किसानों के लिए राहत भरी खबर! सरसों पर भावांतर भुगतान को मंजूरी, तुअर की 100% सरकारी खरीद का फैसला.. - News Summed Up

किसानों के लिए राहत भरी खबर! सरसों पर भावांतर भुगतान को मंजूरी, तुअर की 100% सरकारी खरीद का फैसला..


Bhavantar Yojana: मध्य प्रदेश के किसानों के लिए राहत की खबर सामने रही है. राज्य सरकार ने सरसों और तुअर (अरहर) की खेती करने वाले किसानों को अब सरकारी भावांतर भुगतान योजना को मंजूरी मिल गई है, जिससे सरसों की खेती करने वाले किसानों को सीधा फायदा मिलेगा. यानी की केंद्र और राज्य सरकार के बीच हुई चर्चा के बाद सरसों के लिए भावांतर भुगतान योजना को मजूंरी मिल गई है और तुअर की शत-प्रतिशत सरकारी खरीद का भी रास्ता साफ हो गया है, जिससे किसानों की आय स्थिर और बाजारों के उतार-चढ़ाव के दामों से राहत मिलेगी. ऐसे में सरकार किसानों को बाजार मूल्य और MSP के बीच का अंतर भुगतान के रूप में देती है. सरकार के इस फैसले से किसानों को बाजारों में कम कीमत मिलने का खतरा कम होगा, क्योंकि अक्सर देखा जाता है कि बाजारों में दलहनों के दाम गिर जाने से किसानों को अपनी फसलों को कम दामों पर बेचना पड़ता है, जिससे किसानों को मुनाफे की जगह नुकसान भुगतना पड़ता है, लेकिन सरकार की इस मंजूरी के बाद किसानों की उपज अब न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी जाएगी.


Source: Dainik Jagran March 16, 2026 08:57 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */