Hindi NewsLocalUttar pradeshUP Big Breaking News Updates Today 14 March 2026 Agra Lucknow Kanpur Varanasi Prayagraj Meerut High Court CrimeLIVE यूपी की बड़ी खबरें: गाजियाबाद में बेटे ने मां की कुल्हाड़ी से की हत्या, बचने के लिए पड़ोसियों पर लगाया आरोपउत्तर प्रदेश 7 घंटे पहलेकॉपी लिंकगाजियाबाद में एक युवक ने अपनी मां की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। इसके बाद उसने पास पड़ा पत्थर ऊपर फेंक दिया और दूसरे कमरे में जाकर सो गया। सुबह उठकर वह अपने मां के कमरे में गया तो देखा कि शव फर्श पर पड़ा है। इसके बाद वह लोगों के बीच पहुंचा और चिल्लाते हुए कहा- मेरी मां की हत्या पड़ोसी डब्बू और जसवीर ने कर दी है।इसके बाद युवक ने पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई। पुलिस ने पड़ोसियों को पकड़ने के लिए छापेमारी भी शुरू कर दी। पढ़िए पूरी खबर…निलंबित IAS अभिषेक प्रकाश को जल्द मिल सकती है पोस्टिंग, शासन ने बहाली का आदेश जारी कियाभ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित आईएएस अभिषेक प्रकाश को जल्द ही पोस्टिंग मिल सकती है। नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग ने इस बारे में शनिवार को लिखित आदेश जारी किया है। हालांकि, अभिषेक प्रकाश की बहाली की खबर शासन ने गुरुवार सुबह ही कंफर्म कर दी थी।अभिषेक प्रकाश पर करीबी बाबू निकांत जैन के जरिए बिजनेस मैन से 1 करोड़ रुपए कमीशन मांगने का आरोप था। जो सोलर इंडस्ट्री प्रोजेक्ट की मंजूरी के लिए मांगा गया था। इस मामले की शिकायत सीएम योगी से की गई थी। सीएम ने STF से जांच कराने के बाद अभिषेक पर एक्शन लिया।STF ने बाबू निकांत जैन को गिरफ्तार किया था। उसने भी अभिषेक के कहने पर रिश्वत मांगने की बात कबूली। निकांत ने गिरफ्तारी के खिलाफ लखनऊ हाईकोर्ट में याचिका लगाई। 10 फरवरी को कोर्ट में बिजनेसमैन ने कहा- उन्होंने शिकायत गलतफहमी के चलते दर्ज कराई। इसके बाद कोर्ट ने मामले को रद्द कर दिया था।माता प्रसाद पांडे बोले- पायल छोटा दिया है: सिद्धार्थनगर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में पहुंचेसिद्धार्थनगर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन हुआ। आयोजन में नेता प्रतिपक्ष और इटवा से सपा विधायक माता प्रसाद पांडे भी पहुंचे। उन्होंने दुल्हनों को मिले सामान की जांच की। माता प्रसाद पांडे ने कहा- अभी मैं देख रहा था कि क्या-क्या सामान दिया गया है। थाली दी है, कटोरी दी है। पायल छोटा दिया है। उन्होंने आगे कहा- हमारी सरकार में हम लोग सामूहिक विवाह नहीं कराते थे। सीधे दुल्हन के खाते में पैसा भेज देते थे। पढ़ें पूरी खबर…बदायूं HPCL हत्याकांड, पीलीभीत में अलंकार अग्निहोत्री बोले- CM ने ब्राह्मण समाज को परेशान कियाबदायूं के HPCL के प्लांट में हुई दोहरी हत्या का मामला अब राजनीतिक रंग ले रहा है। बरेली के पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री पीलीभीत पहुंचे। पूरनपुर के रहने वाले मृतक डिप्टी मैनेजर हर्षित मिश्रा के परिजनों से मिले।पूरे मामले में प्रदेश सरकार, HPCL प्रबंधन और बदायूं प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि CM ने ब्राह्मण समाज को बहुत परेशान किया है। अब जीतने के लिए ये दंगे और युद्ध भी करवाएंगे पर इनकी सरकार अब नहीं आने वाली। पढ़ें पूरी खबर…'ये पीढ़ी खुशनसीब, देश को विकसित होते देखेगी': मुरादाबाद में जेपी नड्डा बोले- युवा बदलाव का इंतजार नहीं, उसका हिस्सा बनेंकेंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा शनिवार को तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। यहां पर उन्होंने विद्यार्थियों को डिग्री दी। नड्डा ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा- मोदी सरकार के कार्यकाल में देश ने विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। आजादी के बाद जितना विकास अब हुआ है, उतना पहले कभी नहीं हुआ। पढ़िए पूरी खबर…हरदोई में रेलवे कर्मचारी ने छोटे भाई की पत्नी की हत्या की, पुलिस ने गोली मारकर पकड़ाहरदोई में रेलवे कर्मचारी ने छोटे भाई की पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। वह अपनी पत्नी को पीट रहा था, तभी भाई की पत्नी बीच-बचाव करने पहुंची थी। आरोपी ने खाना बना रही महिला पर तमंचे से फायर झोंका। महिला कमर में गोली लगते ही खून से लथपथ होकर गिर गई। परिवार वाले उसे अस्पताल लेकर भागे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने 24 घंटे के अंदर आरोपी को पैर पर गोली मारकर उसे अरेस्ट कर लिया। आरोपी के पास से एक तमंचा समेत दो कारतूस बरामद किए गए हैं। घटना शुक्रवार शाम कछौना थाना क्षेत्र के टिकारी के मजरा प्रतापपुर की है। पढ़ें पूरी खबर…अलीगढ़ में दरोगा की मौत; लैपर्ड बाइक से गश्त पर निकले थे, अज्ञात वाहन ने मारी टक्करअलीगढ़ में सड़क हादसे में घायल दरोगा की मौत हो गई। गुरुवार रात दरोगा चंद्रहाश (57) और पीआरडी जवान जयप्रकाश लैपर्ड बाइक से गश्त कर रहे थे। रात करीब 2 बजे जब वे सोमना-खैर मार्ग पर करनपुर गांव के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद मौके से फरार हो गया।एक्सीडेंट के बाद दोनों घायलों को गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां शनिवार को इलाज के दौरान दरोगा चंद्रहाश की मौत हो गई। पढ़िए पूरी खबरमेरठ में ईंट से सिर कूचकर पिता को मार डाला, फिर बेटे ने खुद की कलाई काटीमेरठ में बेटे ने पिता की ईंट से सिर कूचकर हत्या कर दी। इसके बाद युवक मौके पर ही बैठा रहा और अपनी कलाई काट ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। लोगों ने बताया- शनिवार सुबह भी नशे की हालत में दुकान पर दोनों पिता-पुत्र का झगड़ा हुआ।वारदात शनिवार तड़के 4 बजे सिविल लाइन थानाक्षेत्र की है। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने बताया कि घटना सुबह भोर के समय की है। परिवार बिहार का बताया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पढ़िए पूरी खबर…सहारनपुर में नमाज