जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस में मंगलवार को पहली बार बड़ा फेरबदल किया है। करीब ढाई माह से डीपीपी से लेकर विशेष आयुक्त रैंक के अधिकारियों के तबादले को लेकर अटकलें लगाई जा रही थी। गृह विभाग के प्रधान सचिव द्वारा जारी आदेश के मुताबिक दिल्ली के नौ जिले के डीसीपी बदल दिए गए।पुलिस आयुक्त सचिवालय में तैनात रोहित राजवीर को मध्य जिले का डीसीपी बना दिया गया है। इनके अलावा विक्रम मीणा को बाहरी, अनंत मित्तल को दक्षिण, कुशुम पाल सिंह को द्वारका, आरपी मीणा को शाहदरा, शशांक जायसवाल को रोहिणी, आकांक्षा को उत्तर-पश्चिम, सचिन शर्मा को नई दिल्ली व राजीव कुमार को पूर्वी जिले का डीसीपी बनाया गया है।दैनिक जागरण एक माह पहले ही इन आईपीएस अधिकारियों को डीसीपी लगाए जाने को लेकर संभावना जताई थी। सचिन शर्मा को नई दिल्ली जिले की जिम्मेदारी मिलने की बात प्रकाशित की थी। वहीं दक्षिण रेंज के संयुक्त आयुक्त संजय कुमार जैन को पुलिस आयुक्त का ओएसडी बना दिया गया है।किसे मिली क्या जिम्मेदारी?
किम कैमिंग को संयुक्त आयुक्त आर्म्ड पुलिस, धीरज कुमार को संयुक्त आयुक्त क्राइम ब्रांच, अजित कुमार सिंगला को संयुक्त आयुक्त पूर्वी रेंज, एम एन तिवारी को संयुक्त सुरक्षा, विजय कुमार को संयुक्त आयुक्त दक्षिण रेंज, संजय कुमार त्यागी को संयुक्त आयुक्त ट्रैफिक, मोनिका भारद्वाज को अतिरिक्त आयुक्त आइएफएसओ, विजयंता आर्या को अतिरिक्त आयुक्त ट्रैफिक, सत्यवीर कटारा को एडिशनल पुलिस कमिश्नर भर्ती सेल, हरेंद्र कुमार सिंह को एडिशनल पुलिस कमिश्नर सुरक्षा, अभिषेक धानिया को एडिशनल पुलिस कमिश्नर क्राइम, रवि कुमार सिंह को एडिशनल पुलिस कमिश्नर आर्थिक अपराध शाखा, राकेश पावरिया को एडिशनल पुलिस कमिश्नर सुरक्षा को बनाया गया है।