अर्जुन तेंदुलकर अब आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन से पहले वह मुंबई इंडियंस से लखनऊ सुपर जायंट्स में ट्रेड हो गए थे।अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की शादी की भी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। दोनों ने ट्विनिंग करते हुए शादी में कपड़े पहने। दोनों की जोड़ी काफी सुपर हिट लग रही थी।बिजनेसमैन मुकेश अंबानी अपनी पत्नी नीता अंबानी और बड़े बेटे आकाश और उनकी पत्नी के साथ नजर आए। चारों ने एक साथ फोटो भी खिंचवाई और अपनी उपस्थिति से अर्जुन-सानिया की शादी को और भी स्पेशल बनाया।


Source:   Navbharat Times
March 05, 2026 10:29 UTC