Dubai Airport Attack News LIVE: After a massive fire broke out at Dubai International Airport (DXB) in the wee hours on Monday, the airport authorities announced the diversion of some flights to Al Maktoum International Airport (DWC). Emirates said in its latest update that all flights to and from Dubai have been temporarily suspended. "A drone incident in the vicinity of Dubai International Airport (DXB) affected one of the fuel tanks. The latest strike comes a day after Iran accused the US of using ports, docks and hideouts in the United Arab Emirates (UAE). Track all updates related to Dubai airport operations here

March 16, 2026 18:19 UTC

कानपुर में छेड़छाड़ करने पर महिलाओं और लड़कियों ने एक युवक की पिटाई कर दी। उसे पहले थप्पड़ और चप्पलें मारीं। फिर कॉलर पकड़कर उसे दीवार में लड़ा दिया। दोबारा एक महिला और लड़की उसे पीटने लगीं।. हंगामे के बीच एक महिला फावड़ा लेकर युवक पर हमला करने दौड़ी, लेकिन एक महिला ने उसे रोक लिया। इस दौरान एक युवक ने भी आरोपी को थप्पड़ मारे और कहा- इसके सिर पर ईंट से मारो। करीब 40 मिनट तक हंगामा चलता रहा। इस दौरान एक महिला युवक का बचाव करती रही।आसपास मौजूद लोगों ने महिलाओं और लड़कियों को समझा-बुझाकर शांत कराकर युवक को उनके चंगुल से छुड़ाया। अगले दिन महिला थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।महिलाओं के मुताबिक, युवक गली से आने-जाने वाली महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करता था। उन्हें गंदी-गंदी गालियां देता था। घटना 9 मार्च की दोपहर गुजैनी थाना क्षेत्र के जरौली गांव की है। 16 मार्च को इसका वीडियो सामने आया है।पहले देखिए 2 तस्वीरें…एक महिला ने युवक पर फावड़े से हमला करने की कोशिश की, लेकिन दूसरी महिला ने उसे धक्का देकर रोक दिया।बीच-बचाव करने पहुंचे युवक ने भी आरोपी को 2 थप्पड़ मारे। इस दौरान आरोपी ने एक महिला के बाल पकड़कर उसे गिरा दिया।अब पढ़िए पूरा मामला…आरोपी ने महिला के साथ गाली-गलौज की जरौली गांव के बिहारी पुरवा की रहने वाली पिंकी गौतम ने बताया- विकास पंडित नाम का युवक मेरे पड़ोस में रहता है। वह मुझ पर गलत नजर रखता है और गली में आने-जाने के दौरान अक्सर छेड़छाड़ करता था।9 मार्च की दोपहर 1.30 बजे मैं किसी काम से घर से बाहर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में विकास ने मुझे रोक लिया और गाली-गलौज करने लगा। जब मैंने इसका विरोध किया तो उसने मेरे बाल पकड़कर मुझे जमीन पर गिरा दिया और मारपीट करने लगा। इस दौरान विकास ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए मुझे अपमानित किया और जान से मारने की धमकी भी दी।मैं घर पहुंची और परिवार वालों को बताया। मेरे घर की महिलाएं बाहर आईं और युवक को पकड़ लिया। इस दौरान उसने मुझे और मेरे परिजनों को गाली दी। हम लोगों ने विरोध किया, लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद मारपीट शुरू हो गई।महिलाओं ने युवक को दीवार से सटाकर चप्पलों और थप्पड़ों से जमकर पीटा।कड़ी मशक्कत कर युवक को महिला ने छुड़ाया मोहल्ले के लोगों ने इसकी जानकारी युवक के घर पर दी। उसके घर से एक महिला आई और उसे बचाने की कोशिश करने लगी। हालांकि वह मारपीट कर रही महिलाओं को नहीं रोक पाई। इसी दौरान महिला ने गुस्से में एक युवक का कॉलर पकड़कर उसे दूर कर दिया। काफी मशक्कत के बाद महिला ने युवक को महिलाओं के चंगुल से छुड़ाया और उसे घर ले गई।एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया- पिंकी गौतम की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।----------------यह खबर भी पढ़ें…गाजियाबाद में छुट्‌टी नहीं देने पर बैंक मैनेजर की हत्या, ऑफिस के अंदर गार्ड ने सीने में गोली मारी, राइफल लेकर भागागाजियाबाद में पंजाब एंड सिंध बैंक के मैनेजर अभिषेक शर्मा (34 साल) की सोमवार को गार्ड ने गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह बिहार में पटना के रहने वाले थे। गार्ड कई दिनों से मैनेजर अभिषेक से छुट्‌टी मांग रहा था। गार्ड रवींद्र सोमवार दोपहर करीब 1:45 बजे मैनेजर के पास पहुंचा। जहां छुट्‌टी को लेकर अभिषेक शर्मा से उसका विवाद हो गया। इसी बीच रवींद्र ने बंदूक से उनकी छाती पर गोली मार दी। पढ़ें पूरी खबर…

March 16, 2026 18:04 UTC

Iranian drone attacks, meanwhile, temporarily shut Dubai airport and struck a key oil facility in the United Arab Emirates. Araqchi added that 200 children were among the hundreds of Iranian civilians killed in US or Israeli bombings. The Israeli military said it was carrying out air strikes on Tehran, Shiraz and Tabriz. We want this misery to end.”In Israel, air raid sirens sounded warning of Iranian missile attacks. Oil loading operations at the UAE port of Fujairah on the Gulf of Oman were also suspended following an Iranian drone strike.

March 16, 2026 17:51 UTC

Jalaun : जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति की गहन समीक्षा की। लक्ष्य के सापेक्ष कम राजस्व वसूली पाए जाने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए।समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि वाणिज्यकर (जीएसटी) विभाग की वसूली पिछले वर्ष की उपलब्धि की तुलना में लगभग 13 प्रतिशत कम है। इस पर उन्होंने संबंधित अधिकारी को लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही जीएसटी, स्टाम्प, परिवहन एवं अन्य राजस्व विभागों को भी वसूली अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि विभिन्न विभागों द्वारा जारी आरसी की शत-प्रतिशत वसूली सुनिश्चित की जाए। इसमें लापरवाही पाए जाने पर तहसील जालौन, माधौगढ़, कोंच और कालपी के तहसीलदारों को प्रतिकूल प्रविष्टि एवं उपजिलाधिकारी को चेतावनी देने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि राजस्व वसूली में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बड़े बकायेदारों के विरुद्ध अभियान चलाकर प्रभावी वसूली कार्रवाई की जाए और लंबित राजस्व की शत-प्रतिशत वसूली सुनिश्चित की जाए। वाणिज्य कर विभाग द्वारा प्रवर्तन कार्यों में शिथिलता पाए जाने पर जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में किसी भी स्तर पर कर अपवंचन (टैक्स चोरी) नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने प्रवर्तन अभियान तेज करने तथा शिथिलता और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने कहा कि एम-चेक गेट द्वारा काटे गए चालानों की वसूली में लापरवाही पाए जाने पर एआरटीओ प्रशासनिक, एआरटीओ प्रवर्तन, पीटीओ और खनन अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए हैं।साथ ही उन्होंने उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदारों को निर्देशित किया कि तीन वर्ष से अधिक पुराने राजस्व वादों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। धारा-34 एवं धारा-116 के अंतर्गत लंबित मामलों को शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए, ताकि आमजन को समयबद्ध न्याय मिल सके।जिलाधिकारी ने सरकारी भूमि, तालाब, चारागाह और अन्य सार्वजनिक संपत्तियों पर अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध प्रभावी एवं निरंतर अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी कब्जे की शिकायत पर राजस्व और पुलिस विभाग संयुक्त रूप से तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करें।जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के विकास कार्यों को गति देने तथा शासन के लक्ष्यों की समयबद्ध प्राप्ति के लिए सभी विभाग पारदर्शिता, तत्परता और उत्तरदायित्व की भावना से कार्य करें और अधिकारी फील्ड में रहकर समस्याओं का समाधान करें।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) संजय कुमार, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) योगेन्द्र सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नेहा ब्याडवाल, सहित समस्त उपजिलाधिकारी, तहसीलदार एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

March 16, 2026 17:40 UTC

लेह। लेह एपेक्स बॉडी (LAB) ने लद्दाख के लिए ‘पूर्ण राज्य का दर्जा’ और ‘छठी अनुसूची’ की मांग को लेकर एक बड़ा विरोध प्रदर्शन आयोजित किया है। पिछले छह वर्षों से लद्दाख के लोग लोकतांत्रिक प्रतिनिधित्व और संवैधानिक सुरक्षा से वंचित रहे हैं, और अब पहाड़ों से उठती आवाजें और भी बुलंद हो गई हैं।हालांकि केंद्र सरकार ने शनिवार को जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत हिरासत रद्द कर आंदोलनकारी समूहों को शांत करने का प्रयास किया, फिर भी लेह एपेक्स बॉडी और कारगिल डेमोक्रेटिक अलायंस (KDA) ने 16 मार्च को तय विरोध प्रदर्शन को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया।LAB के सह-अध्यक्ष चेरिंग दोरजे लकरुक ने कहा कि उनका विरोध प्रदर्शन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 16 मार्च को ही होगा। उन्होंने सोनम वांगचुक की रिहाई का स्वागत किया और कहा कि इस कदम ने उन पर लगे सभी बेबुनियाद आरोपों को बेनकाब कर दिया है। उनका कहना था कि इससे लद्दाख के लोगों को सम्मान और राहत मिली है।नेतृत्व ने यह भी बताया कि कारगिल डेमोक्रेटिक अलायंस और अन्य संबंधित पक्षों के साथ चर्चा के बाद यह तय किया गया कि आंदोलन जारी रहेगा, क्योंकि लद्दाख के लिए सुरक्षा और संवैधानिक उपाय अभी पूरी तरह लागू नहीं हुए हैं।लेह एपेक्स बॉडी के अनुसार, लद्दाख के उपराज्यपाल ने विरोध प्रदर्शन रद्द करने की अपील की थी, लेकिन नेताओं ने जवाब दिया कि ऐसा फैसला अकेले नहीं लिया जा सकता और सभी संबंधित पक्षों की सलाह-मशविरा जरूरी है।

March 16, 2026 17:36 UTC





विदेश नीति एक्सपर्ट फरीद जकारिया ने संकेत दिया है कि ईरान में युद्ध जारी रहेगा और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पीछे नहीं हटने के रुख के कारण तेल संकट बढ़ने की संभावना है. एनडीटीवी के एडिटर-इन-चीफ और सीईओ राहुल कंवल को दिए एक विशेष इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि "ईरान की सहमति के बिना होर्मुज जलडमरूमध्य खोलना बेहद मुश्किल होगा" और ईरानी "कठोर रुख अपनाना जारी रखेंगे." उन्होंने कहा, "नेतन्याहू ईरान को एक राष्ट्र के रूप में नष्ट करने की कोशिश कर रहे हैं. उनके नजरिए से, वे जो भी नुकसान पहुंचाएंगे, उससे ईरान की सभी आक्रमणकारी क्षमताएं नष्ट हो जाएंगी... वे मूल रूप से ईरान को इजरायल के शत्रु के रूप में खत्म कर रहे हैं." वे बस ईरान और हिजबुल्लाह को किनारे करने की कोशिश कर रहे हैं और वे इसमें सफल भी हो गए हैं."

March 16, 2026 17:30 UTC

03:00 PM 16 मार्च 2026कॉपी लिंक525 ग्राम भांग के साथ आरोपी गिरफ्तारजयपुर ईस्ट के जवाहर नगर थाना पुलिस ने 525 ग्राम अवैध भांग के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान मुकेश मीणा (40) के रूप में हुई है, जो पहले से भी कई आपराधिक मामलों में चालानशुदा बताया जा रहा है।गश्त के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि टीला नंबर-1 जवाहर नगर कच्ची बस्ती में एक व्यक्ति भांग बेचने की फिराक में खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर तलाशी ली। जांच में उसके पास हरे रंग के सूखे पत्ते मिले, जो भांग पाए गए।आरोपी से भांग रखने और परिवहन करने का लाइसेंस मांगा गया, लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने उससे 525 ग्राम भांग जब्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया। वहीं राजस्थान आबकारी अधिनियम तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।सोशल मीडिया वीडियो के बाद पुलिस की नजर में आया आरोपी पुलिस के अनुसार 27 फरवरी को नाहरगढ़ थाना क्षेत्र के गोविंदराव जी का रास्ता इलाके में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें एक व्यक्ति कार में भांग की पत्तियों के साथ बैठा नजर आया था। मामले में दर्ज प्रकरण में मुकेश मीणा की संदिग्ध के रूप में तलाश की जा रही थी।प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी नशे का आदी है। उत्तर प्रदेश सहित अन्य स्थानों से भांग लाकर जयपुर शहर के विभिन्न इलाकों में सप्लाई करता था। पुलिस इस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।

March 16, 2026 17:21 UTC

डिजिटल डेस्क,शहडोल। चुनाव के समय सत्ता में आने के लिए किए जा रहे फ्रीबीज जैसे वादों से देश का नुकसान हो रहा है। मैं फ्रीबीज के खिलाफ हूं। इन सब बातों से आप देश को नष्ट कर दोगे। देश की इकॉनामी नष्ट कर दोगे। राज्यसभा सांसद और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक तन्खा ने ये बातें दैनिक भास्कर से खास बातचीत कही।उन्होंने कहा कि आदिवासी अंचल पिछड़े हुए हैं तो वहां विकास के लिए ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। पर अफसोस की सरकार का ध्यान इस दिशा में नहीं है।आप सीएम होते तो माफिया से कैसे निपटते? मैं सीएम होता तो रेत माफिया वैसे ही भाग जाता। क्योंकि मुझे पता है कि माफिया को इंटटेन करना सामाजिक अपराध है। फिर बात रेत माफिया की हो, शराब माफिया, कोयला माफिया या भू-माफिया की। मैं ये देख रहा हूं की आजकल सरकारें माफिया के माध्यम से चलती है। ये माफिया के लोग चुनाव लड़ते हैं, जनप्रतिनिधि बनते हैं। जब तक मानसिक परिवर्तन नहीं आएगा, इन लोगों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई नहीं होती तब कोई बदलाव नहीं आएगा।कार्रवाई में प्रशासन क्यों फेल हो रहा? प्रशासन तो वैसे भी कमजोर होता है। प्रशासन के लोग अगर माफिया के सामने घुटने टेक रहे हैं तो मान सकते हैं कि उन्हे उपर से सपोर्ट नहीं मिल रहा है। ये लोग उपर से डर रहे हैं। यहां रेत व कोयला चोरी जिस स्तर पर हो रही है तो क्या प्रशासन देख नहीं सकता है। अब समय आ गया है। अगर प्रशासन कुछ नहीं करेगा तो न्यायालय में जाकर हमको कोर्ट से आदेश लेना पड़ेगा।शहडोल जैसे क्षेत्र में विकास के लिए क्या जरूरी है? आदिवासी अंचल में विकास के लिए तीन चीजें जरूरी है। स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार। जिस परिवार को ये तीनों चीजें मिल जाएगी वह परिवार सुखी हो जाएगा। एजुकेशन सिस्टम तो इसटेब्लिस्ट हुए हैं पर शिक्षा को रोजगार से नहीं जोड़ा जा सका।हेल्थ केयर जिस लेबल का होना चाहिए, वैसा नहीं हो पा रहा है। हम इसलिए ही आदिवासी अंचल में राहत हेल्थ शिविर लगाते हैं। क्योंकि भोपाल, इंदौर, जबलपुर में तो कोई भी बेहतर इलाज करवा लेगा पर मंडला, शहडोल मेें संभव नहीं है।शहडोल में एयरपोर्ट का मुद्दा आपने राज्यसभा में उठाया, यह निर्माण मोदी की गारंटी शामिल है फिर काम प्रारंभ नहीं हुआ? केंद्र सरकार ने शहडोल को रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम उड़ान योजना में शामिल किया है। राज्य सरकार का दायित्व है कि यहां एयरपोर्ट बनवाए। चुनाव के समय बड़े-बड़े विज्ञापन में वादा करना अलग बात है और उन वादों का क्रियान्वयन अलग बात।आप वादा कर रहे हैं तो उसे पूरा करने का उद्देश्य भी होना चाहिए। गारंटी के बाद भी काम पूरा नहीं हो रहे तो लोगों को धोखे में रखा जा रहा है। मैं तो चुनाव में झूठे वादों के खिलाफ हूं।

March 16, 2026 17:21 UTC

इस समय कुंभ राशि में पहले से ही राहु, मंगल और बुध मौजूद हैं. इस तरह एक ही राशि में चार ग्रहों के एक साथ आने से चतुर्ग्रही योग का निर्माण होगा. और पढ़ेंमेष राशिमेष राशि के लोगों के लिए चतुर्ग्रही योग प्रगति के संकेत दे सकता है. वृषभ राशिवृषभ राशि के लोगों के लिए यह योग कई मामलों में राहत लेकर आ सकता है. आर्थिक स्थिति में भी सुधार के संकेत हैं और स्त्री पक्ष से धन लाभ होने की संभावना बन सकती है.

