लखीमपुर में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत: मायके वालों ने थाने में दी तहरीर, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजाज़मीर अहमद | निघासन (लखीमपुर-खीरी), लखीमपुर-खीरी 19 घंटे पहलेLoading advertisement...लखीमपुर खीरी के सिंगाही थाना क्षेत्र के निबौरिया गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। लखनऊ अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी जान चली गई। मायके पक्ष के लोग शव लेकर थाने पहुंचे, जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।Loading advertisement...सिधौना गांव निवासी विजय वर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी 28 वर्षीय पुत्री प्रज्ञा का विवाह वर्ष 2017 में निबौरिया के रहने वाले नीरज कुमार के साथ किया था।शनिवार शाम को ससुराल पक्ष द्वारा सूचना मिली कि प्रज्ञा की तबीयत खराब है। उसे पहले निघासन ले जाया गया, फिर लखीमपुर और वहां से लखनऊ रेफर कर दिया गया।लखनऊ ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। विवाहिता की मां के मुताबिक उनको आशंका है कि उनकी बेटी के साथ घरेलू हिंसा हुई होगी जिससे उसकी जान गई।शुक्रवार सुबह परिजन जब शव लेकर थाने पहुंचे तो दोनों गांवों के बड़ी संख्या में लोग उसे देखने के लिए जमा हो गए। पुलिस ने पिता की तहरीर के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए लखीमपुर भेज दिया।प्रभारी निरीक्षक मनीष सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।