Stock Market Closing: तेजी के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, Sensex 938 अंक उछला, Nifty 23400 के पार - News Summed Up

Stock Market Closing: तेजी के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, Sensex 938 अंक उछला, Nifty 23400 के पार


Stock Market Closing: भारतीय शेयर बाजार में सोमवार, 16 मार्च को बंपर तेजी देखने को मिली। शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (Sensex) और एनएसई निफ्टी (NSE) CSX हरे निशान पर बंद हुए । बीएसई सेंसेक्स आज 938.93 अंक की तेजी के साथ 75,502.85 अंक के आस-पास बंद हुआ। वही, निफ्टी 257.70 अंक की तेजी के साथ 23,408.80 अंक के पार बंद हुआ।पिछले तीन ट्रेडिंग दिनों में भारी गिरावट झेलने के बाद, ब्लू-चिप बैंकिंग शेयरों में सस्ते शेयरों की खरीदारी (value-buying) के चलते इनमें यह तेजी आई।Sensex की 30 कंपनियों का हालसेंसेक्स की 30 कंपनियों में से अल्ट्राटेक सीमेंट में 4.22 प्रतिशत की बढ़त आई। ट्रेंट, एचडीएफसी बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इटरनल, बजाज फाइनेंस, आईटीसी, टाटा स्टील और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाले नतीजों में शामिल थे।भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, सन फार्मा, पावर ग्रिड और भारती एयरटेल सबसे ज्यादा नुकसान झेलने वाले नतीजों में शामिल थे। इक्विटी मार्केट में सेशन के आखिर में तेजी देखने को मिली।एशियाई बाजारों का हालएशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 225 इंडेक्स और शंघाई का SSE कम्पोजिट इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए, जबकि दक्षिण कोरिया का बेंचमार्क कोस्पी और हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुए। यूरोप के बाजार ज़्यादातर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे।शुक्रवार को अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 1.41 प्रतिशत उछलकर 104.4 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।गिरावट के साथ खुला था शेयर बाजारशुरुआती कारोबार में दोनों प्रमुख सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और एनएसई निफ्टी (NSE Nifty50) लाल निशान पर खुले थे। हालांकि, गिरावट के बाद शेयर बाजार संभला गया। लेकिन फिर बाजार में गिरावट देखने को मिली। सुबह 11:11 बजे तक सेंसेक्स 243.47 अंक गिरकर 74,320.45 पर आ गया; निफ्टी 84.30 अंक गिरकर 23,066.80 पर आ गया।यह भी पढ़ें: 8वें वेतन आयोग में कितना बढ़ेगा वेतन? फिटमेंट फैक्टर और DA पर टिकी नजरयह भी पढ़ें: इस राज्य के कर्मचारियों को बड़ी राहत, सरकार ने बकाया DA देने का किया ऐलान


Source: NDTV March 16, 2026 12:55 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */