पुलिस ने यहां किराये पर रह रहे सौरभ गुप्ता और उसकी पत्नी प्रगति गुप्ता को गिरफ्तार कर पंजाब ले गई. अपराधियों ने बना रखा है वृंदावन को ठिकाना- स्थानीयस्थानीय लोगों का कहना है कि वृंदावन में बड़ी संख्या में ऐसे लोग आकर रह जाते हैं, जो देश के विभिन्न राज्यों में ठगी और अन्य अवैध गतिविधियों में संलिप्त रहते हैं. स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि किरायेदारों का सख्त सत्यापन कराया जाए, ताकि अपराधियों की शरणस्थली बनने से वृंदावन को बचाया जा सके. जनवरी माह में ही पंजाब के मलेरकोटला थाना में मुकदमा दर्ज किया गया था. कार्रवाई के लिए पहुंची पंजाब पुलिस की टीम ने दबिश देकर दोनों को हिरासत में लिया.