कोलंबिया ब्रॉडकास्टिंग न्यूज़ की रिपोर्ट के अनुसार, यह खुफिया जानकारी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके करीबी अधिकारियों को भी दी गई थी। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि आयतुल्लाह अली खामेनेई मानते थे कि उनका बेटा सुप्रीम लीडर बनने के लिए पर्याप्त रूप से योग्य और सक्षम नहीं है। खामेनेई को डर था कि अगर उनका बेटा सत्ता में आया तो वह उस स्तर की नेतृत्व क्षमता नहीं दिखा पाएगा जिसकी ईरान को जरूरत है। इसके अलावा, उन्हें अपने बेटे की बुद्धिमत्ता और योग्यता पर भी संदेह था और उनके निजी जीवन से जुड़ी कुछ परेशानियों की भी जानकारी थी। यही वजह थी कि वे अपने बेटे को देश का अगला सुप्रीम लीडर बनाने के पक्ष में नहीं थे।फिर भी, पिछले हफ्ते ईरान के धार्मिक नेताओं की परिषद ने 56 वर्षीय मोज़तबा खामेनेई को देश का नया सुप्रीम लीडर चुन लिया। यह फैसला उस समय आया जब आठ दिन पहले हुए एक बड़े हमले में उनके पिता आयतुल्लाह अली खामेनेई की मौत हो गई थी। मोज़तबा भी उसी हमले में घायल हुए थे और इसके बाद से वे सार्वजनिक रूप से कम दिखाई दिए। अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने भी पुष्टि की कि मोज़तबा घायल हैं और संभव है कि उनका चेहरा गंभीर रूप से जख्मी हुआ हो। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने भी इस हमले में उनकी चोट का संकेत दिया, हालांकि उनकी वर्तमान स्थिति स्पष्ट नहीं है।इसी बीच, अमेरिकी सरकार ने मोज़तबा खामेनेई और ईरान के नौ अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की जानकारी देने वालों के लिए 10 मिलियन डॉलर (लगभग 80 करोड़ रुपये) का इनाम घोषित किया है।राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस मामले पर टिप्पणी करते हुए कहा, “ईरान का पहला नेतृत्व खत्म हो चुका है, दूसरा भी खत्म हो गया है, और अब तीसरा नेतृत्व भी संकट में है, और यह वही व्यक्ति है जिसे उसके पिता भी नहीं चाहते थे।” ट्रंप ने मोज़तबा को कमजोर नेता बताते हुए कहा कि वे ईरान के लिए स्वीकार्य नेता नहीं हैं।सूत्रों के अनुसार, ट्रंप ने निजी बातचीत में यह भी कहा कि उन्हें यकीन नहीं है कि मोज़तबा खामेनेई अभी जिंदा भी हैं। अमेरिकी अधिकारियों का मानना है कि फिलहाल असली सत्ता ईरान की ताकतवर सैन्य संस्था, इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के हाथ में हो सकती है, जो 1979 की क्रांति के बाद से देश की धार्मिक तानाशाही व्यवस्था में बड़ा बदलाव होगा।मोज़तबा खामेनेई, अयातुल्लाह खुमैनी और अयातुल्लाह अली खामेनेई के बाद ईरान के तीसरे सुप्रीम लीडर बने हैं। यह उत्तराधिकार इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि 1979 की इस्लामी क्रांति ने जिस राजशाही को खत्म किया था, उसी तरह परिवार आधारित सत्ता की छवि अब फिर उभरती दिख रही है।

