Rajya Sabha Election 2026 Result Live: 'अगर कुछ लोगों ने हमें धोखा नहीं दिया होता, तो आज हमारी जीत होती' राज्यसभा चुनाव के नतीजों पर बोले तेजस्वी - News Summed Up

Rajya Sabha Election 2026 Result Live: 'अगर कुछ लोगों ने हमें धोखा नहीं दिया होता, तो आज हमारी जीत होती' राज्यसभा चुनाव के नतीजों पर बोले तेजस्वी


LIVE NOWLIVE UPDATES'बिहार के हितों के लिए हम हमेशा आवाज उठाते रहेंगे' राज्यसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद बोले उपेंद्र कुशवाहा पटना: RLM प्रमुख और NDA राज्यसभा उम्मीदवार उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि इस जीत के लिए सभी मतदाताओं का हम आभार व्यक्त करते हैं। यह हमारे प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री समेत NDA के सभी कार्यकर्ताओं की जीत है। बिहार के हितों के लिए हम हमेशा आवाज उठाते रहेंगे।Rajya Sabha Election 2026 Result Live: मैं NDA की प्रचंड जीत के लिए पूरी NDA टीम को बधाई देता हूं: नितिन नवीनRajya Sabha Election 2026 Result Update: 'कांग्रेस के विधायकों ने राहुल गांधी को आईना दिखाया है' बोले गिरिराज सिंह पटना: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राज्यसभा चुनाव के नतीजों पर कहा, 'मैं समझता हूं कि तेजस्वी यादव को विपक्ष के नेता पद पर से इस्तीफा दे देना चाहिए।' उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस के विधायकों ने राहुल गांधी को आईना दिखाया है।'अगर कुछ लोगों ने हमें धोखा नहीं दिया होता, तो आज हमारी जीत पक्की होती' राज्यसभा चुनाव के नतीजों पर बोले तेजस्वी पटना: बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता और RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा, 'हम सब जानते थे कि हमारे महागठबंधन के पास 35 विधायक हैं। शुरू में, हमारे पास 6 कम थे और NDA के पास 3 कम थे। लेकिन फिर भी, हमने उनके सामने झुकने के बजाय लड़ना चुना। हम हमेशा उनकी विचारधारा के खिलाफ लड़ेंगे। हम बाद में चार गैरहाजिरों को जवाब देंगे। लेकिन अगर कुछ लोगों ने हमें धोखा नहीं दिया होता, तो आज हमारी जीत पक्की होती, क्योंकि हमने 6 की ज़रूरी संख्या पूरी कर ली थी।''विपक्ष की कोई एकता नहीं है, NDA की जीत हुई' राज्यसभा चुनाव के नतीजों पर गदगद रवि शंकर प्रसाद पटना: भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद ने राज्यसभा चुनाव के नतीजों पर कहा, 'यह बहुत उत्साह का दिन है। NDA की एकता और हमारी विजय हुई है। विपक्ष की कोई एकता नहीं है।'पटना: भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद ने राज्यसभा चुनाव के नतीजों पर कहा, 'यह बहुत उत्साह का दिन है। NDA की एकता और हमारी विजय हुई है। विपक्ष की कोई एकता नहीं है।'Rajya Sabha Election 2026 Result Update: राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद नितिन नवीन से मिले सम्राट चौधरीRajya Sabha Election 2026 Result Live: 'NDA जिस प्रकार अभी तक जीतता रहा है, आगे भी जीतता रहेगा' राज्यसभा चुनाव के नतीजों पर बोले मंत्री रामकृपाल यादव पटना: बिहार सरकार में मंत्री राम कृपाल यादव ने राज्यसभा चुनाव के नतीजों पर कहा, "NDA के पांचों उम्मीदवार जीत गए हैं और मैं सभी को बधाई देता हूं... NDA जिस प्रकार अभी तक जीतता रहा है तो वह आगे भी ऐसे ही जीतता रहेगा..."Rajya Sabha Election 2026 Result Live: 'विपक्ष जब हारता है तो आरोप ही लगाता है' एनडीए के पांचों प्रत्याशियों की जीत पर बोले विजय सिन्हा पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने राज्यसभा चुनाव के नतीजों पर कहा कि, 'यह बिहार की जनता का दिया हुआ जनादेश है। पांचों सीटें NDA ने जीती है। NDA की जीत ने विपक्ष को अधिक निराश किया है। बिहार में NDA के पांचों उम्मीदवार जीते हैं। इनके लोग वोट देने नहीं आए हैं। ये लोग (विपक्ष) जब हारते हैं तो आरोप लगाते हैं।''विधायकों की जो संख्या है तो उसके मुताबिक हमें जीतना ही था' राज्यसभा चुनाव के नतीजों पर बोले मंत्री अशोक चौधरीRajya Sabha Election 2026 Result: 'हम जीत के हारे है', महागठबंधन के उम्मीदवार अमरेंद्र सिंह धारी ने लगाया हॉर्स ट्रेडिंग का आरोप पटना: राज्यसभा चुनाव में हारने के बाद महागठबंधन के उम्मीदवार अमरेंद्र सिंह धारी ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि हॉर्स ट्रेडिंग हुई है। हम जीत के हारे हैं। सत्ता का दुरुपयोग किया गया है।Rajya Sabha Election 2026 Result Live: 'विधायकों की जो संख्या है तो उसके मुताबिक हमें जीतना ही था', मंत्री अशोक चौधरी पटना: बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने राज्यसभा चुनाव में NDA की जीत पर कहा, 'हम विधानसभा सत्र से कह रहे थे कि हम पांचों सीट जीतेंगे। विधायकों की जो संख्या है तो उसके मुताबिक हमें जीतना ही था।'Rajya Sabha Election 2026 Result Live: 'NDA के सभी पांचों प्रत्याशी राज्यसभा चुनाव जीते' संजय सरावगी ने किया ऐलान पटना: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने राज्यसभा चुनाव के नतीजों पर बयान देते हुए कहा कि हमारे (एनडीए के) सभी पांच उम्मीदवार चुनाव जीत गए हैं। संख्या के अनुसार सबसे अधिक वोट से शिवेश राम जीते हैं। शिवेश राम पांचवें उम्मीदवार थे। उनकी जीत हुई है।पुनर्गणना चल रही-तेजस्वी यादवRajya Sabha Election 2026 Result Live: राज्यसभा चुनाव के नतीजों का ऐलान जल्द पटना: बिहार में राज्यसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती पूरी होने वाली है। थोड़ी देर में नतीजों का ऐलान किया जाएगा। माना जा रहा है कि एनडीए पांचों सीट पर जीत दर्ज करेगा।'विधायक अगर नहीं आए हैं तो उसके पीछे कोई कारण होगा', कांग्रेस-राजद के 4 विधायकों के मतदान के लिए न आने पर बोले रामनाथ ठाकुर पटना: जेडीयू के राज्यसभा प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर ने राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस-राजद के 4 विधायकों के न आने पर कहा, "हमें यह जानकारी नहीं है कि वे आए हैं या नहीं आए हैं। अगर नहीं आए हैं तो उसके पीछे कोई कारण होगा। हो सकता है कि दल के प्रति निष्ठा में कमी हो या शीर्ष नेताओं से नाराज़गी हो..."Rajya Sabha Election 2026 Result Live: 'किसी को बंद कमरे में रखने से वोट नहीं बदल जाता' राज्यसभा चुनाव को लेकर बोले रामनाथ ठाकुर बिहार: जेडीयू के राज्यसभा प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर ने कहा, 'मैं शुरू से कहता रहा हूं कि एनडीए गठबंधन के जितने भी उम्मीदवार हैं, उनकी जीत सुनिश्चित है। लोकतंत्र का तकाज़ा यह है कि जिस व्यक्ति को जहां वोट देना है, वह वहीं देगा। किसी को बंद कमरे में रखने से वोट नहीं बदल जाता। इसलिए जिसे लोकतंत्र पर विश्वास है, वह निश्चिंत


Source: Navbharat Times March 16, 2026 14:12 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */