Nagpur News: मनपा स्थायी समिति समेत अन्य 10 समितियों के चुनाव का मुहूर्त निकला - News Summed Up

Nagpur News: मनपा स्थायी समिति समेत अन्य 10 समितियों के चुनाव का मुहूर्त निकला


Nagpur News महापौर, उपमहापौर चुनाव के बाद स्थायी समिति समेत अन्य 11 विशेष समितियों के चुनाव का मुहूर्त तय हुआ है। 24 फरवरी को सुरेश भट सभागृह में मनपा की विशेष आमसभा बुलाई गई है। महापौर, उपमहापौर चुनाव के लिए हुई पहली आमसभा में स्थायी समिति का चुनाव होना था, लेकिन सत्तापक्ष के बीच इस पद के लिए सहमति नहीं बन पाने पर चुनाव टाल दिया गया था।सभापति समेत सदस्य चुने जाएंगे : विशेष सभा में स्थायी समिति सभापति समेत 16 सदस्य चुने जाएंगे। अन्य समितियों में भी सभापति तथा समिति सदस्य चुनने की प्रक्रिया पूरी होगी। स्थायी समिति सभापति पद के लिए शिवानी दाणी का नामांकन महापौर, उपमहापौर चुनाव के वक्त ही भरा गया था। पार्टी में और भी अनुभवी नगरसेवक स्थायी समिति सभापति पद के दावेदार थे। उन्हें अवसर नहीं मिलने पर अन्य समितियों के लिए फिल्डिंग लगाने में जुटे हैं।विशेष सभा में स्थायी समिति के अलावा परिवहन समिति, स्थापत्य व प्रकल्प विशेष समिति, चिकित्सा सेवा व स्वास्थ्य समिति, विधि विशेष समिति, शिक्षण समिति, गलिच्छ बस्ती निर्मूलन व गृह निर्माण विशेष समिति, क्रीड़ा िवशेष समिति, महिला व बाल कल्याण समिति, जलप्रदाय समिति, कर निर्धारण व कर संकलन समिति, अग्निशमन व विद्युत विशेष समिति का चुनाव होगा। इन समितियों में अपना नंबर लगाने के लिए इच्छुक नगरसेवक वरिष्ठों के चक्कर काट रहे हैं। वरिष्ठों के निकटवर्तियों से संपर्क बढ़ाकर अपना नाम आगे बढ़ाने की कोशिश में लगे हुए हैं।


Source: Dainik Bhaskar February 19, 2026 18:14 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */