राज्य ब्यूरो, शिमला। शिमला के कुफरी लाए गए हरियाणा के 31 कांग्रेस विधायकों के साथ हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने रविवार दोपहर एक बजे मुलाकात की और उनके साथ लंच किया। बैठक में डेढ़ घंटे तक चर्चा हुई। कुफरी जो राजधानी शिमला के निकट एक प्रमुख पर्यटन स्थल है, यहां विधायकों को एकजुटता का पाठ पढ़ाने के बाद रविवार को सोलन की ओर ले जाया गया।मुख्यमंत्री सुक्खू ने होटल वाइल्ड फ्लावर हाल में सभी विधायकों से मुलाकात की। यह लंच डिप्लोमेसी राजनीतिक रणनीति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है। सोमवार को हरियाणा में राज्यसभा की दो सीटों के लिए चुनाव होना है।कसौली में ठहराए विधायक अब विधायकों को कुफरी से सोलन के कसौली स्थित दो निजी होटलों में ठहराया गया है, जहां से उन्हें सोमवार सुबह कड़े सुरक्षा पहरे में हरियाणा विधानसभा ले जाया जाएगा। सीएम की विधायकों से चुनावी रणनीति पर चर्चा मुख्यमंत्री ने विधायकों से चुनावी रणनीति, संगठन और मतदान की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में उनके राजनीतिक सलाहकार सुनील कुमार बिट्टू भी उपस्थित रहे। क्रॉस वोटिंग के संभावित खतरे से बचने के लिए 31 विधायकों को कुफरी लाया गया था।राज्यसभा चुनाव की क्या है स्थिति 90 सदस्यों वाली हरियाणा विधानसभा में भाजपा के पास 48 विधायक हैं, वहीं तीन निर्दलीयों का भी उन्हें समर्थन प्राप्त है। भाजपा की राज्यसभा की दोनों सीटों पर नजर है, ऐसे में किसी भी तरह जोड़ तोड़ से बचने के लिए कांग्रेस ने अपने विधायकों को हिमाचल शिफ्ट किया हुआ है।