Nagpur News संत गाडगे महाराज जयंती अवसर पर विविध कार्यक्रम आयोजित किये गए। इस अवसर पर विविध प्रतिभाओं व मान्यवरों का सत्कार किया गया। कार्यक्रम का आयोजन श्री संत गाडगे महाराज बहुद्देशीय विकास मंडल व महाराष्ट्र राज्य धोबी, परिट, वरठी सर्व भाषिक समाज महासंघ द्वारा किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत संत गाडगे महाराज की प्रतिमा पर माल्यर्पण व पूजन से हुई। कार्यक्रम में प्रमुखता से महापौर नीता ठाकरे व उपमहापौर लीला हाथीबेड, अजय बोढारे समेत अनेक मान्यवर उपस्थित थे। महापौर नीता ठाकरे के हाथों युवा कीर्तनकार व भागवत कथाकार हभप. मुक्तेश्वरी (खुशाली) क्षीरसागर का सत्कार किया गया। कम आयु में कीर्तन व भागवत कथा के माध्यम से चेतना जगाने के कार्य के लिए मुक्तेश्वरी की सभी ने सराहना की।कार्यक्रम में संस्थापक अध्यक्ष डी. साेनटक्के, दिलीप शिरपुरकर, संजय कनोजिया, भैयाजी रोहणकर, सुनील श्रीवास, मूलचंद निर्मलकर, प्रवीण हरणे, अनिल क्षीरसागर समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान विविध स्पर्धाओं का आयोजन किया गया।