सोनीपत में चैत्र नवरात्रि को लेकर रक्षक सेना के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस आयुक्त कार्यालय राई पहुंचकर अधिकारियों को मांग पत्र सौंपा।सोनीपत में चैत्र नवरात्रि को लेकर रक्षक सेना के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस आयुक्त कार्यालय राई पहुंचकर अधिकारियों को मांग पत्र सौंपा। संगठन ने नवरात्रि के दिनों में जिलेभर में मांसाहार की दुकानों को बंद करवाने की मांग की है ताकि पर्व की पवित्रता और सामाज. नवरात्रि के पावन पर्व को ध्यान में रखते हुए रक्षक सेना का एक प्रतिनिधिमंडल पुलिस आयुक्त कार्यालय राई पहुंचा। यहां संगठन के पदाधिकारियों ने पुलिस आयुक्त के नाम अधिकारियों को मांग पत्र सौंपते हुए पूरे सोनीपत जिले में नवरात्रि के दौरान मांसाहार की दुकानों को बंद करवाने की मांग रखी।सोनीपत जिले में नवरात्रि के दौरान मांसाहार की दुकानों को बंद करवाने की मांग रखी।धार्मिक भावनाओं का रखा हवाला रक्षक सेना के मनजीत तिहाड़ा ने कहा कि चैत्र मास की शुक्ल प्रतिपदा से नवरात्रि का पर्व शुरू हो रहा है, जिसे हिन्दू धर्म में अत्यंत पवित्र माना जाता है। ऐसे में इन दिनों मांसाहार की दुकानों का खुला रहना व्रत रखने वाले भक्तों, माताओं और बहनों की धार्मिक भावनाओं को आहत करता है।ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बंद कराने की मांग संगठन ने प्रशासन से मांग की कि नवरात्रि के दिनों में सोनीपत जिले के ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में मांसाहार की दुकानों को बंद करवाया जाए, ताकि पर्व की पवित्रता बनी रहे और किसी प्रकार की सामाजिक असहजता पैदा न हो।सौहार्द बनाए रखने की अपील रक्षक सेना के पदाधिकारियों ने कहा कि नवरात्रि के दौरान इस व्यवस्था से जिले में सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहेगा और पर्व की पवित्रता भी कायम रहेगी। प्रशासन से इस दिशा में आवश्यक कदम उठाने की अपील की गई। मांग पत्र सौंपने के दौरान रक्षक सेना से मनजीत तिहाड़ा, राजेश भगत, अभिषेक बहालगढ़, सुशील जाहरी, अंकित, भूपेंद्र और निक्कू सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।