इस बीच टीम इंडिया के उपकप्तान अक्षर पटेल के पिता राजेश पटेल ने भी अपनी खुशी व्यक्त करते हुए बयान दिया है. उन्होंने कहा कि टीम ने मिलकर शानदार मेहनत की है, जिसके दम पर भारत यह कप जीतने में सफल रहा. 'अक्षर पटेल का प्रदर्शन पूरे देश और परिवार के लिए गर्व की बात'राजेश पटेल ने कहा कि अक्षर ने जो भी प्रदर्शन किया, वह देश के लिए और उनके परिवार के लिए बेहद गर्व की बात है. इस जीत के साथ ही भारत ने तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब (2007, 2024, 2026) अपने नाम कर लिया, और खास बात यह रही कि यह जीत भारत ने अपनी ही धरती पर हासिल की. उन्होंने कहा कि अक्षर और पूरी भारतीय टीम के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत को यह जीत मिली है, जिससे पूरा देश खुशी मना रहा है.