Nagpur News मनपा के प्रवर्तन विभाग ने अतिक्रमण के विरोध में कार्रवाई कर फुटपाथ पर लगाई दुकानों व सड़क विस्तार में बाधा बने निर्माणकार्यों पर बुलडोजर चलाया है। सतरंजीपुरा जोन अंतर्गत अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई में मेयो अस्पताल चौक से जूना मोटर स्टैंड चौक तक पुराना भंडारा रोड के विस्तार कार्य में बाधा बने निर्माणकार्यों पर बुलडोजर चलाया। 20 मकानों के निर्माण कार्य तोड़ कर सड़क चौड़ाई कार्य में आ रही बाधा दूर की गई। प्रवर्तन विभाग उपायुक्त मंगेश खवले, सहायक आयुक्त हरीश राऊत, नगर रचना विभाग के प्रमोद गावंडे तथा अतिक्रमण तोडू दस्ते ने कार्रवाई को अंजाम दिया।यहां चला बुलडोजर : धरमपेठ जोन में दो टीमों ने सड़क तथा फुटपाथ पर लगाए दुकानों के अतिक्रमण हटाए। जोन कार्यालय से सीताबर्डी, वेरायटी चौक तथा सीताबर्डी मेन रोड के अतिक्रमण का सफाया किया। लक्ष्मी नगर जोन में जोन कार्यालय से आईटी पार्क, वीएनआईटी परिसर, दक्षिण अंबाझरी मार्ग, खामला मटन मार्केट परिसर में अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई कर सड़क व फुटपाथ पर लगाई गई दुकानें व ठेले हटाए गए। गांधीबाग जोन में जोन कार्यालय से महल चौक, बड़कस चौक मार्ग पर सड़क तथा फुटपाथ पर लगी दुकानों का अतिक्रमण हटाया गया।नागपुर के व्यस्त व्यापारिक केंद्र इतवारी में स्थानीय प्रशासन और नगर निगम के प्रवर्तन विभाग द्वारा बड़े पैमाने पर अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया जा रहा। पुराना भंडारा रोड के चौड़ाईकरण के लिए की गई कार्रवाई से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल है। इतवारी के व्यापारियों के अनुसार अभी शादी और त्योहार का सीजन शुरू है, ऐसे में व्यापारिक क्षेत्र में अतिक्रमण कार्रवाई से व्यापार चौपट हो गया है। व्यापारी संगठनों का कहना है कि वे अतिक्रमण के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन प्रशासन को ऐसी कार्रवाई के लिए समय और योजना पर पुनर्विचार करना चाहिए। इतवारी में कार्रवाई के कारण अन्य मार्गों पर ट्रैफिक बढ़ रहा है, लेकिन अतिरिक्त जवानों की तैनाती नहीं की गई है, जिससे लाेगों को भारी ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ रहा है।एक सिरे से शुरू करें काम : व्यापारियों का कहना है कि प्रशासन को पुराने भंडारा रोड के एक सिरे से काम शुरू करना चाहिए। इतवारी में जिन लोगों ने प्रशासन से मुआवजा ले लिया है उनकी ही प्राॅपर्टी तोड़ी जा रही है। कुछ व्यापारियों की सुनवाई न्यायालय में लंबित है। जब तक कोर्ट का निर्णय नहीं आ जाता, तब तक उन पर कार्रवाई नहीं की जा सकती। ऐसे में प्रशासन को कुछ दिन रुककर अतिक्रमण कार्रवाई करनी चाहिए।मुआवजे की लड़ाई : एक व्यापारी ने बताया कि हमारा डेवलपमेंट को विरोध नहीं है, बल्कि प्रशासन की ओर से उन्हें जो मुआवजा दिया जा रहा है, उसका विरोध किया जा रहा है। प्रशासन ने रोड टच प्रॉपर्टी के लिए 7 हजार रुपए प्रति वर्ग फीट का रेट निर्धारित किया है। इस हिसाब से रोड के दोनों ओर की दुकानों काे एक जैसा मुआवजा मिलना चाहिए, जबकि ऐसा नहीं किया जा रहा है। रोड पर 31 प्रॉपर्टी ऐसी हैं, जिन्हें 3900 रुपए प्रति वर्ग फीट का रेट दिया जा रहा है। व्यापारियों ने इसका पहले ही विरोध किया था, लेकिन अधिकारियों ने इस पर कोई सुनवाई नहीं की, जिससे व्यापारियों को कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा।कोर्ट के निर्णय का इंतजार करें : व्यापारियों का कहना है कि अभी इतवारी की दुकानों के मुआवजे से संबंधित मामला न्यायालय में लंबित है। न्यायालय का निर्णय आने से पहले ही प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी महीने में न्यायालय अपना निर्णय सुनाने वाला है। प्रशासन को निर्णय आने के बाद कार्रवाई शुरू करनी चाहिए थी।

