृषि जागरण की यह पहल देशभर के किसानों में से कुछ अग्रणी किसानों को चुनकर राष्ट्रीय के अलावा, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक अलग पहचान दिलाने का काम करेगी. यह यात्रा देश के कोने-कोने में जाकर किसानों को MFOI के बारे में जागरूर करेगी और उन्हें किसानों के सबसे बड़े अवॉर्ड शो में आने का निमंत्रण देगी.

March 13, 2024 11:46 UTC


Indore Crime News: खेत में ट्रेक्टर का पहिया उतरने पर युवक की दराता मारकर हत्या

Indore Crime News: खेत में ट्रेक्टर का पहिया उतरने पर युवक की दराता मारकर हत्याIndore Crime News: ट्रैक्टर का पहिया आरोपितों के खेत में उतर गया और आरोपितों ने दराता मार कर हत्या कर दी। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।दीपकनईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। गांधीनगर थाना क्षेत्र में मामूली विवाद में युवक की हत्या कर दी। वह मामा के साथ ट्रेक्टर लेकर आ रहा था। ट्रैक्टर का पहिया आरोपितों के खेत में उतर गया और आरोपितों ने दराता मार कर हत्या कर दी। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।घटना ग्राम हिंगोनिया की बुधवार सुबह करीब 10 बजे की है। आरोपित देवकरण कुशवाह, रामराज कुशवाह और रोहित कुशवाह है। तीनों ने 20 वर्षीय रविंद्र उर्फ दीपक बारोड़ की हत्या की है। एडिशनल डीसीपी जोन-1 आलोक शर्मा के मुताबिक मूलत: बाडौ़ली गौतमपुरा निवासी दीपक हिंगोनिया में रहने वाला मामा शिवनारायण बारोड़ के साथ रहता था।बुधवार को वह लहसून से भरा ट्रेक्टर लेकर जा रहा था। मेड़ कम होने से ट्रेक्टर का पहिया आरोपित देवनारायण के खेत में चला गया। इस बात पर विवाद हुआ और आरोपितों ने बेरहमी से पिटाई कर दी। रामराज ने दराता से हमला कर दिया। गंभीर अवस्था में दीपक को अस्पताल ले गए लेकिन उसकी मौत हो गई।पुलिस ने दोपहर को रामराज और रोहित को गिरफ्तार कर लिया।टीआइ अनिल यादव के मुताबिक आरोपितों ने पहले भी विवाद किया था। पानी छोड़ने से रास्ता बंद हो गया था। दीपक ने उससे कहा था कि गलती से ट्रेक्टर का पहिया चला गया है। उसका नुकसान भी भरने के लिए तैयार है। आरोपितों ने जानबूझ कर विवाद किया और दीपक की हत्या कर दी।

March 13, 2024 10:19 UTC


Tags
Finance      African Press Release      Lifestyle       Hiring       Health-care       Online test prep Corona       Crypto      Vpn      Taimienphi.vn      App Review      Company Review      Game Review      Travel      Technology     
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */