लेखक के बारे में ओम प्रकाश धीरज ओम प्रकाश धीरज, नवभारत टाइम्स डिजिटल में सीनियर पत्रकार हैं। वे पिछले 11 वर्षों से ज्यादा समय से ऑटोमोबाइल, टेक और अन्य सेक्शन से जुड़ीं खबरों को कवर कर रहे हैं। ओम पिछले 5 वर्षों से एनबीटी के साथ काम कर रहे हैं। इन्होंने ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में लॉन्च कवरेज से लेकर कार-बाइक रिव्यू और ओपिनियन स्टोरीज तक में अपना नाम बनाया है और विशेषज्ञता दिखाई है। ओम ने इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली विश्वविद्यालय और IGNOU से स्नातक, स्नातकोत्तर और पीजी डिप्लोमा की पढ़ाई की है।... और पढ़ें

March 16, 2026 14:08 UTC

बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रानी तीन पंचायत के वार्ड संख्या 14 चामोंवन गांव में सोमवार दोपहर एक वृद्ध महिला ने आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।. मृतक महिला की पहचान चामोंवन गांव निवासी स्वर्गीय वीरेंद्र शर्मा की लगभग 70 वर्षीय पत्नी मुद्रिका देवी के रूप में की गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, मुद्रिका देवी के तीन पुत्र हैं जो आजीविका के लिए प्रदेश में रहते हैं, और एक पुत्री है जिसकी शादी हो चुकी है और वह अपने ससुराल में रहती है।घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था। मुद्रिका देवी ने साड़ी का फंदा बनाकर पंखे से लटककर अपनी जान दे दी। आशंका जताई जा रही है कि घर में अकेलेपन और मानसिक तनाव के कारण उन्होंने यह कदम उठाया।इस संबंध में थानाध्यक्ष परमेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस को रानी तीन पंचायत के वार्ड संख्या 14 चामोंवन गांव में एक वृद्ध महिला द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना मिली है। उन्होंने कहा कि पुलिस विभिन्न पहलुओं पर छानबीन कर रही है और शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

March 16, 2026 14:08 UTC

एमएस धोनी को अब... क्या आईपीएल 2026 के बाद माही लेंगे संन्यास? इरफान पठान ने बताई पूरी प्लानिंगदीपेश शर्मा Curated by : | नवभारतटाइम्स.कॉम• 16 Mar 2026, 7:25 pm ISTSubscribeआईपीएल 2026 से पहले एमएस धोनी को लेकर इरफान पठान ने एक बड़ा बयान दिया है। माना जा रहा है कि धोनी इस सीजन के बाद रिटायर हो सकते हैं।

March 16, 2026 14:07 UTC

Hindi NewsLocalUttarakhandNainitalBhimtal Congress Warning: Outsider Tickets For 2027 Electionकांग्रेसियों ने अपने ही पार्टी को दी चेतावनी: भीमताल में बाहरी प्रत्याशी बर्दाश्त नहीं,विधानसभा चुनाव 2027 में टिकट मिला तो एक करोड़ करेंगे खर्चहल्द्वानी 5 घंटे पहलेकॉपी लिंककांग्रेसियों ने अपने ही पार्टी को दी चेतावनी2027 चुनाव नजदीक है ऐसे में कांग्रेस के संभावित दावेदार चुनाव को लेकर रणनीति भी तैयार कर रहे हैं। हल्द्वानी पहुंचे भीमताल विधानसभा के कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने संयुक्त रूप से प्रेस कांफ्रेंस करते हुए अपनी ही पार्टी को चेतावनी दे डाली कि यदि 2027

