Beed News: जय भवानी, जय शिवाजी के जयघोष से गूंज उठा इलाका, हर्षोल्लास के साथ मनाई गई छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती - News Summed Up

Beed News: जय भवानी, जय शिवाजी के जयघोष से गूंज उठा इलाका, हर्षोल्लास के साथ मनाई गई छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती


जिले की माजलगांव, परली, शिरूर कासार, आष्टी, केज, धारूर, वडवणी, पाटोदा, गेवराई तथा बीड सहित सभी तहसीलों में 19 फरवरी, गुरुवार को छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई।जयंती के एक दिन पूर्व ही प्रत्येक तहसील के शिवाजी महाराज चौक को रंग-बिरंगी सजावट से सजाया गया। शहरों की सड़कों के किनारे और डिवाइडर पर शिवप्रेमियों ने भगवा ध्वज लगाकर वातावरण को शिवमय बना दिया।गुरुवार सुबह शिवभक्तों ने बाइक रैली निकाली। “जय शिवाजी, जय भवानी” के गगनभेदी नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। शहर में भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई, जिसमें नागरिकों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। चौक-चौराहों पर बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति देखी गई।जयंती पर विविध कार्यक्रमों का आयोजनजिले की सभी तहसीलों में छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती के अवसर पर रक्तदान शिविर, सांस्कृतिक कार्यक्रम, व्याख्यानमाला और सामाजिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर समाजसेवा का संदेश दिया।जिलाधिकारी सहित अधिकारियों ने किया अभिवादनजयंती के अवसर पर बीड शहर के शिवाजी महाराज चौक स्थित प्रतिमा पर जिलाधिकारी विवेक जॉनसन, पुलिस अधीक्षक नवनीत कावत तथा जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों ने माल्यार्पण कर अभिवादन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में शिवभक्त उपस्थित थे।


Source: Dainik Bhaskar February 19, 2026 14:31 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */