भास्कर न्यूज, पिंपरी-चिंचवड़। पिंपरी-चिंचवड़ क्षेत्र में चलती टेम्पो में पति के साथ जा रही एक महिला के गले से सोने का मुलामा चढ़ा मंगलसूत्र छीनकर फरार होने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना शनिवार तड़के करीब 2:45 बजे सोमाटणे टोलनाका परिसर में हुई।गिरफ्तार आरोपी का नाम आसिफ सलीम (39) बताया गया है, जो तलेगांव दाभाडे का निवासी है। इस मामले में पीड़ित महिला ने तलेगांव दाभाडे पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता महिला अपने पति के साथ टेम्पो से कालेवाड़ी की ओर जा रही थीं। इसी दौरान सोमाटणे टोलनाका क्षेत्र में आरोपी उनके वाहन के पास आया और महिला के गले से लगभग 15 हजार रुपये कीमत का एक ग्राम सोने का मुलामा चढ़ा मंगलसूत्र जबरन छीनकर फरार हो गया।घटना के बाद महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी आसिफ सलीम को गिरफ्तार कर लिया।