Thieves who entered the farm house by uprooting the window of the store stole 40 thousand cash - News Summed Up

Thieves who entered the farm house by uprooting the window of the store stole 40 thousand cash


Hindi NewsLocalHaryanaPanipatThieves Who Entered The Farm House By Uprooting The Window Of The Store Stole 40 Thousand Cashपानीपत में अघोषित बिजली कट ने करा दी चोरी: स्टोर की खिड़की उखाड़कर फार्म हाउस में घुसे चोरों ने 40 हजार की नकदी चुराईपानीपत 20 घंटे पहलेकॉपी लिंकचोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।चांदनी बाग थाना क्षेत्र के गांव उग्राखेड़ी की घटना, चोरों को थी घर की पूरी जानकारीपहले गर्मी और फिर बारिश का बहाना बनाकर लगाए जा रहे अघोषित बिजली कट ने चोरों को एक फार्म हाउस में चोरी करने का मौका दे दिया। बिजली न होने के कारण चोर आसानी से फार्म हाउस में घुस गए। चोरों ने बाहर की तरफ बने स्टोर रूम की खिड़की उखाड़कर फार्म हाउस में प्रवेश किया। जिसके बाद अलमारी में रखी 40 हजार की नकदी चोरी की। पीड़ित ने चांदनी बाग थाना पुलिस को घटना की शिकायत की है।गांव उग्राखेड़ी निवासी धर्मवीर मलिक ने बताया कि वह किसान हैं। मंगलवार रात को बिजली नहीं होने के कारण उनका परिवार देर से सोया था। सुबह उठे तो स्टोर रूम में सामान बिखरा मिला। अलमारी के ताले टूटे मिले। अलमारी के लॉकर में रखे 40 हजार रुपये भी गायब थे।फार्म हाउस में घुसने के लिए चोरों द्वारा उखाड़ी गई खिड़की।उन्होंने बताया कि फार्म हाउस के पीछे खेत हैं। चोर खेतों की तरफ से दीवार फांदकर फार्म हाउस में घुसे। इसके बाद चोरों ने स्टोर रूम की खिड़की उखाड़ी और जाली काटी। चोरों को घर की पूरी जानकारी थी। इसलिए उन्होंने घुसने के लिए स्टोर रूम को चुना। स्टोर रूम में ही अलमारी रखी थी।अलमारी का लॉकर तोड़ने के बाद चोरों ने 40 हजार रुपए चोरी कर लिए। गहने और अन्य कीमती सामान चैक करने के लिए चोरों ने सभी कपड़े और अन्य सामान बिखेर दिया। पीड़ित ने मामले की शिकायत चांदनी बाग थाना पुलिस से की है। पुलिस केस दर्ज करने के बाद मामले की जांच करेगी।


Source: Dainik Bhaskar July 14, 2021 05:37 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */