Oil from the International Energy Agency emergency reserves will begin flowing to global markets soon, with member countries pledging to make available 411.9 million barrels, the agency said in a statement on Sunday. Governments have committed to make available 271.7 million barrels of oil from government stocks, 116.6 million barrels from obligated industry stocks and 23.6 million barrels from other sources, the statement said. ADVERTISEMENTIt added that 72 per cent of planned releases are in the form of crude oil and 28 per cent are oil products. Stocks from Asia Oceania countries will be available immediately and stocks from Europe and the Americas will be available at the end of March.

March 15, 2026 16:11 UTC

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। विश्व धरोहर में शामिल पर्यटन स्थल खजुराहो आने वाले वर्षों में पर्यटकों को और लुभाएगा। साथ ही अलग अनुभव देगा। इसके आसपास के कुछ गांव 'आर्ट एंड क्राफ्ट विलेज' के रूप में विकसित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त 200 एकड़ में ग्रीन फील्ड प्रोजेक्ट के अंतर्गत पर्यटन के ऐसे केंद्र बनाए जाएंगे जो नए व अलग अनुभव देंगे। यहां बड़े समूहों के होटल होंगे तो इंफ्रास्ट्रक्चर की सुविधाएं बहुत उन्नत स्तर की होंगी। वास्तुकला लगभग एक जैसी होगी।जल प्रपातों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा इसी तरह से 'आर्ट एंड क्राफ्ट विलेज' के रूप में विकसित किए जा रहे गांवों में समरूपता की दृष्टि से प्रयास किए जाएंगे। आसपास के डैम और जल प्रपातों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा। यहां बुनियादी सुविधाओं-संसाधनों का विकास किया जाएगा।

March 15, 2026 16:10 UTC

NEW DELHI: India has stepped up diplomatic outreach amid the escalating conflict in West Asia, with External Affairs Minister S Jaishankar holding urgent consultations with key Gulf partners and travelling to Europe for high-level talks. Jaishankar spoke late on Saturday with Faisal bin Farhan, Saudi Arabia’s foreign minister, and Abdullah bin Zayed Al Nahyan, foreign minister of the United Arab Emirates, to discuss the rapidly evolving situation in West Asia as hostilities between Iran and the United States intensify. “Discussed ongoing developments related to the conflict in West Asia,” Jaishankar said in a social media post on Sunday following his conversation with the Saudi minister. Prices have surged after Iran effectively blocked the strategic Strait of Hormuz — a narrow shipping corridor connecting the Persian Gulf with the Gulf of Oman — through which around 20% of the world’s oil and liquefied natural gas supplies transit. The disruption has heightened concerns in major import-dependent economies such as India, which relies heavily on energy supplies from West Asia.

March 15, 2026 16:04 UTC

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। रविवार को कमिश्नर ऑफ मेट्रो रेलवे सेफ्टी नीलाभ्र सेनगुप्ता ने अपने छह सदस्यों के साथ मेट्रो के 11.5 किलोमीटर हिस्से में बने वायडक्ट व मेट्रो ट्रैक का निरीक्षण किया। सुबह 10 बजे यह निरीक्षण शुरू हुआ और शाम सात बजे खत्म हुआ। ट्राली पर बैठ सीएमआरएस व उनके सहयोगी सदस्यों ने सुपर कॉरिडोर स्टेशन नंबर 2 से मालवीय नगर तक ट्राली पर बैठकर गए और हर मेट्रो स्टेशन के सामने रुककर ट्रैक का निरीक्षण किया। इसके बाद वे वापस मालवीय नगर से सुपर कॉरिडोर स्टेशन नंबर 2 की ओर लौटे और मेट्रो के डाउन ट्रैक का अवलोकन भी किया।सोमवार को होगा यात्री सुविधाओं और सेफ्टी डोर का परीक्षण सोमवार को सीएमआरएस व उनकी टीम मेट्रो में बैठकर स्टेशन पहुंचेंगे और मेट्रो स्टेशन का निरीक्षण करेंगे। सोमवार को सुपर कॉरिडोर 2 से कुम्हेड़ी आईएसबीटी मेट्रो स्टेशन का निरीक्षण किया जाएगा। ऐसे में सीएमआरएस अपनी टीम के साथ मेट्रो स्टेशन बिल्डिंग में जाकर यात्री सुविधाएं जैसे लिफ्ट, एस्केलेटर, टिकटिंग सिस्टम, फायर ब्रिगेड, इमरजेंसी ब्रेक सिस्टम, प्लेटफार्म पर लगे सेफ्टी डोर का निरीक्षण भी करेंगे। गौरतलब है कि सीएमआरएस का निरीक्षण 18 मार्च तक चलेगा। सोमवार व मंगलवार को 11.5 किलोमीटर हिस्से पर बने 11 मेट्रो स्टेशन का निरीक्षण होगा। 18 मार्च को ट्रैक पर मेट्रो को 80 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चलाकर स्पीड ब्रेक टेस्ट भी किया जाएगा।