March 16, 2026 14:06 UTC

डिजिटल डेस्क,सतना। नाबालिग छात्रा से दोस्ती कर अश्लील वीडियो बनाते हुए ब्लैकमेल कर लाखों की ज्वैलरी ऐंठने के आरोपी शिवचरण उर्फ शिवाय रघुवंशी 25 वर्ष, निवासी मऊगंज, की पुलिस रिमांड न्यायालय ने तीन दिन के लिए बढ़ा दी है।गौरतलब है कि 11 मार्च को पीड़िता की शिकायत पर गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज कर अमरपाटन पुलिस ने 48 घंटे के भीतर होटल कारोबारी शिवाय उर्फ शिवचरण को रीवा से हिरासत में ले लिया था, जिसके कब्जे से दो फोन जब्त करने के बाद पूछताछ और साक्ष्य जुटाने के मकसद से 13 मार्च को कोर्ट में पेश कर तीन दिन की रिमांड हासिल की थी, लेकिन इस अवधि में आरोपी के जरिए कुछ जानकारियां तो हाथ लगीं, मगर गहनों की बरामदगी और उसके तीन सहयोगियों तक पहुंचने में पुलिस नाकाम रही।कड़ियां जोड़ने में जुटी जांच टीमऐसे में रविवार शाम को रिमांड खत्म होने पर आरोपी शिवाय को न्यायालय में प्रस्तुत कर रिमांड बढ़ाने का आग्रह किया गया, जिसे मंजूर करते हुए कोर्ट ने 18 मार्च तक पुलिस की कस्टडी में भेज दिया है। पहले राउंड की रिमांड में कई घंटों तक चले सवाल-जवाब के अलावा पुलिस टीम उसे रीवा ले जाकर जरूरी साक्ष्य जुटाए, तो जब्त दोनों मोबाइल फोन साइबर सेल के सुपुर्द कर डाटा रिकवर करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

March 16, 2026 14:04 UTC





Panna News: मध्यप्रदेश द्वारा शिक्षक पात्रता टीईटी अनिवार्य किये जाने के विरोध में एसङीएम रामनिवास चौधरी को पुरानी भर्ती नियमों का हवाला देकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया ।शिक्षकों का कहना है कि कई साल बाद नई शर्त लागू करने से करीब डेढ़ लाख शिक्षकों के भविष्य पर संकट खड़ा हो सकता है। साथ ही मध्यप्रदेश में लंबे समय से सेवा दे रहे है। शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा अनिवार्य किए जाने के आदेश को लेकर लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी निर्देश के बाद प्रदेशभर में शिक्षक संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया है। शिक्षकों का कहना है कि वर्षों से नौकरी कर रहे शिक्षकों पर अचानक नई परीक्षा की शर्त लागू करना अनुचित है और इससे करीब डेढ़ लाख शिक्षकों के भविष्य पर संकट खड़ा हो सकता है। इस अवसर पर शिक्षक रामलखन पाण्डेय, अरुण पाठक, अखिलेश मिश्रा, कमलेश चौबे, श्रीमति शालिनी जैन, श्रीमति नीतू तिवारी रूप नारायण शुक्ला,प्रदीप मिश्रा,रामप्रताप यादव,रवि पाठक,रवि राय,धीरेन्द्र सिंह,समीम खान,महेश मिश्र,कुलदीप सोनी,सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।

March 16, 2026 14:04 UTC

Panna News: शहर के विनय वर्मा ने एमपीपीजीसीएल में असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल) बनकर जिले का मान बढ़ाया है। सेवानिवृत टीआई बेनी प्रसाद अहिरवार के पुत्र विनय का चयन मध्य प्रदेश पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन लिमिटेड में असिस्टेंट इंजीनियर के पद पर चयन हुआ है। पहली पोस्टिंग जबलपुर के बरगी स्थित रानी अवंतीबाई सागर हाइड्रल पावर स्टेशन में हुई है। विनय के परिवार में लगभग सभी लोग प्रशासनिक पदों पर है ।बड़े भाई शिव कुमार वर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और संयुक्त कलेक्टर बहन प्रियंका वर्मा के बाद विनय की इस उपलब्धि ने परिवार की जनसेवा की परंपरा को और मजबूती दी है। इसके अलावा विनय के जीजाजी मुकेश मौर्य पन्ना में जिला आबकारी अधिकारी के पद पर है दूसरे जीजाजी विशाल सोन छत्तीसगढ़ में उपपुलिस अधीक्षक है । भाभी सीमा वर्मा जिला रोजगार अधिकारी के पद पर सेवारत है । जबकि छोटा भाई नितेश वर्मा तहसील अजयगढ़ पटवारी पद पर कार्यरत है।

