बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी आज रविवार को पटना से कोलकाता के लिए रवाना हुए हैं. चर्चा है कि बिहार में मुख्यमंत्री पद और नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की अटकलों के बीच सम्राट चौधरी का यह दौरा बेहद अहम है. इन तमाम सवालों के जवाब अमित शाह के साथ होने वाली इस मुलाकात के बाद ही साफ हो पाएंगे. कोलकाता में केंद्रीय गृह मंत्री से होगी मुलाकातसम्राट चौधरी की इस यात्रा को लेकर यह भी माना जा रहा है कि कोलकाता में उनकी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के दौरान कई राजनीतिक और संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा हो सकती है. फिलहाल सम्राट चौधरी के कोलकाता दौरे और अमित शाह से संभावित मुलाकात को लेकर राजनीतिक हलकों में तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं.


Source:   NDTV
March 08, 2026 10:19 UTC