एक्सियोस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने अमेरिका को सुझाव दिया था कि ईरान के पास मौजूद इनरिच यूरेनियम के पूरे भंडार को रूस में शिफ्ट कर दिया जाए. पुतिन का यह प्रस्ताव असल में तेहरान के साथ चल रहे अमेरिका-इजरायल युद्ध को खत्म करने की कोशिश का एक हिस्सा था. इसी बातचीत के दौरान पुतिन ने यूरेनियम को रूस शिफ्ट करने का यह फॉर्मूला पेश किया था. हालांकि, ट्रंप इस बात पर बिल्कुल सहमत नहीं हुए और उन्होंने पुतिन के इस अहम प्रस्ताव को सीधे तौर पर ठुकरा दिया. ट्रंप प्रशासन का मानना है कि ईरान के यूरेनियम भंडार को पूरी तरह से सुरक्षित करने के लिए किसी तीसरे पक्ष पर निर्भर रहने के बजाय अमेरिका को खुद इसे सुनिश्चित करना चाहिए.


Source:   NDTV
March 14, 2026 19:54 UTC