ईरान के पास छिटपुट मिसाइलसीबीएस न्यूज के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने फ्लोरिडा के डोराल स्थित अपने गोल्फ क्लब से बोलते हुए कहा, "मुझे लगता है कि युद्ध लगभग पूरी तरह से समाप्त हो चुका है। ईरान के पास न तो नौसेना है, न संचार व्यवस्था, न ही वायु सेना। उनकी मिसाइलें छिटपुट रूप से बची हैं। उनके ड्रोन, यहां तक कि ड्रोन निर्माता कंपनियां भी, हर जगह नष्ट हो रही हैं।"वहीं, ट्रंप की टिप्पणियों के बाद ईरान के अर्धसैनिक इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर के प्रवक्ता ने कहा कि संघर्ष कब समाप्त होगा, यह ट्रंप नहीं बल्कि ईरान तय करेगा।