March 16, 2026 13:59 UTC

Panna News: जिले के अजयगढ़ क्षेत्र में सडक़ सुविधा को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई। कठगांव से मकरी मार्ग के निर्माण कार्य का भूमिपूजन शनिवार 14 मार्च 2026 को दोपहर 2 बजे सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं पन्ना विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।लोक निर्माण विभाग भवन,सडक़ संभाग द्वारा स्वीकृत इस परियोजना के अंतर्गत कठगांव से मकरी मार्ग तक 3 किलोमीटर लंबी सडक़ का निर्माण किया जाएगा। इस सडक़ निर्माण के लिए शासन द्वारा 362.23 लाख रुपये (करीब 3 करोड़ 62 लाख रुपये) की राशि स्वीकृत की गई है।भूमिपूजन के दौरान विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए सडक़, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि इस सडक़ के निर्माण से आसपास के गांवों के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी और क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। कार्यक्रम में लोक निर्माण विभाग सहित अन्य विभागीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

March 16, 2026 13:59 UTC

The decision followed the discovery of serious discrepancies while reviewing recordings from cameras used in previous elections. Repolling will be held as many times as required,” an EC official said. The missing recordings also meant the EC could not submit footage in court in cases related to post-poll violence. Under the new plan, cameras will be installed both inside and outside polling booths, especially in sensitive or violence-prone areas. West Bengal currently has about 80,719 polling booths.

March 16, 2026 13:57 UTC

Panna News: मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा नवांकुर संस्था करुणामय अमृतजन कल्याण समिति पन्ना के तत्वाधान में दिनांक 14 मार्च 2026 दिन शनिवार प्रस्फुटन समितियों की समीक्षा बैठक ककरहटी सेक्टर में संपन्न हुई जिसमें कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती जी की फोटो पर माल्यार्पण पूजन अर्चना से हुई। तत्पश्चात जिला समन्वयक एवं श्रीमती करुणा खरे का स्वागत उपस्थित अजय खरे, श्री पाण्डेय द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया सभी प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष एवं सचिव के द्वारा आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा के संबंध में जानकारी प्रदान की गई जनअभियान परिषद जिला समन्वयक सुश्री अनीता जाटव के उदबोधन में नवांकुर समिति सचिव अध्यक्ष दायित्व निर्वाहन के संबंध में जानकारी देते हुए समितियों के विभिन्न बैठकों के महत्व एवं समय प्रबंधन, पंजीकृत रजिस्टर में उनका अवलोकन के संबंध में बतलाया गया। ग्रामीण क्षेत्र में विकास जल संरक्षण, जल संवर्धन के संबंध समितियों को ग्रामीण क्षेत्रों में अपने स्तर पर जागरूकता के साथ जल का संरक्षण करना होगा। उद्यानिकी विभाग के द्वारा शासकीय योजनाओं के माध्यम से पौधारोपण बगीचे एवं उनके रखरखाव के संबंध में बतलाया। सभी को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

March 16, 2026 13:50 UTC

जागरण संवाददाता, पटना। पूर्व मध्य रेल के दानापुर मंडल के अंतर्गत आने वाले चार रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा के लिए मेडिकल स्टोर/आउटलेट खोले जाएंगे।सूचना के अनुसार मंडल के बिहिया, लखीसराय, झाझा और मोकामा रेलवे स्टेशन पर यह सुविधा रेल यात्रियों के लिए उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए दानापुर मंडल ने पहल भी शुरू कर दी है।मेडिकल स्टोर की स्थापना, संचालन और रखरखाव के लिए पांच वर्ष की अवधि का अनुबंध किया जाएगा। चयनित एजेंसी यात्रियों और आसपास के लोगों को दवाइयों की सुविधा उपलब्ध कराएगी।ई ऑक्‍शन के माध्‍यम से चुनी जाएगी एजेंसीमंडल रेल प्रबंधक (वाणिज्य) की ओर से ई-आक्शन के माध्यम से एजेंसी का चयन किया जाएगा। इन चारों स्टेशनों के लिए ई-नीलामी 27 मार्च को आयोजित की जाएगी।अलग-अलग लाॅट के लिए समय निर्धारित किया गया है। पहला ई-आक्शन सुबह 11:00 बजे से 11:30 बजे तक, दूसरा 11:10 बजे से 11:40 बजे तक, जबकि तीसरा और चौथा लाॅट 11:20 बजे से 11:50 बजे तक आयोजित होगा।रेलवे अधिकारियों के अनुसार स्टेशनों पर मेडिकल स्टोर खुलने से यात्रियों को आपात स्थिति में दवाइयों की सुविधा आसानी से उपलब्ध हो सकेगी।दानापुर मंडल में दिवंगत रेलकर्मी के आश्रित को एक करोड़ का चेक

March 16, 2026 13:47 UTC

डिजिटल डेस्क,भोपाल। राज्य सरकार ने लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत बनी परफार्मेन्स गारंटी वाली सड़कों की व्हाईट टॉपिंग जिसमें इन सड़को की राईडिंग सरफेस संबंधी नवीनीकरण एवं मजबूतीकरण भी शामिल है, पर रोक लगा दी है।इस संबंध में राज्य शासन ने लोनिवि के प्रमुख अभियंता को निर्देश जारी कर कहा है कि शासन के संज्ञान में यह आया है कि ऐसे कई मार्गों के निर्माण कार्य, जो पूर्ण होने के उपरान्त 2 से 3 साल तक परफार्मेन्स गारंटी अवधि के अंतर्गत प्रचलित थे, उन मार्गों पर व्हाईट टॉपिंग कार्य अंतर्गत प्रशासकीय स्वीकृति हेतु प्रस्ताव प्रस्तुत किये गये एवं इनकी प्रशासकीय स्वीकृति जारी भी हो गई है।इस प्रकार, के सभी कार्यों का प्रमुख अभियंता स्तर से परीक्षण कर संबंधित कार्यपालन यंत्री एवं अधीक्षण यंत्रियों के विरुध्द अनुशासनात्मक कार्यवाही का प्रस्ताव प्रस्तुत करें, साथ ही उन कार्यों की प्रशासकीय स्वीकृति के निरस्तीकरण के प्रस्ताव भी प्रस्तुत करें। भविष्य में ऐसे मार्गों जो परफार्मेन्स गारंटी अवधि में प्रचलित हैं, उनकी राईडिंग सरफेस संबंधी नवीनीकरण, मजबूतीकरण के प्रस्ताव नहीं भेजे जायें।

March 16, 2026 13:39 UTC

LPG Gas Cylinder की Black Marketing पर NDTV ने दिखाई खबर, हुआ ये बड़ा असर! NDTV Rajasthan

March 16, 2026 13:36 UTC

आज यानी सोमवार 16 मार्च को सोने की चमक थोड़ी फीकी पड़ी है और चांदी के दाम भी लुढ़क गए हैं. देश के बड़े शहरों में आज आज सोने का भाव (Gold Rate Today)सोने की खरीदारी करने वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला है. प्रमुख शहरों में आज चांदी की कीमत (Silver Rate Today)चांदी की कीमतों (Silver Price Today) में भी शहरों के हिसाब से काफी अंतर देखने को मिल रहा है. वहीं, कोलकाता एक किलो चांदी के लिए आपको ₹2,58,900 और दिल्ली में एक किलो चांदी के लिए ₹2,58,790 खर्च करने होंगे. डॉलर की मजबूतीकच्चे तेल की कीमतें $100 के पार रहने से अमेरिकी डॉलर को मजबूती मिल रही है, जिससे सोने की कीमतों पर दबाव बढ़ रहा है.

