Panna News: विनय वर्मा असिस्टेंट इंजीनियर चयनित - News Summed Up

Panna News: विनय वर्मा असिस्टेंट इंजीनियर चयनित


Panna News: शहर के विनय वर्मा ने एमपीपीजीसीएल में असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल) बनकर जिले का मान बढ़ाया है। सेवानिवृत टीआई बेनी प्रसाद अहिरवार के पुत्र विनय का चयन मध्य प्रदेश पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन लिमिटेड में असिस्टेंट इंजीनियर के पद पर चयन हुआ है। पहली पोस्टिंग जबलपुर के बरगी स्थित रानी अवंतीबाई सागर हाइड्रल पावर स्टेशन में हुई है। विनय के परिवार में लगभग सभी लोग प्रशासनिक पदों पर है ।बड़े भाई शिव कुमार वर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और संयुक्त कलेक्टर बहन प्रियंका वर्मा के बाद विनय की इस उपलब्धि ने परिवार की जनसेवा की परंपरा को और मजबूती दी है। इसके अलावा विनय के जीजाजी मुकेश मौर्य पन्ना में जिला आबकारी अधिकारी के पद पर है दूसरे जीजाजी विशाल सोन छत्तीसगढ़ में उपपुलिस अधीक्षक है । भाभी सीमा वर्मा जिला रोजगार अधिकारी के पद पर सेवारत है । जबकि छोटा भाई नितेश वर्मा तहसील अजयगढ़ पटवारी पद पर कार्यरत है।


Source: Dainik Bhaskar March 16, 2026 13:59 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */