Husqvarna की भारत में हुई एंट्री, पेश की Svartpilen 250 और Vitpilen 250 - News Summed Up

Husqvarna की भारत में हुई एंट्री, पेश की Svartpilen 250 और Vitpilen 250


नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Bajaj Auto ने भारतीय बाजार में अपना स्वीडिश बाइक ब्रांड Husqvarna भारत में लॉन्च कर दिया है। इस ब्रांड के तहत कंपनी ने अपनी दो बाइक्स Svartpilen 250 और Vitpilen 250 पेश की है। भारतीय बाजार में इस ब्रांड का काफी बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था और कयास लगाए जा रहे थे कि कंपनी Svartpilen और Vitpilen 401 को पेश करेगी जो कि KTM 390 Duke पर आधारित होंगी। हालांकि, कंपनी ने 250 cc के मॉडल्स पेश किए।Husqvarna ब्रांड के लॉन्च पर बजाज ऑटो के प्रेसिडेंट सुमित नारंग ने कहा, "पिछले 5 वर्षों में प्रीमियम मोटरसाइकिल सेगमेंट काफी तेजी से बढ़ रहा है, यानी स्पोर्ट हाई परफॉर्मेंस मशीन और लिमिटेड परफॉर्मेंस वाली लाइफस्टाइल बाइक्स 20% CAGR के दर स बढ़ी हैं। Husqvarna ट्विन्स रेंज की मोटरसाइकिल्स भारतीय बाजार में आने के बाद गेम चेंजर बन सकती हैं। ये मोटरसाइकिल उन लोगों के लिए है जो बाजार में एक अनूठे डिजाइन की तलाश कर रहे हैं और साथ ही अपने लाइफस्टाइल में भी बदलाव चाहते हैं।"Svartpilen 250 और Vitpilen 250 एक बेसिक डिजाइन के साथ आती हैं जो कि इंटरनेशनल बाजार में बड़े मॉडल 401 में भी देखने को मिलते हैं। दोनों ही बाइक्स नियो-रेट्रो डिजाइन के साथ आती हैं और Svartpilen का मतलब स्वीडिश भाषा में ब्लैक एरो और Vitpilen का मतलब व्हाइट एरो है। Svartpilen एक स्क्रैम्बलर मोटरसाइकि है और इसके साथ ऑफ-रोडिंग भी कर सकते हैं। वहीं, Vitpilen एक कैफे रेसर बाइक है। इसका डिजाइन लो हैंडलबार और आक्रामक है। साथ ही इसका स्टांस स्पोर्टी लगता है।Vitpilen 250 और Svartpilen 250 दोनों ही बाइक्स KTM 250 पर आधारित हैं और इसमें समान 248cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया है जो 9,000 rpm पर 30 bhp की पावर और 7,500 rpm पर 24 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। दोनों ही बाइक्स एक ट्यूबलर स्टील ट्रेलिस फ्रेम के साथ आती हैं और इसमें 43 mm अपसाइड डाउन फ्रंट फॉर्क्स और रियर में एक मोनोशॉक दिया गया है।ब्रेकिंग की बात करें तो इसमें Bybre फोर-पिस्टन कैपिलर के साथ फ्रंट व्हील पर एक 300 mm डिस्क मिलता है। रियर व्हील में सिंगल-पिस्टन कैपिलर दिया गया है। Husqvarna Vitpilen 250 और Svartpilen 250 को फरवरी 2020 में लॉन्च किया जाएगा और इनकी कीमत 2.25 लाख से लेकर 2.50 लाख रुपये (एक्स शोरूम) के बीच हो सकती है।Posted By: Ankit Dubeyअब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Source: Dainik Jagran December 08, 2019 05:15 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */