बेगूसराय में 70 साल की बुजुर्ग ने की आत्महत्या:मौके पर पहुंचे ग्रामीण।बछवाड़ा थाना क्षेत्र स्थित रानी पंचायत-तीन के वार्ड नंबर-14 चामोवन गांव में आज एक वृद्ध महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और देखने वालों की भीड़ जमा हो गई। मृतका की पहचान स्वर्गीय वीरेंद्र शर्मा की पत्नी मुद्रिक. स्थानीय लोगों ने बताया कि महिला के तीन बेटे हैं और तीनों प्राइवेट जबॉ के लिए बिहार से बाहर रहते हैं। एक बेटी है, जो अपने ससुराल में पति के साथ रहती है। दोपहर में हुई घटना के दौरान बुजुर्ग महिला के घर में कोई नहीं था। इसी दौरान उसने साड़ी का फंदा बनाकर पंखे से लटक कर जान दे दी।घटनास्थल पर जुटी भीड़।मानसिक तनाव में आकर सुसाइड की आशंकाआशंका जताई जा रही है कि घर में किसी के नहीं रहने और मानसिक तनाव के कारण वृद्ध महिला ने घटना को अंजाम दिया है। थानाध्यक्ष परमेंद्र कुमार ने बताया कि वृद्ध महिला के आत्महत्या की सूचना मिलते ही हमलोग मौके पर पहुंचे। विभिन्न पहलुओं पर छानबीन करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।