Nagpur News जिला कोर्ट और पासपोर्ट ऑफिस की इमारत को फिर से बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। बुधवार को धमकी भरा मेल िकसी ने कोर्ट की वेबसाइट पर भेजा था। एहतियात के तौर पर बम शोधक दस्ते ने कोर्ट परिसर में चप्पे-चप्पे की खोजबीन की, लेकिन यह अफवाह साबित हुई। सदर थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है।इमारत जल्द खाली करने को कहा : कोर्ट की वेबसाइट पर िकसी ने धमकी भरा मेल भेजा। कहा गया था कि जिला कोर्ट की इमारत में जगह-जगह 14 बम प्लान्ट िकए गए हैं। 2 बजे बड़ा बम धमाका होने वाला है। जान की खैरियत चाहते हो तो इमारत को खाली कर दो। बम शोधक दस्ता श्वान पथक व मेटल डिटेक्टर के साथ मौके पर पहुंचा। एहतियात के तौर पर इमारत के चप्पे-चप्पे को खंगाला गया।कुछ भी बमनुमा संदिग्ध वस्तु नहीं मिलने से बम शोधक दस्ते ने राहत की सांस ली। इसके पहले 18 दिसंबर 2025 को भी जिला कोर्ट तथा 22 अप्रैल 2025 को ही हाई कोर्ट भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। धमकी भरे मेल बंगाल टायगर व अन्य नामों से दी गई थी। इसमें से एक का आईपी एड्रेस नीदरलैंड का है।


Source:   Dainik Bhaskar
March 05, 2026 07:03 UTC