जागरण संवाददाता, पटना। राज्य का मौसम पछुआ के कारण सात दिनों तक शुष्क बना रहेगा। सुबह-शाम हल्की ठंड का असर दिखेगा। ज्यादातर भागों में हवा की गति 30 किमी प्रतिघंटा रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार तापमान में तीन से चार दिनों के दौरान विशेष बदलाव की संभावना नहीं है।बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र विकसित होने के साथ राज्य के ज्यादातर भागों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का पूर्वानुमान है। बुधवार को राजगीर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।पटना का न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस जबकि, पटना का न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस रहा। नौ मीटर के साथ पूर्णिया में सबसे कम दृश्यता दर्ज की गई। राज्य का न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस से 16.2 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।


Source:   Dainik Jagran
February 19, 2026 09:47 UTC