Budhaditya Rajyog: सूर्य और बुध की युति से हो रहा है बुधादित्य राजयोग का निर्माण, इन राशियों की चमकेगी किस्मत - News Summed Up

Budhaditya Rajyog: सूर्य और बुध की युति से हो रहा है बुधादित्य राजयोग का निर्माण, इन राशियों की चमकेगी किस्मत


नई दिल्ली, आध्यात्म डेस्क | Budhaditya Rajyog Budh Gochar 2023: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सभी ग्रह एक निर्धारित अवधि के बाद एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। बता दें कि 07 जुन 2023 को बुध देव वृषभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। बता दें कि इसी राशि में पहले से सूर्य देव मौजूद हैं। ऐसे में 07 जून को वृषभ राशि में सूर्य और बुध की युति का संयोग बन रहा है। ज्योतिषविदों के अनुसार, सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य राजयोग का निर्माण होता है, जिसे बहुत ही शुभ माना गया है। आइए जानते हैं, बुधादित्य राजयोग के निर्माण से किन राशियों के चमकने वाले हैं भाग्य? वृषभ राशिबुधादित्य राजयोग के निर्माण से वृषभ राशि के जातकों को लाभ मिल सकता है। इस अवधि में आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं और वाणी के क्षेत्र में लाभ मिल सकता है। इस अवधि में नौकरी अथवा व्यवसाय के क्षेत्र में भी नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आकस्मिक धन लाभ के भी संकेत हैं।कन्या राशिबुध गोचर के कारण बन रहे बुधादित्य राजयोग का लाभ कन्या राशि के जातकों पर भी पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। इस दौरान विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं और कार्यक्षेत्र में यह समय अच्छा रहेगा। घर या परिवार में मांगलिक कार्यक्रम भी हो सकते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को सफलता मिल सकती है।सिंह राशिबुधादित्य राजयोग के निर्माण से सिंह राशि के जातकों को लाभ मिल सकता है। इस अवधि में व्यापार क्षेत्र से जुड़े जातकों को लाभ प्राप्त हो सकता है और नए अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं। नौकरी परिवर्तन की कोशिश कर रहे जातकों को भी सफलता मिल सकती है। इस अवधि में पिता का सहयोग प्राप्त होगा।डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।


Source: Dainik Jagran June 06, 2023 02:02 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */