इसके साथ ही प्रदेश में नए शिक्षा सत्र से पहले स्कूल शिक्षा विभाग ने गर्मी छुट्टी की तारीख घोषित कर दी है. इसके पीछे की वजह बतायी गई है कि इस साल शिक्षण दिवसों को बढ़ाकर 214 दिन किया गया है. बताया गया है कि छात्रों को ज्यादा पढ़ाई करने का दिन दिया जाएगा और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार की कोशिश की जाएगी. बता दें, पहले राजस्थान के स्कूलों में गर्मी छुट्टी 17 मई से 30 जून तक 45 दिन का होता था. 21 जून को योग दिवस मनाने में आती थी दिक्कतबताया जा रहा है कि हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाते है.