EPF Interest Rate Update: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के सदस्यों के लिए एक बड़ी खबर है। बता दें कि ईपीएफओ वित्त वर्ष 2025-26 के लिए एम्प्लॉइज प्रोविडेंट फंड (EPF) डिपॉजिट पर ब्याज दर को फाइनल करने के लिए होली पहले यानी 2 मार्च को एक जरूरी मीटिंग कर रहा है। इस मीटिंग में ब्याज दर को लेकर अहम फैसला हो सकता है।सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (CBT) ईपीएफओ की सबसे बड़ी फैसला लेने वाली कमेटी है। इसमें सरकार के प्रतिनिधि, कंपनियों के प्रतिनिधि और ट्रेड यूनियन के सदस्य शामिल होते हैं। यह कमेटी ईपीएफओ के निवेश से होने वाली कमाई (रिटर्न) को देखकर तय करती है कि कर्मचारियों को कितना ब्याज दिया जाएगा।क्या है उम्मीद? जनसत्ता के सहयोगी फाइनेंशियस एक्सप्रेस के मुताबिक, उम्मीद है कि ईपीएफओ लगातार तीसरे वर्ष भी ब्याज दर 8.25% पर बनाए रख सकता है। पॉलिटिकल वजहें भी हैं। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और UT पुडुचेरी जैसे राज्यों में असेंबली इलेक्शन होने वाले हैं, इसलिए सरकार सैलरी पाने वाले एम्प्लॉइज के सेंटिमेंट पर असर डालने वाली किसी भी कटौती से बचने को प्रायोरिटी दे सकती है।कितना बड़ा फंड मैनेज करता है ईपीएफओ? रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईपीएफओ 25-26 लाख करोड़ रुपये का बड़ा फंड मैनेज करता है। ईपीएफ रिटायरमेंट प्लानिंग का एक अहम हिस्सा है, जो टैक्स-फ्री, गारंटीड रिटर्न देता है जो अक्सर बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट और छोटी सेविंग्स स्कीम से भी ज्यादा होता है।कब हुई थी ईपीएफओ की पिछली मीटिंग? कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के तहत एक प्रमुख वैधानिक निकाय है। यह संगठित क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए भविष्य निधि (PF), पेंशन और बीमा योजनाएं प्रबंधित करता है।क्या काम करता है EPFO? EPFO मुख्य रूप से तीन योजनाएं संचालित करता है:– कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) – पेंशन के लिए बचत योजना– कर्मचारी पेंशन योजना (EPS) – पेंशन सुविधा– कर्मचारी जमा लिंक्ड बीमा (EDLI) – बीमा कवरकैसे काम करता है EPF?
Source: NDTV February 18, 2026 07:40 UTC