लेखक के बारे में अक्षय श्रीवास्तव अक्षय श्रीवास्तव, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में प्रिंसिपल डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। उन्हें 12 साल से ज्यादा की पत्रकारिता का अनुभव है। मार्च 2025 से वह NBT डिजिटल के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं। एनबीटी न्यूज टीम में वह देश की खबरों पर नजर रखते हैं। वह राजनीति, अपराध, भारत की विदेश नीति और दिल्ली-एनसीआर से संबंधित मुद्दों को कवर करते हैं। वह ग्राउंड रिपोर्ट और एक्सक्लूसिव स्टोरीज की विशेषज्ञता रखते हैं। एनबीटी में स्पेशल न्यूज पैकेज 'मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ' की भी जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। उन्होंने तीन लोकसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024)को कवर किया है । 2023 में दिल्ली की सड़कों पर कान का मैल निकालने के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वाले कनमैलियों की धोखेबाजी को वो उजागर कर चुके हैं। भोपाल के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया विषय पर बैचलर और मास्टर्स की डिग्री हासिल की है।... और पढ़ें

February 16, 2026 00:41 UTC

The relationship between India and the US on the security front has seen a “steeply upward trajectory”, driven by exigencies arising from greater security threats and a changing technology environment, a top US military officer said on Sunday. “We applaud the restraint that was exhibited, and we hope to work together to see that such a terrible event it preceded (Pahalgam terror attack) doesn’t happen again. And you know, I think all peace-loving nations are concerned when we see operations of this kind,” he said. “So, I think, the lesson is that many of the technologies have been commoditised, and states are in constant cycles of overmatch. Story continues below this adOn potential areas of defence cooperation in future, he said undersea domain awareness is a key focus for maritime cooperation, to have capability to see and sense undersea.

February 16, 2026 00:20 UTC

Disney’s long-anticipated live-action remake of Snow White has reportedly resulted in a substantial financial setback for the studio, with losses estimated at approximately $170 million following its theatrical run. Among those criticizing the remake was David Hand, whose father worked on the original Snow White and the Seven Dwarfs, which won Walt Disney an honorary Oscar. Trailer backlash The controversy intensified following the release of the film’s first trailer, which featured computer-generated dwarfs. At the box office, Snow White struggled to meet expectations. Snow White generated $87.3 million worldwide during its opening weekend—13% below forecasts—Forbes reports.

February 16, 2026 00:16 UTC

The memorial is a reminder of what this village has always been: faujian da pind (village of soldiers, in Punjabi). During the Kargil war, more than 40 people from the village were serving in the Army, of who two were martyred. Just beside the memorial, village folks have gathered. “For decades, the olive green uniform has been the identity of Nathowal. Last year, Punjab Chief Minister Bhagwant Mann also pointed out the shortage of Punjabi youth in the Sikh Regiment.

February 16, 2026 00:16 UTC

Om Birla to attend Tarique Rahman swearing-in as Bangladesh BNP PM in Dhaka ceremony Dhaka hosts leaders from 13 nations as oath likely by CEC amid absence of speaker while India underscores support for democratic transition after pollsAnita JoshuaLok Sabha Speaker Om Birla will represent India at the swearing-in ceremony of the newly elected Bangladesh government led by BNP chairman Tarique Rahman in Dhaka on Tuesday evening. Mr Tarique Rahman, whose vision and values have received an overwhelming mandate of the people.”In the absence of an outgoing Speaker, chief election commissioner (CEC) A.M.M. Nasir Uddin is likely to administer the oath of office to the newly elected members of Parliament. President Mohammed Shahabuddin will administer the oath of office to Rahman and his cabinet at 4pm. The BNP has informed authorities that it will elect its parliamentary party leader immediately after the swearing-in, bdnews24 quoted Nazrul as saying.

February 15, 2026 23:52 UTC





डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ईरानी तेल के अवैध कारोबार पर नकेल कसते हुए अमेरिकी सेना ने हिंद महासागर में बड़ी कार्रवाई की है। अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन ने पुष्टि की कि अमेरिकी नौसेना ने ‘वेरोनिका III’ नामक तेल टैंकर को बीच समुद्र में रोककर कब्जा कर लिया।अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन के अनुसार, यह कार्रवाई राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप द्वारा वेनेजुएला के तेल निर्यात पर लगाए गए 'क्वारंटाइन' उल्लंघन को रोकने के लिए की गई है। अमेरिकी नौसेना ने इस ऑपरेशन को बेहद सटीकता के साथ अंजाम दिया गया।दिसंबर में मादुरो की हुई थी गिरफ्तारी दरअसल, वेनेजुएला कई वर्षों से अपने तेल पर अमेरिकी प्रतिबंधों का सामना कर रहा था और कच्चे तेल की तस्करी के लिए फर्जी झंडे वाले टैंकरों के एक गुप्त बेड़े पर निर्भर था। राष्ट्रपति ट्रंप ने तत्कालीन राष्ट्रपति निकोलस मादुरो पर दबाव बनाने के लिए दिसंबर में प्रतिबंधित टैंकरों को प्रतिबंधित करने का आदेश दिया था, जिसके बाद जनवरी में एक अमेरिकी सैन्य अभियान के दौरान मादुरो को गिरफ्तार कर लिया गया था।छापेमारी के बाद कई टैंकर वेनेजुएला के तट से भाग गए, जिनमें वह जहाज भी शामिल था जिस पर रात भर हिंद महासागर में कब्जा कर लिया गया था। क्या बोला अमेरिकी रक्षा विभाग अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन ने X पर एक पोस्ट में कहा, "अमेरिकी सैन्य बलों ने कैरेबियन सागर से एक जहाज का पीछा करने के बाद हिंद महासागर में एक और प्रतिबंधित टैंकर पर चढ़ाई की। जहाज ने राष्ट्रपति ट्रंप के क्वारंटाइन का उल्लंघन करने की कोशिश की। हमने कैरिबियन से हिंद महासागर तक उसका पीछा किया, दूरी कम की और उसे नष्ट कर दिया।"पेंटागन द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में अमेरिकी सैनिकों को टैंकर पर चढ़ते हुए दिखाया गया है। हालांकि, पेंटागन ने अपने पोस्ट में यह नहीं बताया कि वेरोनिका III को औपचारिक रूप से ज़ब्त कर अमेरिकी नियंत्रण में लिया गया है या नहीं।

February 15, 2026 23:32 UTC

नईदुनिया न्यूज, कमलापुर (देवास)। च्यवन ऋषि की तपोस्थली चंद्रकेश्वर में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब स्नान करने आए श्रद्धालुओं पर अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। इसमें 10 से अधिक श्रद्धालु घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही कमलापुर थाना प्रभारी सर्जन सिंह मीणा पुलिस दल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे।उनके साथ प्रधान आरक्षक भगवती प्रसाद खरे, सैनिक विष्णु सोनी की टीम ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। बिजवाड़ व चापड़ा पुलिस सहायता केंद्र के डायल-112 वाहन भी मौके पर पहुंचे। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। मीणा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल पहुंच गई थी।

February 15, 2026 22:21 UTC

Mumbai News. महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। राकांपा के दोनों गुटों के संभावित विलय को लेकर 17 फरवरी को बड़ा फैसला हो सकता है। उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने अपने विधायकों की अहम बैठक बुलाई है, जिसमें भविष्य की रणनीति और विलय के मुद्दे पर चर्चा होने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक यह बैठक मुंबई में आयोजित की जाएगी। माना जा रहा है कि पार्टी के वरिष्ठ नेता और सभी विधायक इस बैठक में शामिल होंगे। बैठक में सुनेत्रा सभी विधायकों से वन टू वन मुलाकात कर उनके मन की बात जानेंगी। इसके बाद राकांपा की दिशा को लेकर स्पष्ट तस्वीर सामने आ सकती है।वलसे पाटील ने दिए संकेतपूर्व मंत्री दिलीप वलसे पाटील ने हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान इस बैठक के संकेत दिए थे। उन्होंने कहा था कि दोनों गुटों के विलय को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा होने वाली है और वरिष्ठ नेतृत्व जल्द निर्णय ले सकता है। उनके बयान के बाद से ही राजनीतिक हलकों में अटकलें तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि अगर दोनों गुटों का विलय होता है तो राज्य की राजनीति में बड़ा समीकरण बदल सकता है। हालांकि विलय के मुद्दे पर राकांपा (अजित) के वरिष्ठ नेता फिलहाल खुलकर कुछ भी कहने से बच रहे हैं। कृषि मंत्री दत्तात्रय भरणे ने कहा कि इस विषय पर फैसला वरिष्ठ स्तर पर लिया जाएगा। भरणे ने कहा कि अजित दादा का जाना सभी के लिए दुखद है। विलय को लेकर फैसला वरिष्ठ स्तर पर होगा। अजित की पत्नी सुनेत्रा पवार प्रमुख हैं, उन्हें निर्णय लेने देना चाहिए। वहीं राकांपा (अजित) प्रदेशाध्यक्ष सुनील तटकरे ने भी कहा कि अंतिम निर्णय शीर्ष नेतृत्व ही करेगा।क्या बदलेंगे राजनीतिक समीकरण? राजनीतिक जानकारों का मानना है कि अगर राकांपा के दोनों गुट एक साथ आते हैं तो इससे राज्य में राजनीतिक समीकरण पूरी तरह बदल सकते हैं। इससे न केवल महाविकास आघाडी के गठबंधन की राजनीति प्रभावित होगी, बल्कि विपक्ष कमजोर हो सकता है। हालांकि अजित गुट के कई वरिष्ठ नेता दोनों गुटों के विलय की चर्चा को नकार चुके हैं। यहां तक कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी कह चुके हैं कि अजित पवार ने उनसे राकांपा (शरद) के साथ विलय को लेकर कभी कोई चर्चा नहीं की। अब सभी की नजर 17 फरवरी को होने वाली इस अहम बैठक पर टिकी हैं जो महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा मोड़ साबित हो सकती है।

February 15, 2026 22:16 UTC

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन के काले कारनामों की परतें अब हार्वर्ड विश्वविद्यालय के सबसे पुराने और विशिष्ट संगठनों में से एक, 'हेस्टी पुडिंग इंस्टीट्यूट' तक पहुंच गई हैं। दरअसल, अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा जारी हालिया दस्तावेजों से खुलासा हुआ है कि 2008 में सजा पाने के बावजूद, एपस्टीन 2013 से अपनी मृत्यु तक इस संस्थान का एक प्रमुख दानदाता और "स्फिंक्स का संरक्षक" बना रहा।दरअसल, जेफरी एपस्टीन हार्वर्ड विश्वविद्यालय के छात्रों द्वारा स्थापित एक समहू हेस्टी पुडिंग इंस्टीट्यूट ऑफ में प्रमुख योगदानकर्ता के रूप में मौजूद था। एपस्टीन न केवल इस प्रतिष्ठित क्लब का हिस्सा था, बल्कि वह अपनी आरक्षित मेजों को "लड़कियों" से भरने के लिए अपने रसूख और धन का इस्तेमाल करता था।हेस्टी पुडिंग इंस्टीट्यूट ऑफ को कम से कम 50,000 डॉलर का वार्षिक दान देने के कारण, जेफरी कम से कम 2013 से 2019 तक न्यूयॉर्क में ऑर्डर ऑफ द गोल्डन स्फिंक्स समारोहों में "स्फिंक्स के संरक्षक" के रूप में सम्मानित किया गया ।ईमेल रिकॉर्ड के अनुसार, एपस्टीन के सहायक ने 2015 ने मैसेज में लिखा, “हेलो लड़कियों! जेफरी चाहते हैं कि आप सभी 13 अप्रैल को प्लाजा होटल में आयोजित होने वाले हेस्टी पुडिंग गाला में शामिल हों, मुझे बताएं कि क्या आप आ सकती हैं और हम 10 लोगों की सूची में और किसे आमंत्रित कर सकते हैं ”। एपस्टीन के सहायक ने यह मैसेज उन लोगों को लिखा जिनकी पहचान गुप्त रखी गई थी।(फोटो क्रेडिट- ब्लूमबर्ग न्यूज) हॉवर्ड से गहरा संबंध न्याय विभाग की फाइलों में मौजूद ईमेलों से पता चला है कि एपस्टीन ने अपने नेटवर्क के हिस्से के रूप में प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों सहित विभिन्न संस्थानों का इस्तेमाल कैसे किया। प्रोफेसरों, दानदाताओं और समाजों के साथ हाल ही में जारी किए गए दस्तावेजों से यह भी संकेत मिलता है कि एपस्टीन के प्रभाव के जाल में हार्वर्ड का संबंध पहले की तुलना में कहीं अधिक गहरा हो सकता है।सबसे पुराना क्लब संगठन की वेबसाइट के अनुसार, यह सोशल क्लब "हार्वर्ड के अनुभव का एक अभिन्न अंग" है। यह अमेरिका में अपनी तरह का सबसे पुराना क्लब है और इसके सदस्यों में पांच पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति शामिल हैं। वेबसाइट कहती है, "दुनिया में इसके जैसा कोई दूसरा कॉलेज संगठन नहीं है।"375,000 डॉलर का दान न्याय विभाग के दस्तावेजों से पता चलता है कि एपस्टीन ने 2013 से अपनी मृत्यु तक संगठन को कम से कम 375,000 डॉलर का दान दिया था। यह आंकड़ा इससेपहले हार्वर्ड क्रिमसन द्वारा रिपोर्ट किया गया था।दस्तावेजों में मौजूद ईमेल से पता चलता है कि 2018 में, एपस्टीन ने रियल एस्टेट के दिग्गज और हार्वर्ड के समर्थक, हेस्टी पुडिंग इंस्टीट्यूट के अध्यक्ष एंड्रयू फरकास से पूछा कि क्या वह गाला में अपनी 10 लोगों की मेज पर बैठना चाहते हैं। फरकास ने जवाब दिया - हां।"फरकास और एपस्टीन के बीच लगभग 2,000 संदेशों का आदान-प्रदान हुआ , जिन्हें न्याय विभाग द्वारा जारी दस्तावेजों के हिस्से के रूप में शामिल किया गया है, और उनका रिश्ता एक दशक से अधिक समय तक चला।न्याय विभाग के दस्तावेजों के अनुसार, मार्च 2019 में एपस्टीन से उनके सहायक ने पूछा था- कि क्या वह उस वर्ष के समारोह में मेहमानों को आमंत्रित करना चाहते हैं या दूसरों के उपयोग के लिए मेज दान करना चाहते हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि उन्होंने अपनी मेज को भरने की व्यवस्था शुरू कर दी थी , लेकिन अंततः उन्होंने इसे दान कर दिया।2019 में हुई मौत जुलाई 2019 में, एपस्टीन को गिरफ्तार कर लिया गया, न्यूयॉर्क में अभियोजकों ने उन पर 14 वर्ष की आयु की लड़कियों का यौन शोषण करने का आरोप लगाया। जिसके एक महीने बाद एपस्टीन मृत पाया गया।

February 15, 2026 22:03 UTC

Panna News: आयुष विभाग द्वारा गहरा एनएमडीसी स्थित वृद्ध आश्रम में वरिष्ठजनों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए दो दिवसीय शिविर लगाया गया। इस अवसर पर शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य विषय पर व्याख्यान कार्यक्रम भी हुआ। डॉ. दुर्गा त्रिपाठी ने वृद्धाश्रम के बारे में संक्षिप्त उद्बोधन दिया। जिला आयुष अधिकारी डॉ. रितु द्विवेदी द्वारा शिविर के उद्देश्य और रूपरेखा के संबंध में अवगत कराया गया। इस क्रम में आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीरज तिवारी ने आयुर्वेद के सिद्धांत एवं वात, पित्त व कफ दोष के विषय में और मनोरोग चिकित्सक डॉ. सुरेन्द्र सिंह ने मानसिक रोग से बचाव के लिए सेवा व देखभाल के तरीके व उपाय संबंधी जानकारी दी। पेंशनर संघ के अध्यक्ष मुरारीलाल थापक द्वारा शिविर की प्रशंसा कर आगामी दिवसों में भी कैम्प आयोजन का अनुरोध किया गया।गत गुरूवार को शिविर का शुभारंभ वृद्धजनों के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ हुआ, जबकि समापन दिवस पर शुक्रवार को शिविर प्रभारी डॉ.