March 15, 2026 16:00 UTC

Record Inflation in Pakistan: जंग हो रही है अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच और 'तेल' निकल गया है पाकिस्‍तान का. मौजूदा समय में पाकिस्‍तान के कराची शहर की बात करें तो वहां दूध का भाव 240 रुपये/लीटर पहुंच गया है, जबकि ब्रेड का दाम 160 रुपये के करीब हो गया है. पाकिस्तान में अल्पकालिक महंगाई का प्रमुख सूचकांक सेंसिटिव प्राइस इंडिकेटर (SPI) 1.89% बढ़ गया है, जो घरेलू इस्तेमाल की प्रमुख वस्तुओं की कीमतों में तेज उछाल को दर्शाता है. पेट्रोल-डीजल की कीमतें हफ्ते भर में 20% बढ़ीरिपोर्ट के अनुसार पेट्रोल की कीमतों में 20.60 प्रतिशत और डीजल में 19.54 प्रतिशत की साप्ताहिक बढ़ोतरी दर्ज की गई. वहीं, एलपीजी की कीमतों में 12.13 प्रतिशत का इजाफा हुआ, जिसने महंगाई को बढ़ाने में बड़ी भूमिका निभाई.

March 15, 2026 15:58 UTC





जागरण संवाददाता, शिमला। राजधानी शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर रविवार को उस समय हैरानी की स्थिति बन गई, जब हरियाणा नंबर की एक कार प्रतिबंधित क्षेत्र में पहुंच गई। रिज मैदान पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित है। चालक बारिश के बीच कार को रिज मैदान तक ले आया और मैदान का चक्कर लगाने के बाद लौटने लगा। इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने उसे रोक लिया।रविवार दोपहर के समय शहर में बारिश हो रही थी। इसी दौरान हरियाणा नंबर की एक कार रिज मैदान पर पहुंच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक ने कार को रिज मैदान पर घुमाया और वापस लौटने लगा, लेकिन रास्ते में मौजूद पुलिस कर्मियों ने उसे रोककर पूछताछ की।वहीं कार चालक ने युवक को बताया कि वह रास्ता भटक गया था और गलती से रिज मैदान पर आ पहुंचा।संवेदनशील और संरक्षित क्षेत्र है रिज मैदान दरअसल, रिज मैदान शिमला का प्रमुख पर्यटन स्थल होने के साथ-साथ एक संवेदनशील और संरक्षित क्षेत्र भी है। यहां आम वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित है। नियमों के अनुसार केवल विशेष परिस्थितियों में ही वाहनों को रिज मैदान तक जाने की अनुमति दी जाती है।प्रशासन ने तय किए हैं नियम प्रशासन द्वारा बनाए गए नियमों के तहत केवल राज्यपाल और राष्ट्रपति के काफिले से जुड़े वाहन ही रिज मैदान तक जा सकते हैं। इसके अलावा आपातकालीन सेवाओं से जुड़े वाहन जैसे एंबुलेंस, पानी की सप्लाई करने वाले वाहन और कचरा उठाने वाली गाड़ियां ही इस क्षेत्र में प्रवेश कर सकती हैं। आम वाहनों के लिए यहां पूरी तरह प्रतिबंध लागू है।

March 15, 2026 15:45 UTC

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम को मरणोपरांत भारत रत्न देने की मांग की है। राहुल गांधी ने कहा कि कांशीराम सामाजिक न्याय के बड़े योद्धा थे और उन्होंने करोड़ों बहुजन समाज को अधिकार, भागीदारी और आत्मसम्मान का रास्ता दिखाया।राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी इस मांग को उठाया। उन्होंने लिखा कि कांशीराम बहुजन चेतना के मार्गदर्शक थे और उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल कांशीराम को ही नहीं बल्कि उस पूरे आंदोलन को श्रद्धांजलि होगा जिसने लाखों बहुजनों को अपने अधिकारों के लिए जागरूक किया।भारत सरकार से सामाजिक न्याय के महान योद्धा और बहुजन चेतना के मार्गदर्शक मान्यवर कांशीराम जी को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग करता हूं।यह सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान कांशीराम जी के साथ उस पूरे आंदोलन को श्रद्धांजलि होगी जिसने करोड़ों बहुजनों को हक़, हिस्सेदारी और आत्मसम्मान… pic.twitter.com/XF9MGjcj4J — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) March 15, 2026 पत्र में क्या कहा राहुल गांधी ने? प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में राहुल गांधी ने कहा कि भारतीय राजनीति में कांशीराम की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण और परिवर्तनकारी रही है। उन्होंने बताया कि दलित बुद्धिजीवियों और नेताओं की ओर से लंबे समय से कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग की जाती रही है और यह मांग समाज के बड़े हिस्से की भावना को दर्शाती है। राहुल गांधी ने कहा कि हाल ही में वह लखनऊ में एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे, जहां मौजूद नेताओं और लोगों ने भी कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग जोरदार तरीके से उठाई।कांशीराम के योगदान का जिक्र राहुल गांधी ने अपने संदेश में कांशीराम को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि भी दी। उन्होंने कहा कि गरीबों, दलितों और वंचितों के अधिकारों के लिए उनका संघर्ष और समर्पण सभी के लिए प्रेरणा है। कांशीराम ने साल 1984 में बहुजन समाज पार्टी की स्थापना की थी। उनका उद्देश्य अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और धार्मिक अल्पसंख्यकों को एक मजबूत राजनीतिक शक्ति के रूप में एकजुट करना था। उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज के वंचित वर्गों के उत्थान और सशक्तिकरण के लिए समर्पित किया और डॉक्टर भीमराव आंबेडकर के विचारों को आगे बढ़ाया।मायावती ने उठाए सवाल बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने भी कांशीराम की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि पार्टी के संस्थापक और बहुजन आंदोलन के शिल्पकार कांशीराम को उनके अनुयायी देशभर में श्रद्धा से याद करते हैं।

