डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपित डोनल्ड ट्रंप ने ईरान को एक बार फिर कड़ी चेतावनी दी है। ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान द्वारा होर्मुज स्ट्रेट से तेल ले जा रहे टैंकरों को रोकने की गई तो अमेरिका उस पर अब तक की सबसे बड़ी सैन्य कार्रवाई करेगा।ट्रंप ने ईरान को स्पष्ट शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा, "अगर ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) से तेल के व्यापारिक मार्ग में किसी भी तरह की बाधा उत्पन्न की, तो अमेरिका उस पर अब तक हुए हमलों से बीस गुना ज्यादा जोरदार हमला करेगा।"आग और तबाही का कहर बरपेगा अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर जारी पोस्ट में कहा, "अगर होर्मुज स्ट्रेट में तेल की सप्लाई रूकी तो हम ऐसे ठिकानों को आसानी से तबाह कर देंगे कि ईरान के लिए एक देश के तौर पर दोबारा खड़ा होना लगभग नामुमकिन हो जाएगा। उन पर मौत, आग और तबाही का कहर बरपेगा। लेकिन मुझे उम्मीद है और मैं दुआ करता हूं, कि ऐसा न हो!”अमेरिकी की ओर से तोहफा अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने इस चेतावनी को इंटरनेशनल कॉमर्स को बचाने के कदम के तौर पर बताया, खास तौर पर इस बात पर जोर दिया कि ऐसी स्टेबिलिटी बीजिंग समेत बड़ी ग्लोबल इकॉनमी के हितों को कैसे पूरा करेगी।उन्होंने आगे कहा, "यह यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका की तरफ से चीन और उन सभी देशों को एक तोहफा है जो होर्मुज स्ट्रेट का बहुत ज्या इस्तेमाल करते हैं। उम्मीद है, यह एक ऐसा इशारा है जिसकी बहुत तारीफ की जाएगी।"