February 15, 2026 21:56 UTC

Ishan Kishan's grandfather, Anurag Pandey, reveals what the cricketer's girlfriend, Aditi Hundia, doesadvertisementIshan Kishan's grandfather, Anurag Pandey, revealed that the cricketer's girlfriend, Aditi Hundia, stays in Jaipur. Ishan Kishan's girlfriend, Aditi Hundia, is reportedly the daughter of a Jaipur businessman. Continue reading belowHow Ishan Kishan's girlfriend, Aditi Hundia, became the mystery fan girl of the cricketer back in IPL 2019Speculation that Ishan Kishan's girlfriend is Aditi Hundia began to rise when she became the most talked-about mystery fan girl. Ishan Kishan's gf, Aditi Hundia, is almost present at his matchesIt seems like Ishan Kishan's gf, Aditi Hundia, was absent when he batted against Pakistan in the T20 World Cup 2026 match. advertisementWhat are your views about Ishan Kishan's girlfriend, Aditi Hundia?

February 15, 2026 21:48 UTC

Panna News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को खण्डवा जिले के पंधाना से सिंगल क्लिक के जरिए लाड़ली बहनों को वर्तमान फरवरी माह की आर्थिक सहायता राशि का अंतरण किया। इस मौके पर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यालय में मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की महिला हितग्राहियों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भागीदारी की तथा मुख्यमंत्री के उद्बोधन को देखा एवं सुना। इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी अवधेश कुमार सिंह एवं विभागीय अधिकारी-कर्मचारीगण भी मौजूद थे। जिले की सभी ग्राम पंचायतों, ग्रामों और वार्डों में भी कार्यक्रम का लाइव प्रसारण हुआ। पन्ना जिले की एक लाख 80 हजार 451 लाड़ली बहनों को 26 करोड़ 58 लाख रूपए का भुगतान किया गया।यह भी पढ़े -दक्षिण वनमण्डल की अनूठी पहल, पवई की विद्यासागर गौशाला बनी वल्चर फ्रेंडली गौशाला

February 15, 2026 21:44 UTC

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। प्‍लेयर ऑफ द मैच ईशान किशन की तूफानी पारी की बदौलत भारतीय टीम ने टी20 विश्‍व कप 2026 के 27वें मैच में पाकिस्‍तान को 61 रनों से करारी शिकस्‍त दी। ईशान ने 40 गेंदों पर 10 चौकों और 3 छक्‍कों की मदद से 77 रन बनाए।ईशान के अलावा अन्‍य भारतीय बल्‍लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए। ऐसा लग रहा था कि ईशान अलग पिच पर और टीम के अन्‍य बल्‍लेबाज अलग पिच पर खेल रहे हों। मैच के बाद ईशान ने बताया कि मुश्किल पिच पर उन्‍होंने कैसै बल्‍लेबाजी की।मैं बस सिंपल खेल रहा था ईशान ने कहा, "मुझे लगता है कि शुरुआत में विकेट उतना आसान नहीं था, लेकिन कभी-कभी आपको बस अपने खेल पर, अपने शॉट्स पर भरोसा रखना होता है। अपनी ताकत पर फोकस करना होता है। मैं बस सिंपल खेल रहा था, गेंद पर नजर रख रहा था और फील्डिंग के साथ तालमेल बिठाने की कोशिश कर रहा था। उन्हें जितना हो सके उतना दौड़ाने की कोशिश कर रहा था। मुझे लगता है कि यह मेरे पक्ष में काफी अच्छा काम किया।"ऑफ-साइड गेम पर काफी काम किया आपने ऑफ-साइड पर ज्यादा ध्यान दिया, "क्या यह कोई योजना थी? इस सवाल के जवाब में भारतीय सलामी बल्‍लेबाज ने कहा, मुझे लगता है कि मैंने अपने ऑफ-साइड गेम पर काफी काम किया है और अगर मैं ऑफ-साइड पर अच्छे शॉट खेलता हूं तो मुझे वो गेंदें मिलेंगी जहां मैं चाहता हूं। इसलिए मैं बस गैप में शॉट लगाने की कोशिश कर रहा था क्योंकि यह एक बड़ी बाउंड्री है। जब मैदान बड़ा होता है तो गैप भी बड़े होते हैं। जैसा कि मैंने कहा, गैप में शॉट लगाने की कोशिश कर रहा था, कम से कम दो रन लेने की कोशिश कर रहा था, क्योंकि विकेट आसान नहीं था। मेरे दिमाग में यह था कि हमें 160-170 रन का स्कोर बनाना है और यह हमारे लिए बहुत अच्छा स्कोर होगा।"

February 15, 2026 21:34 UTC

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। पश्चिम क्षेत्र की यातायात समस्या के समाधान की दिशा में नगर निगम को बड़ी सफलता मिली है। राज्य शासन ने चंदन नगर से कालानी नगर को जोड़ने वाली सड़क को अंतिम मंजूरी दे दी है। यह सड़क 18 मीटर (60 फीट) चौड़ी बनेगी। इसके बनने से एयरपोर्ट रोड पर यातायात का दबाव कम करने में मदद मिलेगी।करीब 20 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाली इस सड़क के चौड़ीकरण में 350 मकान सीधे-सीधे प्रभावित होंगे। इनमें से करीब 100 मकान ऐसे हैं जो शत प्रतिशत टूटेंगे, जबकि शेष का कुछ हिस्सा इस चौड़ीकरण की भेंट चढ़ेगा। चूंकि नगर निगम इस सड़क के लिए टेंडर और वर्क आर्डर पहले ही जारी कर चुका है इसलिए काम शुरू करने में अड़चन नहीं आएगी।लंबे समय से हो रही है चौड़ीकरण की मांग चंदन नगर से कालानी नगर की बनने वाली यह सड़क वर्तमान में कहीं 20 तो कहीं 30 फीट चौड़ी है। इस सड़क के चौड़ीकरण की मांग लंबे समय से हो रही है। महापौर परिषद की सहमति के बाद नगर निगम ने चौड़ीकरण के लिए सर्वे का काम पूरा करने के बाद बाधक मकानों पर निशान भी लगा लिया था, लेकिन इस सड़क को मास्टर प्लान में शामिल करने के प्रयास में काम अटका हुआ था, अब गजट नोटिफिकेशन होने के बाद यह बाधा दूर हो गई है। यह भी जानें 18 मीटर चौड़ी नई सड़क पश्चिमी क्षेत्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।20 करोड़ रुपये की लागत से बनेगी। इस राशि की व्यवस्था मास्टर प्लान की सड़कों के लिए केंद्र से मिली राशि से होगा।सड़क के लिए टेंडर और वर्क ऑर्डर पहले ही जारी हो चुके हैं, इसलिए काम शुरू करने में परेशानी नहीं आएगी। पश्चिमी क्षेत्र के लिए इसलिए है महत्वपूर्ण यह सड़क पश्चिमी इंदौर के लिए सीधा, तेज और भीड़ भाड़ से मुक्त मार्ग प्रदान करेगी।एयरपोर्ट रोड के कालानी नगर चौराहा से धार रोड के चंदन नगर चौराहा तक यह नया कारिडोर ट्रैफिक लोड वितरित करेगा और पश्चिमी रिंग रोड का वैकल्पिक मार्ग बनेगा।इसके अलावा नंदन नगर और नगीन नगर के पास करीब 800 मीटर सड़क को भी मास्टर प्लान में शामिल किया गया है, जिससे इन आबादी वाले इलाकों में भी यातायात सुगम हो सकेगा। ये हैं निर्माण में चुनौतियां इस सड़क की चौड़ाई कम करने की मांग उठ रही है। नगर निगम के सर्वे के दौरान भी रहवासियों ने जोरदार विरोध किया था। रहवासियों का कहना है कि सड़क की चौड़ाई 40 या 50 फीट कर दी जाए तो ज्यादातर मकानों को टूटने से बचाया जा सकता है। इधर निगम का कहना है कि मास्टर प्लान के हिसाब से सड़क की चौड़ाई कम से कम 18 मीटर अनिवार्य है। सड़क चौड़ीकरण में सर्वे के हिसाब से 350 बाधक मकान हैं। इनमें से कई ऐसे हैं जो पूरे टूटेंगे।