March 15, 2026 15:45 UTC

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में मौसमी उतार चढ़ाव के बीच पश्चिमी विक्षोभ के असर से एक बार फिर रविवार सुबह हल्की ठंड का एहसास हो गया। तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश ने बढ़ती गर्मी पर भी कुछ समय के लिए ही सही, लेकिन ब्रेक लगा दिया। इससे पहले शनिवार को न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी गई।न्यूनतम तापमान 18.7 डिग्री दर्ज उधर दिल्ली की वायु गुणवत्ता फिलहाल साफ चल रही है। रविवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 18.7 डिग्री दर्ज किया गया। बारिश सुबह साढ़े आठ बजे तक 0.8 मिमी रिकॉर्ड की गई। दिन का तापमान इस माह में पहली बार 30 डिग्री से नीचे रह सकता है। बाकी बादलों की आवाजाही होगी और धूप भी निकली रहेगी। हल्की वर्षा होने की भी संभावना है।रविवार सुबह 10 बजे दिल्ली का एक्यूआइ 190 रिकार्ड किया गया। इसे मध्यम श्रेणी में रखा जाता है। एनसीआर के शहरों में भी हवा संतोषजनक से मध्यम श्रेणी में चल रही है। पूर्वानुमान है कि हाल फिलहाल इसमें बहुत अधिक बदलाव नहींराजधानी में दिन में आसमान में हल्का बादल छाया रहा। हवा भी चलती रही। न्यूनतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक लेकिन एक दिन पहले की तुलना में 2.3 डिग्री कम था। न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया वहीं, पालम और लोधी रोड के मौसम स्टेशनों पर न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो एक दिन पहले दोनों स्थानों पर दर्ज किए गए तापमान से कुछ कम है। अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस अधिक और एक दिन पहले की तुलना में 0.6 डिग्री सेल्सियस अधिक था।आईएमडी ने रविवार सुबह, दोपहर व शाम के समय हल्की वर्षा या बूंदाबांदी होने और गरज व बिजली चमकने के साथ 30 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवा का पूर्वानुमान लगाया है। इससे तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।अगले दो दिनों में वर्षा होने की संभावना आईएमडी का कहना है कि पश्चिमी हिमालय की ओर बढ़ रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण पंजाब और हरियाणा से सटे मध्य पाकिस्तान में चक्रवाती गतिविधि विकसित हो गई है। इसके परिणामस्वरूप पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के कुछ हिस्सों में अगले दो दिनों में वर्षा होने की संभावना है। इसका असर दिल्ली में भी रहेगा। 15 और 18 मार्च को हल्की वर्षा हो सकती है। अगले कुछ दिनों तक बादल छाए रहेंगे।मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, सोमवार तक न्यूनतम तापमान 14-16 डिग्री सेल्सियस के आसपास और अधिकतम तापमान भी सोमवार तक 31-33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, शनिवार को लगातार दूसरे दिन दिल्ली की हवा मध्यम श्रेणी में रही। औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआइ) 153 रहा, जबकि शुक्रवार को 189 दर्ज किया गया था। वायु गुणवत्ता प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली के पूर्वानुमान के दिल्ली की वायु गुणवत्ता अगले कुछ दिनों तक ''मध्यम'' श्रेणी में रहने की संभावना है।ग्रेटर नोएडा में खुशनुमा हुआ मौसम ग्रेटर नोएडा में रविवार सुबह तेज गरज के साथ हुई वर्ष ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई। आसमान में घने बादल छाए हुए हैं। गर्मी से राहत मिलते ही लोगों के लिए खुशनुमा माहौल बन गया। सड़कें गीली हो गई। आसमान में बादल मंडराते दिखे। शनिवार के मुकाबले रविवार सुबह को ग्रेटर नोएडा का वायु गुणवत्ता सूचकांक में भी सुधार देखने को मिला।गुरुग्राम में बदला मौसम गुरुग्राम में रात में बारिश होने से मौसम में बड़ा बदलाव हुआ, जिससे लोगों को राहत मिली। मार्च की शुरुआत से ही तेज धूप होने के कारण पारा 30 डिग्री के पास चल रहा था लेकिन वर्षा होने के बाद अधिकतम पारे में छह डिग्री का गिरावट आई है। फिलहाल औसत तापमान 21 डिग्री बना हुआ है।

March 15, 2026 15:39 UTC

डिजिटल डेस्क। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का असर अब हवाई यात्रा पर भी पड़ने लगा है। क्षेत्र में बिगड़ते हालात के चलते कई देशों में उड़ानों के संचालन पर पाबंदियां लगाई गई हैं और फ्लाइट शेड्यूल में बदलाव किया गया है। इसी क्रम में एयर इंडिया ने रविवार को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के लिए अपनी कई उड़ानें रद्द करने का फैसला लिया है।इनको किया गया रद्द रद्द की गई उड़ानों में दुबई, रास अल खैमाह और शारजाह के लिए जाने वाली फ्लाइट्स शामिल हैं। एयरलाइन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी बयान में बताया कि यूएई के एयरपोर्ट अधिकारियों के निर्देश के बाद उड़ानों की संख्या अस्थायी रूप से कम करनी पड़ी है।

March 15, 2026 15:19 UTC

The 'Finalissima' match between Spain and Argentina that was scheduled to be held in Qatar later this month has been cancelled due to the conflict in the Middle East, UEFA said in a statement on Sunday. The contest between European champions Spain and Copa America winners Argentina was scheduled for March 27 at Doha's Lusail Stadium. "It is a source of great disappointment to UEFA and the organisers that circumstances and timing have denied the teams of the chance to compete for this prestigious prize in Qatar," UEFA said in a statement. UEFA first offered to stage the match at the Santiago Bernabeu with a 50:50 split of supporters in the stadium. UEFA said Argentina made a counter offer to play the game after the World Cup but Spain had no available dates.

