यहां नहर से एक महिला, उसकी 5 साल की मासूम बच्ची और एक युवक के शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया. घटना की जानकारी उस समय मिली जब स्थानीय लोगों को नहर के पास एक संदिग्ध बाइक खड़ी दिखाई दी. तीनों के शव मिलने के बाद पुलिस ने उन्हें कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और मामले की जांच शुरू कर दी. गुरुवार को नहर के पास बाइक मिलने के बाद पुलिस ने सर्च अभियान चलाया, जिसमें तीनों के शव नहर से बरामद किए गए. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा.


Source:   NDTV
March 13, 2026 12:36 UTC