February 15, 2026 21:10 UTC

Hindi NewsBusinessTCS & Infosys Value Drops | SBI Gains ₹1.22 Lakh Cr; Top Firms Lose ₹3 Lakh Crटॉप-10 में 6 कंपनियों की वैल्यू ₹3 लाख करोड़ घटी: टीसीएस और इंफोसिस की वैल्यू ₹1.60 लाख करोड़ कम हुई; SBI की ₹1.22 लाख करोड़ बढ़ीनई दिल्ली 19 घंटे पहलेकॉपी लिंकपिछले हफ्ते बाजार में गिरावट से टॉप-10 सबसे वैल्यूएबल फर्म्स में से 6 की कम्बाइंड मार्केट वैल्यूएशन 3 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा घटी। IT सेक्टर की बड़ी कंपनियां टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और इंफोसिस को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ।पिछले कारोबारी हफ्ते के दौरान BSE का बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 953.64 अंक यानी करीब 1.14% नीचे गिर गया। इक्विटी मार्केट में बिकवाली के दबाव के कारण कंपनियों को वैल्यूएशन में इस बड़ी गिरावट का सामना करना पड़ा।टीसीएस और इंफोसिस की वैल्यू ₹1.60 लाख करोड़ घटीआईटी सेक्टर की दो सबसे बड़ी कंपनियों के लिए पिछला हफ्ता काफी खराब रहा। टीसीएस की मार्केट वैल्यू ₹90,198.92 करोड़ घटकर ₹9,74,043.43 करोड़ पर आ गई। वहीं, दूसरी बड़ी आईटी कंपनी इंफोसिस की वैल्यूएशन में भी ₹70,780.23 करोड़ कमी आई और यह ₹5,55,287.72 करोड़ रह गई।एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ग्लोबल मार्केट में अनिश्चितता और निवेशकों द्वारा मुनाफावसूली किए जाने के कारण आईटी शेयरों में बिकवाली देखी गई।इन कंपनियों का मार्केट कैपिटल घटाकंपनी मार्केट वैल्यू में बदलाव नई मार्केट वैल्यू एलआईसी (LIC) -₹23,971 ₹5.46 लाख इंफोसिस -₹70,780 ₹5.55 लाख टीसीएस (TCS) -₹90,198 ₹9.74 लाख भारती एयरटेल -₹19,244 ₹11.43 लाखएसबीआई की वैल्यू ₹1.22 लाख करोड़ बढ़ीबाजार की इस गिरावट के बीच देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अच्छा प्रदर्शन किया। एसबीआई की मार्केट वैल्यू में ₹1,22,213.38 करोड़ का उछाल आया और अब इसकी कुल वैल्यू ₹11,06,566.44 करोड़ हो गई है।एसबीआई के अलावा बजाज फाइनेंस की वैल्यू ₹26,414.44 करोड़ और एलएंडटी की वैल्यू ₹14,483.9 करोड़ बढ़ी है। बैंकिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर शेयरों में आई इस खरीदारी ने इंडेक्स को और ज्यादा गिरने से बचाने में मदद की।इन कंपनियों की मार्केट कैपिटल बढ़ीकंपनी मार्केट वैल्यू में बदलाव नई मार्केट वैल्यू स्टेट बैंक (SBI) +₹1,22,000 ₹11.06 लाख बजाज फाइनेंस +₹26,000 ₹6.37 लाख एलएंडटी (L&T) +₹14,483 ₹5.74 लाखनोट- मार्केट वैल्यू करोड़ रुपए में दी गई है।रिलायंस और एयरटेल की वैल्यू में भी आई कमी देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज और टेलीकॉम दिग्गज भारती एयरटेल की वैल्यूएशन में भी पिछले हफ्ते गिरावट दर्ज की गई। एलआईसी (LIC) की मार्केट कैप ₹23,971.74 करोड़ कम होकर ₹5,46,226.80 करोड़ रह गई। वहीं भारती एयरटेल की वैल्यू ₹19,244.61 करोड़ घटकर ₹11,43,044.03 करोड़ पर आ गई। हालांकि यह गिरावट आईटी शेयरों के मुकाबले कम थी, लेकिन इसने टॉप-10 कंपनियों की कुल वेल्थ पर बड़ा असर डाला।.

February 15, 2026 19:52 UTC