March 15, 2026 15:09 UTC

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान हो चुका है। चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान किया है। तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव 23 अप्रैल को होगा।तमिलनाडु की सभी 234 विधानसभा सीटों पर सत्ता के लिए होने वाली इस जंग की रणभेरी बज चुकी है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने तमिलनाडु में सुरक्षा व्यवस्था और स्थानीय त्योहारों को ध्यान में रखते हुए मतदान और मतगणना की तारीख स्पष्ट कर दी है।तमिलनाडु विधानसभा में कुल 234 सीटों पर चुनाव का एलान हो चुका है। तमिलनाडु के सभी सीटों पर चुनाव एक चरण में होगा। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव की वोटिंग 23 अप्रैल को होगी और वोटों की गिनती चार मई को होगी।तमिलनाडु में कितने वोटर हैं? तमिलनाडु विधानसभा का कार्यकाल 10 मई तक है। तमिलनाडु में कुल 5.6 करोड़ वोटर हैं, जिनमें 2.7 करोड़ पुरुष और 2.8 करोड़ महिला वोटर हैं। यहां 7617 वोट थर्ड जेंडर के भी हैं। तमिलनाडु में 234 सीटों पर चुनाव होने हैं।सभी मतदान केंद्रों पर पारदर्शिता मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि चुनाव आयोग मतदान प्रक्रिया में पारदर्शिता और निगरानी को मजबूत करने के लिए चारों राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में 2026 के विधानसभा चुनावों के दौरान सभी मतदान केंद्रों पर 100 प्रतिशत वेबकास्टिंग की सुविधा प्रदान करेगा।SIR को लेकर क्या बोले चुनाव आयुक्त मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा, 'किसी भी लोकतंत्र की नींव पारदर्शी मतदाता सूची होती है। इसी उद्देश्य से संविधान के अनुच्छेद 326 के तहत विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) किया जा रहा है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई भी पात्र मतदाता छूट न जाए और कोई भी अपात्र व्यक्ति मतदाता सूची में शामिल न हो।मैं इस कार्य के सुचारू संचालन और पूर्णता को सुनिश्चित करने के लिए सभी बूथ स्तरीय अधिकारियों, सहायक मतदाता पंजीकरण अधिकारियों, मतदाता पंजीकरण अधिकारियों, जिला निर्वाचन अधिकारियों और इस कार्य में शामिल सभी चुनाव अधिकारियों को बधाई देता हूं।' तमिलनाडु की वर्तमान राजनीतिक स्थिति तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के तारीखों के एलान के साथ ही राजनीति में हलचल तेज हो गई है। तमिलनाडु की राजनीति अब तक एआईएडीएमके और डीएमके के इर्द-गिर्द ही घूमती रही है, लेकिन इस बार अभिनेता-राजनेता विजय की पार्टी, तमिलगा वेट्री कजगम (TVK) की एंट्री ने राजनीति को नया मोड़ दे दिया है।

