कुपोषण के खिलाफ बड़ा अभियान: हर्रई में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रेरक सम्मेलनChhindwara 15 March 2026छिंदवाड़ा (हर्रई) यशो:- महिला एवं बाल विकास विभाग परियोजना हर्रई के अंतर्गत विकासखंड स्तरीय विभागीय पर्यवेक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं की समीक्षा सह सम्मेलन ( Harrai Anganwadi Conference) का आयोजन सांदीपनी विद्यालय हर्रई ऑडिटोरियम में किया गया। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य विभागीय योजनाओं का सुचारू क्रियान्वयन सुनिश्चित करना, आंगनबाड़ी केंद्रों में मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति करना तथा इस वर्ष शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करना रहा।कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. शेषराव यादव ने की। इस अवसर पर संजय पुनहार (जिला पंचायत अध्यक्ष), अजय सक्सेना (जिला उपाध्यक्ष), ब्रजेश शिवहरे (जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग) सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोरHarrai Anganwadi Conference में मुख्य अतिथियों ने आंगनबाड़ी केंद्रों में संचालित योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने तथा पात्र हितग्राहियों को समय पर लाभ पहुंचाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही केंद्रों में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता, भवन निर्माण तथा कुपोषण मुक्त अभियान को सफल बनाने पर विशेष चर्चा की गई। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री ब्रजेश शिवहरे ने कुपोषण कम करने और योजनाओं के लक्ष्यों को पूर्ण करने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।हितग्राहियों को प्रमाण पत्र और पोषण सामग्री वितरितकार्यक्रम के दौरान लाड़ली लक्ष्मी योजना के प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इसके साथ ही बाल आशीर्वाद योजना के हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए तथा कुपोषित बच्चों को पोषण टोकनी भी वितरित की गई।उत्कृष्ट कार्य करने वालों को मिला सम्मानइस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। विभागीय पर्यवेक्षक श्रीमती एलिस कुजूर, श्रीमती अंती उईके, श्रीमती गुंजा उईके, श्रीमती आशा भारती, श्रीमती राजकुमारी धुर्वे तथा बी.सी. सुश्री ज्योति अहिरवार को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।Harrai Anganwadi Conference कार्यक्रम के अंत में परियोजना अधिकारी हर्रई रत्नेश कुमार वैद्य ने आभार व्यक्त करते हुए सम्मेलन का समापन किया।https://navbharattimes.indiatimes.com/state/uttar-pradesh/etah/etah-every-anganwadi-worker-arrange-rs-10000-cdo-nagendra-narayan-mishra-suspended-for-demanding-bribe/articleshow/129390040.cmsPost Views: 33