March 16, 2026 13:34 UTC

Hindi NewsLocalUttar pradeshSalman Khans Father Salim Khan Health Update | Akhilesh Yadav Visit Mumbaiमुंबई में सलमान खान से मिले अखिलेश यादव: बीमार पिता सलीम खान की सेहत का हाल जाना; सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कीमुंबई 3 घंटे पहलेकॉपी लिंकसपा प्रमुख अखिलेश यादव ने रविवार को मुंबई में बॉलीवुड स्टार सलमान खान से मुलाकात की। अखिलेश ने खुद सलमान के साथ अपनी तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी शेयर की। सूत्रों के मुताबिक, अखिलेश सलमान के पिता सलीम खान की सेहत का हाल जानने पहुंचे थे।अखिलेश ने यहां विजन इंडिया कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया। 5 राज्यों में चुनाव को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- कांग्रेस हमारा पुराना साथी है। हम उसके साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे। असम में सीट मिले या न मिले, सपा कांग्रेस का चुनाव में पूरा समर्थन करेगी।भाजपा पार्टी नहीं, बल्कि गैंग की तरह काम कर रही। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की जीत का दावा करते हुए अखिलेश ने कहा- वहां चुनाव आयोग निष्पक्ष चुनाव कराए। बसपा से दोबारा गठबंधन के सवाल के जवाब में अखिलेश ने कहा- ऐसा मायावती को प्रधानमंत्री बनाने के लिए किया था।इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की, लिखा- मुंबई मिलनअखिलेश यादव ने इस मुलाकात की तस्वीर पोस्ट करते हुए कैप्शन में 'मुंबई मिलन' लिखा है। फोटो में दोनों एक साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। पोस्ट होते ही यह तस्वीर वायरल हो गई और कुछ ही घंटों में इसे लाखों लाइक्स मिल गए। वहीं फैन्स इस मुलाकात के पीछे के मकसद को लेकर कई तरह के कयास लगा रहे हैं।सलीम खान लीलावती अस्पताल में भर्तीसलीम खान को 17 फरवरी को सुबह ब्रेन से जुड़ी दिक्कत के बाद लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें सुबह करीब 8:30 बजे इमरजेंसी में लाया गया। यहां डॉक्टरों की एक स्पेशल टीम बनाई गई, जिसने सलीम खान की तबीयत देखी।18 फरवरी को लीलावती अस्पताल के डॉक्टर जलील पारकर ने जानकारी दी थी कि सलीम खान की डिजिटल सब्स्ट्रैक्शन एंजियोग्राफी (DSA) की गई। डॉक्टरों के मुताबिक, यह ब्रेन सर्जरी नहीं है। DSA एक एडवांस्ड डायग्नोस्टिक टेस्ट है, जिससे दिमाग की नसों की स्थिति और संभावित ब्लॉकेज को साफ तरीके से देखा जाता है।सलीम खान सुबह ब्रेन से जुड़ी दिक्कत के बाद से लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं।खान परिवार के राजनेताओं से पुराने संबंधसलमान खान के परिवार के साथ अलग-अलग पार्टियों के राजनेताओं के पुराने संबंध रहे हैं। इससे पहले भी अखिलेश यादव और अन्य कई बड़े नेता सलमान और सलीम खान से मिलते रहे हैं। सलीम खान बॉलीवुड के दिग्गज लेखक हैं। उनकी तबीयत खराब होने की खबर के बाद से ही कई बड़ी हस्तियां उनसे मिलने पहुंच चुकी हैं।अब अखिलेश की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही बड़ी बातें पढ़िए…1- बीजेपी राजनैतिक दल नहीं बल्कि गैंगअखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा कोई राजनीतिक पार्टी नहीं है, बल्कि एक गैंग की तरह काम कर रही है। माघ मेला में शंकराचार्य को स्नान नहीं देने का जिक्र करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि शंकराचार्य के अपमान पर भाजपा के नेताओं के बयान आपस में विरोधाभासी हैं।