March 15, 2026 15:06 UTC

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत निर्वाचन आयोग आज रविवार, 15 मार्च को पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों का एलान कर सकता है।इस साल पांच राज्यों पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में चुनाव होने हैं। चुनाव की तारीखों के एलान के लिए आज शाम 4 बजे नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई है।चुनाव आयोग को इन सभी राज्यों की विधानसभा का कार्यकाल समाप्त होने से पहले चुनाव कराने होंगे। 15 जून तक इन पांचों राज्यों की विधानसभा कार्यकाल समाप्त हो जाएगा।चुनाव आयोग आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में पांच राज्यों की 824 सीटों के लिए तारीखों का एलान करेगा।पश्चिम बंगाल में कुल 7 करोड़ वोटर हैं, जिनमें 3.6 करोड़ पुरुष और 3.4 करोड़ महिला वोटर हैं। यहां 1402 वोट थर्ड जेंडर के भी हैं। पश्चिम बंगाल में 294 सीटों पर चुनाव होने हैं।पश्चिम बंगाल में पिछली बार 8 चरणों में चुनाव हुए थे, जिसमें टीएमसी ने 215 और बीजेपी ने 77 सीटें जीती थीं। इन चुनावी नतीजों के बाद ममता बनर्जी फिर एक बार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री बनी थीं।तमिलनाडु में 234 सीटों पर चुनावतमिलनाडु में कुल 5.6 करोड़ वोटर हैं, जिनमें 2.7 करोड़ पुरुष और 2.8 करोड़ महिला वोटर हैं। यहां 7617 वोट थर्ड जेंडर के भी हैं। तमिलनाडु में 234 सीटों पर चुनाव होने हैं।पिछली बार तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में एक ही चरण में चुनाव हुए थे, जिसमें डीएमके ने 133, अन्नाद्रमुक ने 66 और बीजेपी ने 5 सीटें जीती थीं। चुनाव के बाद एमके स्टालिन ने सीएम पद की शपथ ली थी।असम में 126 सीटों पर चुनावअसम में कुल 2.4 करोड़ वोटर हैं, जिनमें 1.2 करोड़ पुरुष और 1.2 करोड़ महिला वोटर हैं। यहां 343 वोट थर्ड जेंडर के भी हैं। असम में 126 सीटों पर चुनाव होने हैं।पिछली बार असम विधानसभा चुनाव में तीन चरणों में चुनाव हुए थे। एनडीएन ने 75 सीटें जीतकर असम में सरकार बनाई थी और हिमंत बिस्वा सरमा ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।केरल में 140 सीटों पर चुनावकेरल में कुल 2.6 करोड़ वोटर हैं, जिनमें 1.3 करोड़ पुरुष और 1.3 करोड़ महिला वोटर हैं। यहां 277 वोट थर्ड जेंडर के भी हैं। केरल में 140 सीटों पर चुनाव होने हैं।केरल विधानसभा चुनाव में एक ही चरण में चुनाव हुए थे। इसमें एलडीएफ ने 99 और यूडीएफ ने 41 सीटें जीती थीं। इस चुनाव के बाद पिनराई विजयन लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बने।पुडुचेरी में 30 सीटों पर चुनावपुडुचेरी में कुल 9.4 लाख वोटर हैं, जिनमें 4.4 लाख पुरुष और 15 लाख महिला वोटर हैं। यहां 139 वोट थर्ड जेंडर के भी वोट हैं। पुडुचेरी में 30 सीटों पर चुनाव होने हैं।पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में एक ही चरण में चुनाव हुए थे। इस चुनाव में एनडीए ने 16 और यूपीए ने 9 सीटें जीती थीं। एनडीए के एन. रंगास्वामी पुडुचेरी के मुख्यमंत्री बने थे।

March 15, 2026 14:56 UTC

राजस्थान बोर्ड रिजल्ट 20 मार्च के आस-पास जारी होगा। छात्र को नतीजे (RBSE Rajasthan Board 10th Result 2026 Live Update) चेक करने के लिए रोल नंबर दर्ज करना होगा। क्लास 10th बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 12 से 28 फरवरी तक आयोजित हुई थीं।rbse 10th board result 2026 live updatesएजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान बोर्ड 10th की परीक्षाओं में भाग लेने वाले 10 लाख से अधिक छात्रों के लिए बड़ी खबर है। राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) की ओर से सोशल मीडिया हैंडल X पर किये गए ट्वीट के मुताबिक जल्द ही Rajasthan Board 10th Result 2026 की घोषणा कर दी जाएगी। इसके अलावा बोर्ड सचिव गजेंद्र सिंह राठौर की ओर से साझा की गई डिटेल के मुताबिक 20 मार्च के आस-पास परिणाम घोषित कर दिया जायेगा। X पर किये गए ट्वीट में छात्रों से कहा गया है कि वे अपना रोल नंबर तैयार रखें। जल्द ही माध्यमिक रिजल्ट जारी कर दिया जायेगा। नतीजे ऑनलाइन माध्यम से बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in एवं rajresults.nic.in पर जारी होंगे।15 Mar 2026 5:31:46 PM RBSE Rajasthan Board 10th Result 2026 Live: क्या 20 मार्च से पहले जारी होगा रिजल्ट? छात्रों को बता दें कि राजस्थान बोर्ड ने X पर ट्वीट किया है कि स्टूडेंट्स अपना रोल नंबर तैयार कर लें। रिजल्ट शीघ्र ही जारी किया जायेगा। ऐसे में उम्मीद है कि नतीजे 20 से पहले ही जारी किये जा सकते हैं।15 Mar 2026 5:13:40 PM RBSE 10th Result 2026 Live: रिजल्ट चेक करने के लिए आवश्यक डिटेल राजस्थान बोर्ड 10th रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को केवल रोल नंबर दर्ज करना होगा। अगर आपको अपना रोल नंबर नहीं मालूम है तो एडमिट कार्ड अभी से ढूंढ़कर पास रख लें।15 Mar 2026 4:50:11 PM RBSE 10th Result 2026 date: इन डेट्स में हुआ था एग्जाम राजस्थान बोर्ड दसवीं बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 12 फरवरी से 28 फरवरी 2026 तक राज्यभर में निर्धारित परीक्षा सेंटर्स पर करवाया गया था।15 Mar 2026 4:00:49 PM rbse board result 2026 class 10: पास होने के लिए न्यूनतम पासिंग मार्क्स करना होगा प्राप्त छात्रों को बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए सभी विषयों थ्योरी एवं प्रैक्टिकल में अलग अलग न्यूनतम 33 फीसदी अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा।15 Mar 2026 3:32:26 PM Rajasthan Board Result 2026 2026 Class 10: प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी होगा रिजल्ट परिणाम की घोषणा शिक्षा मंत्री और बोर्ड अध्यक्ष व अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में प्रेस कॉन्फ्रेंस में की जाएगी।15 Mar 2026 3:05:30 PM Rajasthan Board Result 2026: रिजल्ट जारी होने में कुछ ही दिन शेष बोर्ड सचिव की ओर से नतीजे जारी होने को लेकर कहा गया है परिणाम 20 मार्च तक घोषित हो सकता है। ऐसे में उम्मीद है कि इस वीक में कभी भी परिणाम की घोषणा की जा सकती है।15 Mar 2026 2:30:31 PM RBSE 10th Result 2026 kab aayega: कॉपी को करवा सकेंगे रीचेक अगर कोई छात्र रिजल्ट जारी होने के बाद अपने प्राप्त अंकों से संतुष्ट नहीं होगा तो वे कॉपी को रीचेक भी करवा सकेंगे।15 Mar 2026 1:06:15 PM RBSE 10th Result 2026 Date: पिछले साल छात्रों का पास पर्सेंटेज पिछले वर्ष 10th क्लास के नतीजे 28 मई को जारी किये गए थे। बोर्ड एग्जाम में 93.16 स्टूडेंट्स पास हुए थे। प्रथम श्रेणी में कुल 5,46,370 स्टूडेंट्स पास हुए थे। इसके अलावा 3,76,774 छात्रों को द्वितीय श्रेणी और 79,519 को तृतीय श्रेणी प्राप्त हुई थी।15 Mar 2026 12:37:34 PM RBSE 10th Result 2026: रिजल्ट के साथ टॉपर्स लिस्ट, पास पर्सेंटेज सहित अन्य डिटेल भी होगी जारी राजस्थान बोर्ड की ओर से नतीजे जारी होने के साथ ही टॉपर्स लिस्ट, पास पर्सेंटेज, लड़के एवं लड़कियों के प्रदर्शन की जानकारी सहित अन्य डिटेल भी साझा की जाएगी।15 Mar 2026 12:10:49 PM Rajasthan Board 10th Result 2026: फेल स्टूडेंट्स भी हो सकेंगे पास अगर कोई छात्र बोर्ड परीक्षा में एक या दो विषयों में फेल हो जाता है तो वे नतीजे जारी होने के बाद कंपार्टमेंट/ सप्लीमेंट्री एग्जाम के लिए आवेदन करके दोबारा परीक्षा देकर पास हो सकेंगे और आना साल खराब होने से बचा सकेंगे।15 Mar 2026 11:43:27 AM RBSE 10th Result 2026 date and time: डिजिलॉकर से भी नतीजे चेक करने का रहेगा मौका वेबसाइट, एसएमएस के साथ ही छात्रों के पास डिजिलॉकर एप या वेबसाइट से भी नतीजे चेक करने का मौका रहेगा। स्टूडेंट्स के पास अगर डिजिलॉकर एप नहीं है तो वे मोबाइल में इसे डाउनलोड कर लें।15 Mar 2026 11:11:39 AM RBSE Rajasthan Board 10th Result 2026: वेबसाइट के साथ SMS से भी चेक किया जा सकेगा परिणाम रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र ऑफिशियल वेबसाइट के साथ ही एसएमएस के जरिये भी नतीजे प्राप्त कर सकेंगे।15 Mar 2026 10:44:08 AM RBSE 10th Result 2026 Live: रिजल्ट चेक करने की स्टेप्स आरबीएसई 10th रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।वेबसाइट के होम पेज पर आपको 10th रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करना होगा।इसके बाद रोल नंबर भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करना है।अब अंत में आपका रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे चेक कर सकते हैं।15 Mar 2026 10:13:59 AM RBSE Rajasthan Board 10th Result 2026 Live: डायरेक्ट लिंक इस साइट पर होगा एक्टिव माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (RBSE) की ओर से 10th क्लास रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट rajresults.nic.in एवं rajeduboard.rajasthan.gov.in पर एक्टिव होगा।15 Mar 2026 9:44:18 AM RBSE 10th Result 2026 date: राजस्थान बोर्ड रचेगा इतिहास इस बार राजस्थान बोर्ड 20 मार्च तक परिणाम जारी कर सकता है। ऐसे में वह सबसे पहले रिजल्ट जारी करने वाला बोर्ड बन जायेगा।15 Mar 2026 9:05:17 AM RBSE 10th Result 2026 LIVE: इस वीक जारी हो सकता है राजस्थान बोर्ड दसवीं रिजल्ट राजस्थान बोर्ड कक्षा दसवीं का रिजल्ट इस वीक में जारी कर सकता है। बोर्ड सचिव की ओर से भी क

March 15, 2026 14:52 UTC

Questioning the Centre’s stance on the Chabahar Port project in Iran, Congress general secretary (communications) Jairam Ramesh on Sunday said that “continuity in governance” is an “essential reality” that the Narendra Modi Government refuses to acknowledge, and termed the apparent disengagement from the project a strategic setback to India’s outreach in Central Asia. Mr. Ramesh’s remarks come amid the absence of any allocation for the Chabahar Port in the 2026–27 Union Budget. “Chabahar, which is about 170 km west of Pakistan’s Gwadar port built by China, is now not on the horizon. The project gained renewed momentum after then Prime Minister Manmohan Singh attended the 16th Non-Aligned Movement Summit in Tehran. According to Mr. Ramesh, the Union Cabinet approved an initial investment of $115 million for the project in May 2013.

March 15, 2026 14:20 UTC

लेखक के बारे में विशाल चौबे विशाल चौबे, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में जर्नलिस्ट हैं। विशाल चौबे उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की राजनीति, क्राइम, शासन और व्यवस्था समेत अन्य मुद्दों की खबरें लिखते हैं। विशाल ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 साल का अनुभव हासिल कर चुके हैं। टाइम्स ग्रुप से पहले लाइव यूपी न्यूज 24 और दैनिक भास्कर में काम किया है। इससे पहले मध्य प्रदेश विधानसभा इलेक्शन और यूपी नगर निकाय चुनाव में रिपोर्टिंग करने का भी मौका मिला।... और पढ़ें

March 15, 2026 14:14 UTC