नोएडा में गैस सिलेंडर को लेकर लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है. बड़ी संख्या में लोग सुबह 5 बजे से ही लाइन में लगे हुए थे. उपभोक्ताओं का कहना है कि वह कई घंटों से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन उन्हें सिलेंडर नहीं दिया जा रहा. उपभोक्ताओं का कहना है कि वह कई दिनों से बुकिंग कराने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उनकी बुकिंग ही नहीं हो पा रही. वहीं कुछ लोगों का आरोप है कि गैस एजेंसियां जानबूझकर सिलेंडर रोककर ब्लैक में बेच रही हैं.


Source:   NDTV
March 11, 2026 16:05 UTC