Panchak March 2026: ज्योतिष शास्त्र में 'पंचक' को एक चुनौतीपूर्ण समय माना जाता है, लेकिन जब पंचक की शुरुआत सोमवार से हो, तो इसे 'राज पंचक' कहा जाता है. 16 मार्च 2026, सोमवार की शाम 6:14 बजे से पंचक लग रहे हैं, जो 20 मार्च की देर रात 2:28 बजे तक प्रभावी रहेंगे. सामान्य पंचक में जहां कार्यों पर रोक होती है, वहीं 'राज पंचक' को सफलता और शुभता का प्रतीक माना गया है. सरकारी नौकरी से जुड़ा कोई आवेदन हो, फाइलों का काम हो या कोई अटका हुआ सरकारी कार्य इन दिनों में उन्हें आगे बढ़ाना फायदेमंद हो सकता है. व्यावसायिक विस्तार: यदि आप अपने कारोबार को बढ़ाने की योजना बना रहे हैं या नई साझेदारी करना चाहते हैं, तो राज पंचक इसके लिए अनुकूल समय है.


Source:   NDTV
March 16, 2026 13:18 UTC