March 16, 2026 17:14 UTC

डिजिटल डेस्क,सतना। कोलगवां थाना क्षेत्र के जमोड़ी गांव में सरहंगों ने खेत में घुसी भैंस भगाने से नाराज होकर महिला के साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दे डाली, जिनकी दहशत से पीड़ित परिवार गांव छोड़ने को मजबूर है। वहीं इस शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार की दोपहर को तकरीबन 2 बजे मुनिया पति विजय केवट 40 वर्ष, अपने खेत पर काम कर रही थी, तभी आरोपी सुरेन्द्र सिंह की भैंस खेत में घुसकर फसल खाने लगी।यह देखकर महिला ने भैंस को भगाने का प्रयास किया तो आरोपी सुरेन्द्र और उसके साथी बेला केवट ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दे डाली।इतना ही नहीं महिला समेत उसके बेटे हेतराम केवट और दूसरे परिजनों को भी घर के सामने से निकलने पर नतीजा भुगतने के लिए धमकाया, जिससे पीड़ित परिवार काम-धंधा छोड़कर घर में छिपने पर मजबूर हो गया है।रविवार देर शाम को किसी तरह पीड़ित थाने पहुंचे, जहां उनकी शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।

March 16, 2026 17:06 UTC

इन टैंकरों का आगमन ऐसे समय में हुआ है, जब होर्मुज स्‍ट्रेट से समुद्री यातायात में आई रुकावटों के बाद भी भारत फारस की खाड़ी में जहाजों की आवाजाही पर लगातार नजर रखे हुए है। भारत अपनी लगभग 88 फीसद क्रूड, 50 फीसदी नैचुरल गैस और 60 फीसदी एलपीजी जरूरतें आयात से पूरी करता है। 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल के हमले और जवाबी ईरानी कार्रवाई से पहले भारत का आधे से ज्यादा कच्चा तेल आयात, लगभग 30 फीसदी गैस और 85 से 90 फीसदी एलपीजी आयात सऊदी अरब और यूएई जैसे पश्चिम एशियाई देशों से आता था।अधिकारी ने यह भी बताया कि फारस की खाड़ी क्षेत्र में मौजूद सभी भारतीय नाविक सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा, 'पिछले 24 घंटों में किसी भी घटना की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। हम स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए हैं। हम हर जहाज और उसके चालक दल के संपर्क में हैं। भारतीय ध्वज वाले 22 जहाज होर्मुज स्‍ट्रेट के पश्चिम में फारस की खाड़ी में मौजूद हैं। इन पर 611 भारतीय नाविक सवार हैं।'इससे पहले दिन में शिपिंग मंत्रालय के राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि कच्चे तेल से लदा एक और भारतीय जहाज भी भारत की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने प्रेस ब्रीफिंग के दौरान कहा, 'भारतीय ध्वज वाला जहाज 'जग लाडकी' लगभग 81,000 टन 'मुरबान' कच्चा तेल लेकर सुरक्षित रूप से भारत की ओर बढ़ रहा है। 14 मार्च को संयुक्‍त अरब अमीरात (UAE) से यह रवाना हुआ था। जहाज और उस पर सवार सभी भारतीय नाविक सुरक्षित हैं। वे कल मुंद्रा बंदरगाह पहुंच जाएंगे।

March 16, 2026 16:56 UTC

लेखक के बारे में हेमंत राजौरा हेमंत राजौरा नवभारत टाइम्स में स्पेशल करेस्पॉन्डेंट हैं। वह कांग्रेस, सपा, आरजेडी सहित प्रमुख विपक्षी दलों की राजनीति को गहराई से कवर करते हैं। साथ ही, स्वास्थ्य, विज्ञान और नीति से जुड़ी अहम खबरों पर भी उनकी पैनी नजर रहती है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषण की स्पष्टता और विश्वसनीय सूत्रों तक मजबूत पहुंच उनकी पत्रकारिता की पहचान है।... और पढ़ें

March 16, 2026 16:56 UTC

उज्जैन में महाकाल के दर्शन करने पहुंचे तिलक वर्मा, टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद लिया आशीर्वाद भारतीय क्रिकेट टीम ने इस साल खेले गए टी20 वर्ल्ड कप के खिताब को अपने नाम किया। इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम का प्रदर्शन कमाल का रहा। तिलक वर्मा भी इस वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा थे और उन्होंने भारत के लिए काफी अच्छी बल्लेबाजी भी की। वर्ल्ड कप जीतने के बाद अब तिलक वर्मा महाकाल के दर्शन करने के लिए उज्जैन पहुंचे हैं। उन्होंने वहां भगवान का आशीर्वाद लिया।

March 16, 2026 16:48 UTC

मृतक टिंकू कुमार। (फाइल फोटो)लेरझा घाट थाना क्षेत्र की करेह नदी से एक शव बरामद किया गया है। शव की पहचान कौरही निवासी उमेश साहनी के पुत्र टिंकू कुमार के रूप में हुई है। पिता उमेश साहनी ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की।. पुलिस को सोमवार को एक ग्रामीण द्वारा करेह नदी में शव दिखने की सूचना मिली थी। इसके बाद लेरझा घाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकाला।मृतक के पिता उमेश साहनी ने बताया कि टिंकू शुक्रवार को अपने एक रिश्तेदार को ट्रेन पकड़वाने हसनपुर जंक्शन गया था। रात में वह अपने भाई के ससुराल मालसर में रुका था।शनिवार सुबह लगभग 8 बजे टिंकू की अपने पिता से आखिरी बार बात हुई थी। इसके बाद उसका मोबाइल बंद आने लगा। शनिवार और रविवार को परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। सोमवार को लेरझा घाट थाने में गुमशुदगी की सूचना दी गई थी।थाना प्रभारी राजकिशोर पंडित ने बताया, शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पिता उमेश साहनी ने पुलिस को बताया है कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।

March 16, 2026 16:27 UTC

कृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और गुजरात )संक्षिप्त विवरणकृष्ण बिहारी सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह स्टेट टीम के साथ काम कर रहे हैं। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय मीडिया जगत में केबी उपनाम से चर्चित हैं। यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र और हरियाणा में पत्रकारिता कर चुके हैं। मौजूदा वक्त में वह दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय हैं।विस्तृत बायोपरिचय और अनुभव: कृष्ण बिहारी सिंह लोकमत, आज समाज, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। कृष्ण बिहारी सिंह मौजूदा वक्त में भारत के प्रसिद्ध समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) की स्टेट टीम में डिप्टी चीफ एडिटर (कंटेंट क्रिएटर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।शैक्षणिक पृष्ठभूमि: लॉ (एलएलबी) और साइंस (बी.एससी, बायोलॉजी) से ग्रेजुएट कृष्ण बिहारी सिंह ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए और एमफिल किया है। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ विधि विषय की गहरी समझ रखते हैं। अखबार से लेकर टेलीविजन और अब डिजिटल मीडिया के बदलावों के साक्षी रहे कृष्ण बिहारी सिंह पाठकों की पसंद और बदलते ट्रेंड को बारीकी से समझते हैं।रिपोर्टिंग एवं विशेषज्ञता: कृष्ण बिहारी सिंह राजनीति, जिओ पॉलिटिक्स, जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। कृष्ण बिहारी सिंह ने अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में नेशनल, इंटरनेशनल, बिजनेस, रिसर्च एवं एक्सप्लेनर और संपादकीय टीमों के साथ लंबे समय तक काम किया है। यही वजह है कि खबर के पीछे छिपे एजेंडे की समझ रखने वाले केबी समसामयिक घटनाक्रमों पर गहरा विश्लेषण करते हैं।पत्रकारिता का उद्देश्य: कृष्ण बिहारी सिंह 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ काम करते हैं। केबी का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी उसका राष्ट्र और लोक कल्याण है। केबी खबरों को पहले प्रमाणिकता की कसौटी पर कसते हैं, फिर आम जनमानस की भाषा में उसे परोसने का काम करते हैं। केबी का मानना है कि रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचना देना वरन उन्हें सही और असल जानकारी देना है।और पढ़ें

March 16, 2026 16:26 UTC