उनके दो डिप्टी सीएम ने कहा था कि जब भी मुलाकात होगी तो माफी मांगेंगे, लेकिन उनके 'गैंग लीडर' ने कह दिया कि जो भी उनसे मिलेगा उसे कैबिनेट से निकाल दिया जाएगा।2- चुनाव आयोग, भाजपा का आयोग न बनेसपा प्रमुख ने भारत निर्वाचन आयोग से अपील की कि वह निष्पक्ष चुनाव कराए। उन्होंने कहा- चुनाव आयोग भाजपा का आयोग बनकर चुनाव न कराए। अपनी क्रेडिबिलिटी साबित करते हुए चुनाव कराए कि आयोग बिल्कुल निष्पक्ष है।अखिलेश ने आरोप लगाया कि एसआईआर के दौरान ऐसा लगा कि चुनाव आयोग भाजपा के साथ मिलकर काम कर रहा था।3- बंगाल में भाजपा सम्मानजनक हार चाहती हैपश्चिम बंगाल की राजनीति पर बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा वहां टक्कर नहीं दे पा रही है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी एक बार फिर मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं। बंगाल में भाजपा केवल “सम्मानजनक हार” चाहती है।अखिलेश यादव ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा राजनैतिक दल नहीं बल्कि गैंग। यूपी में भाजपा नेताओं के बयानों में आपस में विरोधाभास।4- मायावती को पीएम बनवाने के लिए गठबंधन कियासपा प्रमुख ने बहुजन आंदोलन के नेता कांशीराम को याद करते हुए कहा- वे बाबा साहेब के रास्ते पर चलने वाले नेता थे। एक समय ऐसा भी आया जब यूपी में नेता जी ने कांशीराम के साथ मिलकर सरकार बनाई थी और बसपा को ताकत देने का काम किया था। हमने दूसरी बार गठबंधन इसलिए किया था ताकि मायावती प्रधानमंत्री बन सकें।5- कांग्रेस के साथ गठबंधन जारी रखेंगेसपा अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस उनकी पुरानी सहयोगी है और दोनों दल मिलकर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि अगर असम में सीट नहीं भी मिलेगी, तब भी समाजवादी पार्टी कांग्रेस का समर्थन करेगी।6- बांग्लादेशियों को लेकर पूछा- बांग्लादेश क्यों नहीं भेजाअखिलेश यादव ने आगरा से पकड़े गए कथित बांग्लादेशियों को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि अगर वे बांग्लादेशी थे तो उन्हें कोलकाता छोड़ने के बजाय सीधे बांग्लादेश भेजा जाना चाहिए था।7- VIP विमानों की सुरक्षा पर भी जताई चिंताअजित पवार के विमान हादसे में मौत के सवाल पर अखिलेश ने कहा कि देश के महत्वपूर्ण लोग प्राइवेट एयरक्राफ्ट से उड़ान भरते हैं, इसलिए वीआईपी विमानों की गुणवत्ता बेहतर होनी चाहिए। हालांकि, ऐसी घटनाओं पर शक होना स्वाभाविक है। इसकी जांच होनी चाहिए ताकि सच सामने आ सके।-----------------ये खबर भी पढ़ें…अलीगढ़ सांसद बोले- मुसलमान क्या हमारी छाती पर चढ़ेंगे, नमाज पर भड़के; कहा- सुबह 4 बजे से चिल्लाते हैं​"मकान इनको, राशन इनको, सिलेंडर इनको... सब कुछ तो सरकार इन्हें दे रही है। AIIMS से लेकर जिला अस्पताल तक चले जाओ, सारी सरकारी व्यवस्थाओं का फायदा सबसे ज्यादा मुसलमान ही ले रहा। इसके बाद अब क्या हमारी छाती पर चढ़ेंगे?'' यह बात अलीगढ़ से भाजपा सांसद सतीश गौतम ने एक यूट्यूबर को दिए इ

March 16, 2026 13:30 UTC