February 19, 2026 15:59 UTC

Pakistan has signed an agreement with the United States to jointly redevelop New York's Roosevelt Hotel, according to four official documents reviewed by Reuters and two sources, in a deal between the two governments that will allow Islamabad to unlock the value of one its most prized overseas investments. The two countries signed a memorandum of understanding on Thursday shortly after Pakistan's cabinet approved the process, two sources told Reuters.

February 19, 2026 15:44 UTC

Unlike gold, which enjoys diversified demand across geographies and investor classes, silver is far more exposed to disruptions in Asian participation, particularly from China. A much larger share of global silver demand is tied to industrial activity, and China is the world’s largest consumer of silver for industrial applications, including solar photovoltaic panels, electronics, electrical components and electric vehicles. This diversified demand base helps cushion gold prices during holiday periods, whereas silver lacks the same stabilising support. Silver frequently weakens or trades erratically during the Lunar New Year window, before stabilising once Chinese markets reopen and industrial demand resumes. Also Read | Silver price recovers on MCX amid thin trade even as US Fed minutes lift dollarLower interest rates typically benefit non-yielding assets such as silver, but uncertainty around the Fed’s timing has added to near-term volatility.

February 19, 2026 15:33 UTC

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में पीएम ऊषा योजना के अंतर्गत छात्रों और शिक्षकों में सॉफ्ट स्किल विकसित करने के लिए स्वीकृत 75 लाख रुपए की राशि को बचाने के लिए छल-कपट किया जा रहा है। डेढ़ साल तक सॉफ्ट स्किल कंपोनेंट के तहत कोई ठोस कार्यक्रम संचालित नहीं किया गया और अब 31 मार्च के पहले अनेक कार्यक्रमों की शृंखला करने की तैयारी है।इसके तहत 50 लाख रुपए का वर्क ऑर्डर भी जारी किया गया है। पूर्व में आवंटित 5 लाख रुपए की राशि समय पर उपयोग न होने के कारण लैप्स हो चुकी है और यही कारण है कि विवि ऐन-केन-प्रकारेण यह राशि हथियाना चाह रहा है। पिछले दिनों राजभवन से पत्र जारी किया गया था और रादुविवि की प्रगति को असंतोषजनक बताते हुए अविलंब कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।इसके बाद प्रशासन हरकत में आया और मध्य फरवरी में अब लगभग 50 लाख रुपए के विभिन्न कार्यक्रमों के कार्यादेश जारी किए गए हैं। वर्ष भर में चरणबद्ध तरीके से आयोजित किए जाने वाले सेमिनार, वर्कशॉप और प्रशिक्षण कार्यक्रमों को अब एक माह के भीतर समेटने की तैयारी है।परीक्षा सत्र निकट होने और छात्रों के प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में व्यस्त रहने के बीच इतने कम समय में सॉफ्ट स्किल कार्यक्रमों का अपेक्षित लाभ मिल पाना सवालों के घेरे में है। वहीं शिक्षक परीक्षा संबंधी कार्यों में व्यस्त हैं, जिससे वे भी इन आयोजनों में पर्याप्त ध्यान नहीं दे पाएंगे।दूसरी एजेंसियों की सेवाएं लेंगेविश्वविद्यालय प्रशासन ने निर्णय लिया है कि पीएम ऊषा के अंतर्गत कार्यक्रमों का संचालन अब आउटसोर्सिंग के माध्यम से किया जाएगा। क्रिस्प और सेडमैप के सहयोग से कार्यक्रम आयोजित करने की बात सामने आई है। यह पहली बार है जब विश्वविद्यालय स्वयं कार्यक्रम संचालित करने की बजाय बाहरी एजेंसियों के माध्यम से कार्यक्रम आयोजित करेगा।सुबह प्रशिक्षण हुआ जबकि वर्क ऑर्डर शाम को जारी हुआइस पूरे मामले में चौंकाने वाली हकीकत सामने आई है। 16 फरवरी को राजनीति विज्ञान विभाग में ट्रांसलेशन स्टडीज कार्यक्रम का आयोजन प्रातः काल से शुरू हो गया था, जबकि संबंधित कार्यादेश उस दिन शाम को जारी किया गया। चूंकि राशि का उपयोग 31 मार्च 2026 से पूर्व करना अनिवार्य है। इसलिए विश्वविद्यालय में अब ऐसे चौंकाने वाले कई मामले सामने आएंगे।

February 19, 2026 15:31 UTC

भास्कर न्यूज, पुणे। चर्चित पोर्श हिट-एंड-रन मामले में गुरुवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब सुप्रीम कोर्ट ने आरोपी अश्फाक मकानदार को जमानत प्रदान कर दी। शीर्ष अदालत ने यह आदेश लंबी न्यायिक हिरासत और मुकदमे की संभावित देरी को ध्यान में रखते हुए पारित किया। साथ ही आरोपी को जांच में पूर्ण सहयोग करने और गवाहों को प्रभावित न करने की सख्त हिदायत दी गई है।यह मामला मई 2025 में कल्याणी नगर क्षेत्र में हुई दर्दनाक दुर्घटना से जुड़ा है। देर रात तेज रफ्तार पोर्श कार ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी थी, जिसमें दो युवा सॉफ्टवेयर इंजीनियर अनिश अवधिया और अश्विनी कोष्टा की मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना के समय कार 17 वर्षीय नाबालिग चला रहा था। आरोप था कि वह शराब के नशे में था, जिससे देशभर में व्यापक आक्रोश फैल गया था।दुर्घटना के बाद जांच के दौरान रक्त नमूनों में कथित हेरफेर और साक्ष्यों को प्रभावित करने के प्रयासों की बात सामने आई। इसी कड़ी में कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ। अश्फाक मकानदार पर साक्ष्य से छेड़छाड़ और न्याय प्रक्रिया में बाधा डालने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए थे।शीर्ष अदालत ने अपने आदेश में कहा कि जमानत का अर्थ आरोपों से मुक्ति नहीं है, बल्कि यह न्यायिक सिद्धांतों के अनुरूप एक अंतरिम राहत है। अदालत ने स्पष्ट किया कि यदि आरोपी शर्तों का उल्लंघन करता है तो जमानत रद्द की जा सकती है।मामले की अगली सुनवाई निचली अदालत में निर्धारित तिथि पर होगी। इस फैसले के बाद पीड़ित परिवारों और कानूनी विशेषज्ञों की निगाहें अब आगामी न्यायिक प्रक्रिया पर टिकी हैं।

February 19, 2026 15:31 UTC





Peruvian lawmakers picked Jose Maria Balcazar as the country's new interim President on Wednesday (February 18, 2026), after previous leader Jose Jeri was impeached on graft allegations. Mr. Balcazar will lead the country until his successor takes office on July 28, after the Presidential election on April 12. In a TikTok post on Wednesday (February 18), Mr. Jeri said "serving Peru was, and will remain, an honor." Mr. Jeri maintains his innocence, but for ordinary Peruvians, the political upheaval is just a sideshow to their own daily lives becoming increasingly precarious. Mr. Jeri is also under investigation for alleged "illegal sponsorship of interests" following a secret meeting with a Chinese businessman with commercial ties with the government.

February 19, 2026 15:22 UTC

कोरबा में छात्र ने फांसी लगाई,पंखा लटकता मिला शव:कोरबा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर आईटीआई बस्ती में एसईसीएल डीएवी पब्लिक स्कूल के 12वीं कक्षा के छात्र उज्जवल डनसेना (17) ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस को सूचना दी गई।. उज्जवल कॉमर्स विषय का छात्र और क्लास मॉनिटर था, बुधवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक सेंट जेवियर स्कूल में फिजिकल एजुकेशन का पेपर देने नहीं पहुंचा। जब वह परीक्षा में अनुपस्थित रहा, तो स्कूल के कुछ शिक्षक उसके घर पहुंचे।घर का दरवाजा अंदर से बंद था और तेज आवाज में टीवी-गाने चल रहे थे। खिड़की से देखने पर उज्जवल का शव पंखे से लटका मिला। सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि घटनास्थल से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जो अंग्रेजी में लिखा गया है। सुसाइड नोट में उज्जवल ने अपनी मौत के बाद शव को मेडिकल कॉलेज को दान करने की इच्छा व्यक्त की है।बहन और जीजा के साथ रहता था उज्जवलबताया जा रहा है कि उज्जवल के माता-पिता का निधन हो चुका था। वह अपनी बहन डिंपी डनसेना और जीजा इंद्र के साथ रहता था। उसकी बहन डिंपी गोपालपुर शिक्षा स्कूल में शिक्षिका हैं।फिलहाल, सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच कार्रवाई शुरू कर दी है।

February 19, 2026 15:15 UTC

French President Emmanuel Macron posted an AI-generated image on X, showcasing himself standing alongside Prime Minister Narendra Modi, amplifying the close technological partnership between the two countries. The picture shows Mr. Macron and Mr. Modi with bright smiles making a heart gesture. Posting the picture on X, Mr. Macron noted “Alongside some legends of Indian cinema Culture brings us together.”Alongside legends of Indian cinema. pic.twitter.com/ceuen6L4a7 — Emmanuel Macron (@EmmanuelMacron) February 17, 2026Showering praises towards the French President, Actor Manoj Bajpayee wrote,” It was an honour meeting President Emmanuel Macron at today’s luncheon, along with other dignitaries. It was an honour meeting President Emmanuel Macron at today's luncheon, along with other dignitaries.

February 19, 2026 15:04 UTC

इस कारण इमारत का एक हिस्सा धह गया, जिसमें कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई. स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह विस्फोट सिंध प्रांत की राजधानी कचारी के एक आवासीय इलाके में हुआ है. स्थानीय मुख्य अग्निशमन अधिकारी हुमायूं खान का कहना है कि मलबे को हटाने का काम चल रहा है और तलाशी ली जा रही है. अधिकारी का कहना है कि विस्फोट के कारण इमारत का वह हिस्सा ढह गया, जो जर्जर स्थिति में था. जनवरी के महीने में कराची के सदर स्थित गुल शॉपिंग प्लाजा के एक तहखाने में आग लग गई थी, जिसमें कम से कम 79 लोगों की जान गई थी.

February 19, 2026 15:02 UTC

सीजेआई सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच ने तमिलनाडु सरकार को फ्रीबीज यानी मुफ्त की योजनाओं पर जमकर फटकार लगाई. फ्रीबीज पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त टिप्पणी की और कहा कि कई राज्य घाटे में हैं, फिर भी मुफ्त की रेवड़ियां बांट रहे हैं. सुप्रीम कोर्ट ने आज यानी गुरुवार को चुनाव से पहले ‘फ्रीबीज़’ बांटने पर तमिलनाडु सरकार को फटकार लगाते हुए दूसरे राज्यों को भी कड़ा संदेश दिया. यह समझ में आता है कि आप एक वेलफेयर सिस्टम के तहत उन लोगों को बिजली देना चाहते हैं, जो बिजली का चार्ज नहीं दे सकते. Advertisementचलिए सुप्रीम कोर्ट में सीजेआई सूर्यकांत ने क्या-क्या कहा?

February 19, 2026 14:55 UTC

लेखक के बारे में अनवर अंसारी अनवर अंसारी, नवभारत टाइम्स डिजिटल में बतौर कंसल्टेंट काम कर रहे हैं। वह पिछले एक साल से विदेश में पढ़ाई, नौकरी, फॉरेन यूनिवर्सिटीज में एडमिशन और वीजा संबंधी खबरें कवर कर रहे हैं। इससे पहले अनवर ने अमर उजाला, टीवी9 भारतवर्ष और एबीपी न्यूज जैसे संस्थानों में काम किया है। वे नेशनल और इंटरनेशनल न्यूज पर काम कर चुके हैं। देश-विदेश से जुड़ी घटनाओं पर लिखने के अलावा उन्हें डिफेंस और नॉलेज स्टोरीज लिखने का भी अनुभव है। अनवर ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन किया है।... और पढ़ें

February 19, 2026 14:50 UTC

ये मरीज दांतों में संवेदनशीलता, इनेमल का पतला होना या किनारों का टूटना जैसी समस्याओं की शिकायत लेकर डॉक्टर्स के पास पहुंच रहे हैं. रिसर्च के मुताबिक, भारत में लगभग 27 प्रतिशत दांत के मरीजों में दांतों का इनेमल (दांत की सबसे बाहरी पहत) कमजोर होने के लक्षण दिखाई दे रहे हैं और यह संख्या लगातार बढ़ रही है. तो आइए जानते हैं कि किन गलतियों से ये समस्याएं बढ़ रही हैं जिन्हें तुरंत सुधारने की जरूरत है. एक्सपर्ट हमेशा ऐसी ड्रिंक या ऐसी चीजों के सेवन के बाद पानी से कुल्ला करने या स्ट्रॉ का इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं. कम पानी पीने और कैफीन या अल्कोहल अधिक लेने से सलाइवा फ्लो घट सकता है जिससे इनेमल कमजोर हो सकता है.

February 19, 2026 14:50 UTC

एकनाथ शिंदे के घर पहुंचे सचिन तेंदुलकर और अंजली तेंदुलकर, अर्जुन और सानिया की शादी का दिया इनविटेशन सचिन तेंदुलकर ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से उनके मुंबई स्थित आधिकारिक आवास 'नंदनवन' पर मुलाकात की। सचिन ने शिंदे को अर्जुन और सानिया के विवाह समारोह का निमंत्रण दिया।

February 19, 2026 14:44 UTC

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जिम्बाब्वे ने किया बड़ा कारनामा, सुपर 8 से पहले टॉप पर किया फिनिश जिम्बाब्वे की टीम ने टी20 वर्ल्ड कप में अपने आखिरी लीग स्टेज मैच में श्रीलंका को 6 विकेट से हरा दिया है। उन्होंने इस मुकाबले को जीतते ही सुपर 8 से पहले टॉप पर ग्रुप स्टेज में फिनिश किया। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले किसी ने सोचा नहीं होगा कि जिम्बाब्वे जैसे कमजोर टीम श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के होते हुए ग्रुप स्टेज में टॉप पर फिनिश करेगी, लेकिन उन्होंने ऐसा किया और अभी तक वह वर्ल्ड कप में एक भी मैच नहीं हारे हैं।

February 19, 2026 14:39 UTC

जिले की माजलगांव, परली, शिरूर कासार, आष्टी, केज, धारूर, वडवणी, पाटोदा, गेवराई तथा बीड सहित सभी तहसीलों में 19 फरवरी, गुरुवार को छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई।जयंती के एक दिन पूर्व ही प्रत्येक तहसील के शिवाजी महाराज चौक को रंग-बिरंगी सजावट से सजाया गया। शहरों की सड़कों के किनारे और डिवाइडर पर शिवप्रेमियों ने भगवा ध्वज लगाकर वातावरण को शिवमय बना दिया।गुरुवार सुबह शिवभक्तों ने बाइक रैली निकाली। “जय शिवाजी, जय भवानी” के गगनभेदी नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। शहर में भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई, जिसमें नागरिकों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। चौक-चौराहों पर बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति देखी गई।जयंती पर विविध कार्यक्रमों का आयोजनजिले की सभी तहसीलों में छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती के अवसर पर रक्तदान शिविर, सांस्कृतिक कार्यक्रम, व्याख्यानमाला और सामाजिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर समाजसेवा का संदेश दिया।जिलाधिकारी सहित अधिकारियों ने किया अभिवादनजयंती के अवसर पर बीड शहर के शिवाजी महाराज चौक स्थित प्रतिमा पर जिलाधिकारी विवेक जॉनसन, पुलिस अधीक्षक नवनीत कावत तथा जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों ने माल्यार्पण कर अभिवादन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में शिवभक्त उपस्थित थे।

February 19, 2026 14:31 UTC