Bihar Police SI Main Exam Pattern: कैसा होगा एग्जाम? बिहार पुलिस भर्ती के लिए मेन्स एग्जाम में दो-दो घंटे के दो पेपर होंगे- पहला पेपर 200 नंबर का सामान्य हिंदी का होगा जिसमें 100 सवाल पूछे जाएंगे। क्वालिफाई होने के लिए कम से कम 30% नंबर लाने जरूरी हैं। दूसरा पेपर भी 200 नंबर का होगा जिसमें सामान्य अध्ययन, सामान्य विज्ञान, नागरिक शास्त्र, भारतीय इतिहास, भारतीय भूगोल, गणित एंव मानसिक योग्यता जांच वाले 100 सवाल पूछे जाएंगे। दोनों पेपरों की परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.2 नंबर नेगेटिव मार्किंग के काटे जाएंगे। आंसरशीट्स की दो कॉपी होंगी, जिनमें से एक आयोग के पास रखी जाएगी।