जागरण संवाददाता, पटना। राज्य में नमी युक्त हवा के कारण ज्यादातर भागों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के आसार है। कुछ स्थानों पर हवा की गति 30-40 किमी प्रतिघंटा रहने के साथ छिटपुट वर्षा की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार 15-18 मार्च राज्य के अलग-अलग भागों में मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ छिटपुट वर्षा को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान हवा की गति 30-40 किमी प्रतिघंटा रहने की संभावना है।14 मार्च को उत्तर पश्विमी भागों में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में बदलाव के आसार है। दो दिनों बाद अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री गिरावट का पूर्वानुमान है। कैमूर में सर्वाधिक तापमान शुक्रवार को पटना सहित आसपास इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ मौसम सामान्य बना रहा। शुक्रवार को पटना का अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस एवं 36.5 डिग्री सेल्सियस के साथ कैमूर में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया। पटना सहित 15 शहरों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।पटना का न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस के साथ इस सीजन का सर्वाधिक न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। 15.9 डिग्री सेल्सियस के साथ औरंगाबाद में सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अलग-अलग भागों में वर्षा दर्ज की गई। पूर्णिया में सर्वाधिक वर्षा 44.0 मिमी, किशनगंज में 9.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई।