Satna News: छात्रा को ब्लैकमेल करने के आरोपी की कोर्ट ने बढ़ाई रिमांड - News Summed Up

Satna News: छात्रा को ब्लैकमेल करने के आरोपी की कोर्ट ने बढ़ाई रिमांड


डिजिटल डेस्क,सतना। नाबालिग छात्रा से दोस्ती कर अश्लील वीडियो बनाते हुए ब्लैकमेल कर लाखों की ज्वैलरी ऐंठने के आरोपी शिवचरण उर्फ शिवाय रघुवंशी 25 वर्ष, निवासी मऊगंज, की पुलिस रिमांड न्यायालय ने तीन दिन के लिए बढ़ा दी है।गौरतलब है कि 11 मार्च को पीड़िता की शिकायत पर गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज कर अमरपाटन पुलिस ने 48 घंटे के भीतर होटल कारोबारी शिवाय उर्फ शिवचरण को रीवा से हिरासत में ले लिया था, जिसके कब्जे से दो फोन जब्त करने के बाद पूछताछ और साक्ष्य जुटाने के मकसद से 13 मार्च को कोर्ट में पेश कर तीन दिन की रिमांड हासिल की थी, लेकिन इस अवधि में आरोपी के जरिए कुछ जानकारियां तो हाथ लगीं, मगर गहनों की बरामदगी और उसके तीन सहयोगियों तक पहुंचने में पुलिस नाकाम रही।कड़ियां जोड़ने में जुटी जांच टीमऐसे में रविवार शाम को रिमांड खत्म होने पर आरोपी शिवाय को न्यायालय में प्रस्तुत कर रिमांड बढ़ाने का आग्रह किया गया, जिसे मंजूर करते हुए कोर्ट ने 18 मार्च तक पुलिस की कस्टडी में भेज दिया है। पहले राउंड की रिमांड में कई घंटों तक चले सवाल-जवाब के अलावा पुलिस टीम उसे रीवा ले जाकर जरूरी साक्ष्य जुटाए, तो जब्त दोनों मोबाइल फोन साइबर सेल के सुपुर्द कर डाटा रिकवर करने के प्रयास किए जा रहे हैं।


Source: Dainik Bhaskar March 16, 2026 14:04 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */