मौसम: दिसंबर में मार्च का अहसास, 31.2 डिग्री रहा अधिकतम पारा - News Summed Up

मौसम: दिसंबर में मार्च का अहसास, 31.2 डिग्री रहा अधिकतम पारा


Hindi NewsLocalRajasthanKotaMarch Realizes In December, 31.2 Degrees Maximum MercuryAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपमौसम: दिसंबर में मार्च का अहसास, 31.2 डिग्री रहा अधिकतम पाराकाेटा 4 घंटे पहलेकॉपी लिंक28 मार्च को भी 31.2 डिग्री था शहर का तापमानशहर का पारा राेज नई ऊचाइयां छू रहा है। शनिवार काे शहर का अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री पर पहुंच गया। पिछले 3 दिन से लगातार शहर का तापमान 30 डिग्री से ज्यादा है। शुक्रवार काे ही दिसंबर का पिछले 5 साल का सबसे अधिक तापमान दर्ज हुआ था। शनिवार काे ही ये रिकाॅर्ड टूट गया।शनिवार काे न्यूनतम पारा 12.9 डिग्री रहा। स्टेशन क्षेत्र का अधिकतम पारा 32 डिग्री रहा, जबकि न्यूनतम पारा 10.5 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया। शनिवार के माैसम में खास बात यह रही कि इस वर्ष 28 मार्च का यानी 9 महीने पहले भी शहर का अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री पारा बना हुआ था। उतना ही शनिवार काे रिकाॅर्ड किया गया। काेटा में वर्ष 2015 में दिसंबर में अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री था।तीसरे दिन भी अधिक रहा स्टेशन का पारा : दिन में भले ही गर्मी हो, लेकिन अलसुबह और देर रात्रि काे माैसम में ठिठुरन बनी है। हालांकि सुबह धुंध नहीं हाेने से वाहन चालकाें काे राहत मिली है। शहर के स्टेशन एरिया का अधिकतम पारा तीसरे दिन भी अधिक बना रहा।शाम 5:30 बजे भी 27.8 डिग्री रहा तापमान : शहर में सुबह 8:30 बजे पारा 16.8 डिग्री दर्ज हुआ। इसके बाद सुबह 11:30 बजे पारा 10 डिग्री बढ़कर 26.8 डिग्री पहुंच गया। दाेपहर 2:30 बजे 30.4 और शाम 5:30 बजे 27.8 डिग्री रहा। माैसम विभाग के प्रादेशिक प्रभारी राधेश्याम शर्मा ने बताया कि आज अधिकतम और न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट बनी रही। कल से पश्चिमी विक्षाेभ के कारण तापमान में बढ़ाेतरी हाेगी।


Source: Dainik Bhaskar December 05, 2020 23:46 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */