युवक कांग्रेस की ओर से जालोर जिले में दो और कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए हैं। दोनों ही अन्य पिछड़ा वर्ग से हैं। तीन पहले ही नियुक्त किए जा चुके थे। ऐसे में अब जिले में पांच कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जा चुके हैं, लेकिन इनमें से अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग से एक भी युवा को अध्यक्ष पद पर मौका नहीं दिया गया हैं। प्रदेश कमेटी की ओर से जारी सूची में बताया कि प्रदेशाध्यक्ष अशोक चांदना की अनुशंसा पर प्रदेश प्रभारी दवेंद्र कादयान ने जालोर जिले में भरत जाणी व लक्ष्मणसिंह सांखला को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है।अध्यक्ष पद अभी भी रिक्त : जिले में अभी तक यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष पद को रिक्त रखा गया है। तीन सामान्य वर्ग व दो अन्य पिछड़ा वर्ग से कार्यकारी अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। जानकारी में सामने आया है कि जिले में पांच विधानसभा सीट है। ऐसे में कार्यकारी अध्यक्षों को विधानसभा प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी देने की संभावनाएं है। इस कारण इतनी ज्यादा संख्या में कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।भरत जाणीलक्ष्मणसिंह
Source: Dainik Bhaskar August 02, 2018 00:22 UTC