March 16, 2026 15:09 UTC

गोरखपुर में राम जन्मोत्सव का भव्य आयोजन, VIDEO:गोरखपुर में अग्रवाल महिला समिति की ओर से राम जन्मोत्सव और होली उत्सव बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। प्रोग्राम में क्लब की महिलाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।. सभी ने अलग- अलग ग्रुप में कल्चरल प्रोग्राम, भजन- कीर्तन और राम स्तुति की शानदार प्रस्तुति दी। जिससे पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा। सभी मेंबर्स ने भगवान राम आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लिया।दीप प्रज्वलन से हुई शुरुआत प्रोग्राम की शुरुआत श्रीराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन और पुष्प अर्पित कर की गई। उसके बाद राम जन्मोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें शिवांगी, रितु, अंकिता, विभा, वंदना, शुभी नम्रता ,मिलन, गौरी शालू, वंदना, मंजू, अनु ने भाग लिया।महिलाओं ने कल्चरल प्रोग्राम, भजन- कीर्तन और राम स्तुति की शानदार प्रस्तुति दीमां दुर्गा की शक्तियों पर शानदार प्रस्तुति दी वहीं मां दुर्गा की शक्तियों को दर्शाते हुए शानू, एकता, शिखा, नव्या सुंदर प्रस्तुति दी। इस दौरान सभी दर्शक भाव- विभोर हो उठे। अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।मां दुर्गा की शक्तियों पर शानदार प्रस्तुतिआपसी प्रेम को मजबूत करते ऐसे प्रोग्राम- अध्यक्ष समिति की अध्यक्ष रजनी अग्रवाल ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज में आपसी प्रेम, एकता और संस्कारों को मजबूत करने का कार्य करते हैं।कार्यक्रम में समिति की डॉ. अंजना, सावित्री दास, स्मिता, अंजना,शानू, ऋतु, कविता, नेहा, गौरी, रेशमा, श्वेता, अर्चना अनीता, सुमन और अन्य सदस्याओं ने उत्साहपूर्वक हिसा लिया।

March 16, 2026 15:08 UTC

रामनगर और कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र में देर रात आए तेज आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई। इस प्राकृतिक आपदा के कारण बिजली विभाग को 15 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। तूफान से 18 बिजली के पोल और लगभग 3 किलोमीटर लंबी विद्युत लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं,. तेज हवाओं और आंधी के चलते कई स्थानों पर बड़े-बड़े पेड़ टूटकर बिजली की लाइनों और पोलों पर गिर गए। इसके परिणामस्वरूप रामनगर और आसपास के कई इलाकों में देर रात से ही बिजली गुल हो गई, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।बिजली व्यवस्था के अलावा, इस तूफान से किसानों की खड़ी गेहूं की फसल को भी भारी नुकसान पहुंचा। कई स्थानों पर पेड़ गिरने से वाहनों को भी क्षति हुई।बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता गोविंद सिंह कार्की ने जानकारी देते हुए बताया कि देर रात आए तेज तूफान के कारण रामनगर और कालाढूंगी क्षेत्र में बिजली विभाग को भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने पुष्टि की कि इस आंधी-तूफान में कुल 18 बिजली के पोल क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि करीब 3 किलोमीटर लंबी विद्युत लाइन भी टूटकर प्रभावित हो गई।कार्की ने बताया कि इस नुकसान का अनुमान लगभग 15 लाख रुपये से अधिक लगाया गया है। तूफान के कारण कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित होने के बाद विभाग के कर्मचारी और तकनीकी स्टाफ तुरंत मरम्मत कार्य में जुट गए हैं ताकि जल्द से जल्द आपूर्ति बहाल की जा सके।

March 16, 2026 15:06 UTC

Hindi NewsLocalHaryanaGurugramGurugram Suicide: Mother & Daughter Jump From 23rd Floor | Joyville Society2 साल की बेटी को उठाकर 23वीं मंजिल से कूदा: गुरुग्राम में दोनों की मौत; परिवार बोला- आंखों की रोशनी कम होने से परेशान थागुरुग्राम 7 घंटे पहलेकॉपी लिंकबच्ची के शव को एम्बुलेंस में रखवाते सोसाइटी के लोग।हरियाणा के गुरुग्राम में सोमवार को एक पिता अपनी दो साल की बेटी को गोद में उठाकर सोसाइटी की 23वीं मंजिल से कूद गया। नीचे गिरते ही दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। शवों को कब्जे में लेकर जिला नागरिक अस्पताल भिजवा दिया गया है।सोसाइटी में रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि वह अपनी बेटी को साथ लेकर छत पर गया और वहां से पहले बेटी को नीचे फेंका, फिर खुद भी छलांग लगा दी। जब आस पड़ोस के लोग वहां पहुंचे तो परिजनों ने कहा कि उनका पारिवारिक विवाद है।मृतक की पहचान दिल्ली के नांगलोई निवासी राहुल के तौर पर हुई है। वह गुरुग्राम में सेक्टर-102 स्थित जॉयविले सोसाइटी में पत्नी नीतू दहिया और बेटी वामिका के साथ रहता था। परिवार के मुताबिक, राहुल आंखों की रोशनी कम होने के कारण परेशान था।गुरुग्राम के सेक्टर-102 स्थित जॉयविले सोसाइटी के अंदर का दृश्य। यहीं 23वीं मंजिल से कूदा था व्यक्ति।सेक्टर-102 में पत्नी-बेटी के साथ रह रहा थापुलिस को दी शिकायत में दिल्ली के किराड़ी गांव के रहने वाले अमित विजयरण ने बताया कि राहुल अपनी पत्नी और छोटी बेटी वामिका के साथ जॉयविले सोसाइटी के टावर नंबर 9 के फ्लैट नंंबर 305 में रहता था। बड़ी बेटी देहरादून के एक स्कूल में 11वीं क्लास में पढ़ रही है। राहुल अपनी पत्नी नीतू दहिया के साथ दिल्ली में एक स्कूल चलाता था। दोनों गुरुग्राम से दिल्ली के किराड़ी आते-जाते थे। छोटी बेटी वामिका को अपनी ससुराल धनवापुर गांव में छोड़कर जाते थे।आंखों की रोशनी कम होने से परेशान थाअमित ने आगे बताया कि राहुल कोविड के समय बीमार हो गया था। उसकी दोनों आंखों में परेशानी रहने लगी थी। उसे दाईं आंख से दिखाई नहीं देता था और बाद में दूसरी आंख से भी कम दिखाई देने लगा। इसी को लेकर वह परेशान था और उसने सुसाइड कर लिया।मृतक की पत्नी से पूछताछ की जा रहीधनकोट चौकी इंचार्ज जगमाल ने बताया कि मृतक की पत्नी से पूछताछ की जा रही है, ताकि सुसाइड के पीछे के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके। फिलहाल प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद या मानसिक तनाव की आशंका जताई जा रही है, लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।.

March 16, 2026 15:00 UTC

दैनिक भास्कर ने 6 लोगों को दिया 'उत्तराखंड विजनरी अवॉर्ड’:मंच से सम्मान प्राप्त करतीं उत्तरकाशी जिले की संगीता रावत और अन्य लोग।देहरादून में दैनिक भास्कर के ‘उत्तराखंड-विकास-विश्वास-विजन कॉन्क्लेव’ में आज ‘उत्तराखंड विजनरी अवॉर्ड’ उन लोगों को दिए गए जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में काम करते हुए समाज, गांव और राज्य के विकास की नई मिसालें पेश की हैं। इन लोगों की कहानियां अलग-अलग. अवॉर्ड पाने वाले सभी लोग अपने काम के जरिए यह साबित कर रहे हैं कि उत्तराखंड के गांवों और युवाओं में अपार संभावनाएं हैं। इन लोगों ने शिक्षा, पर्यटन, आईटी, एडवेंचर टूरिज्म, उद्योग और स्टार्टअप इकोसिस्टम जैसे क्षेत्रों में काम करते हुए समाज में सकारात्मक बदलाव की मजबूत मिसालें पेश की हैं। कॉन्क्लेव में इन सभी के कार्यों का उल्लेख करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया।अब विस्तार से सभी अवॉर्डियों के बारे में जानिए… 1. पृथ्वीराज सिंह राणापर्यटन से गांव और संस्कृति को नई पहचानपृथ्वीराज सिंह राणा उत्तरकाशी जिले के रैथल गांव के युवा पर्यटन उद्यमी, डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और सामाजिक कार्यकर्ता हैं। उन्होंने रैथल में स्थित लगभग 500 वर्ष पुरानी पारंपरिक गढ़वाली विरासत संपत्ति ‘रैथल होमस्टे’ के माध्यम से पर्यटन का एक सफल मॉडल विकसित किया है।उनकी सोच ‘विकास भी, विरासत भी’ के सिद्धांत पर आधारित है। उन्होंने पर्यटन के माध्यम से स्थानीय युवाओं को रोजगार से जोड़ा और गांव की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का प्रयास किया।पृथ्वीराज गढ़वाली संस्कृति, खानपान और परंपराओं को पुनर्जीवित करने में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनका लक्ष्य रैथल गांव को “बेस्ट टूरिज्म विलेज” के मॉडल के रूप में विकसित करना है। इसके साथ ही वे स्थानीय उत्पादों की ब्रांडिंग कर उन्हें बाजार से जोड़ने की दिशा में भी काम कर रहे हैं।डिजिटल प्लेटफॉर्म पर वे उत्तराखंड की संस्कृति, मंदिरों और परंपराओं से जुड़े कंटेंट का निर्माण करते हैं। इससे हजारों युवा स्थानीय पर्यटन से जुड़ने और अपने गांव में अवसर तलाशने के लिए प्रेरित हो रहे हैं।सम्मान प्राप्त करने के बाद पृथवीराज सिंह राणा ने अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष से पैर छूकर आशीर्वाद लिया।3. संगीता रावतउत्तरकाशी जिले के सौंड़ गांव की रहने वाली कुमारी संगीता रावत एडवेंचर टूरिज्म के क्षेत्र में नई पहचान बना रही हैं। उन्होंने नेहरू पर्वतारोहण संस्थान से एडवांस माउंटेनियरिंग कोर्स किया है। इसके अलावा उन्होंने स्नो स्कीइंग, पैराग्लाइडिंग, हॉट एयर बैलूनिंग और पर्यटन से जुड़े कई प्रशिक्षण प्राप्त किए हैं।उन्होंने एफआरआई देहरादून से पैरा-टॉक्सोनॉमी प्रशिक्षण भी प्राप्त किया और 2023 में पर्यटन विभाग के माध्यम से टूरिज्म और नेचर गाइड प्रशिक्षण भी पूरा किया।संगीता एडवेंचर टूरिज्म के माध्यम से दर्जनों युवाओं को रोजगार से जोड़ चुकी हैं। वह उत्तराखंड में महिला सशक्तिकरण की एक मजबूत मिसाल बनकर सामने आई हैं और हजारों युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।कुमारी संगीता रावत को सम्मान मिलने के बाद उन्होंने बॉलीवुड एक्ट्रेस को धन्यवाद किया।5. ममता रावतपौड़ी गढ़वाल जिले के बैंगवारी गांव से आने वाली ममता रावत रक्षा और औद्योगिक क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना चुकी हैं। उनकी उद्यमशीलता की यात्रा जमीनी समझ, रणनीतिक सोच और तकनीकी नवाचार पर आधारित है।उन्होंने कई स्टार्टअप के माध्यम से रक्षा और औद्योगिक क्षेत्र में देश की आत्मनिर्भरता को मजबूत करने में योगदान दिया है। उनकी कंपनी को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल चुकी है।ममता सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय हैं। वह लड़कियों की शिक्षा, वंचित समुदायों की बेहतरी और उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही हैं।6.

March 16, 2026 14:56 UTC





Hindi NewsSportsCricketBCCI Awards: Dravid Praises Indias Strength, Sanjus Vaibhav Mimicry! सूर्यवंशी की नजर गेल के रिकॉर्ड पर: बोले- IPL में 175 रन का रिकॉर्ड तोड़ना चाहता हूं; संजू ने वैभव की मिमिक्री कीस्पोर्ट्स डेस्क 12 घंटे पहलेकॉपी लिंकटी-20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ संजू सैमसन।BCCI नमन अवॉर्ड्स 2026 में खिलाड़ियों ने मंच पर कई दिलचस्प किस्से साझा किए। इस दौरान संजू सैमसन ने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की मिमिक्री करते हुए उनके IPL डेब्यू से पहले का मजेदार किस्सा सुनाया।संजू ने कहा- मैदान पर वैभव का खेल देखकर ऐसा लगा मानो वे कोई वीडियो गेम खेल रहे हों। वहीं पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ ने मौजूदा भारतीय टीम की तारीफ करते हुए कहा कि अब भारत का असली दम नजर आने लगा है।वैभव सूर्यवंशी ने 2025 IPL में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 35 बॉल में शतक लगाया था। उन्होंने 38 बॉल में 101 रन की पारी खेली थी।द्रविड़ ने वैभव से गेम प्लान पूछा थासमारोह में स्टेज पर हार्दिक पंड्या, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी मौजूद थे। बातचीत के दौरान सैमसन ने बताया कि राजस्थान रॉयल्स के लिए डेब्यू से पहले हेड कोच राहुल द्रविड़ ने वैभव से उनके गेम प्लान के बारे में पूछा था।सैमसन ने बताया कि द्रविड ने वैभव से पूछा, तुम्हारा गेम प्लान क्या है? इस पर वैभव ने कहा, ऐसा कुछ नहीं है सर, हम तो खेलेंगे। जब द्रविड़ ने दोबारा पूछा तो वैभव बोले, अगर हमें पहली बॉल मिली तो हम उसे उड़ा देंगे।सैमसन ने कहा कि वैभव ने मैदान पर भी लगभग वैसा ही खेल दिखाया और उन्हें देखकर लगा कि वह कोई अलग ही वीडियो गेम खेल रहे हैं।क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ना चाहते हैं वैभवकार्यक्रम के दौरान वैभव सूर्यवंशी ने अपने क्रिकेट सपनों के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि वे टी-20 क्रिकेट में क्रिस गेल के 175 रन के रिकॉर्ड को तोड़ना चाहते हैं।वैभव ने बताया कि उन्होंने 2017 में पुणे सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मैच स्टेडियम में देखा था। उन्होंने अपनी पसंदीदा फिल्म का नाम धुरंधर भी बताया।भारत और भी वर्ल्ड कप जीतेगा- संजूटी-20 वर्ल्ड कप 2026 के हीरो संजू सैमसन ने भारत के भविष्य को लेकर भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि टीम आने वाले सालों में और वर्ल्ड कप जीत सकती है।सैमसन ने कहा कि देश में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की बड़ी संख्या है, इसलिए भारत भविष्य में बार-बार बड़े टूर्नामेंट जीतने की क्षमता रखता है। टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में सैमसन ने 5 पारियों में 321 रन बनाए थे। उन्होंने सुपर-8 में वेस्टइंडीज, सेमीफाइनल में इंग्लैंड और फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 80 से ज्यादा रन की पारियां खेलीं।राजस्थान को IPL जीताना है- वैभवअंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाले वैभव ने कहा, इस सीजन उनका लक्ष्य राजस्थान रॉयल्स को IPL खिताब दिलाना है। राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 2024 में 1.1 करोड़ रुपए में टीम में शामिल किया था।द्रविड़ को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्डपूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारतीय क्रिकेट की क्षमता अब मैदान पर नतीजों के रूप में साफ दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों, कोच, मजबूत घरेलू ढांचे और फैंस के समर्थन से भारतीय क्रिकेट लगातार आगे बढ़ रहा है।गिल का शानदार सालशुभमन गिल ने 2025 में शानदार प्रदर्शन किया। इंग्लैंड दौरे की पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में उन्होंने 10 पारियों में 754 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 75.40 रहा और उन्होंने चार शतक लगाए। गिल ने चैंपियंस ट्रॉफी में भी अहम भूमिका निभाई। टूर्नामेंट के पहले मैच में उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ नाबाद 101 रन बनाए और कुल 188 रन बनाए।मंधाना ने 2025 में 1703 रन बनाएस्मृति मंधाना ने 2025 में 1703 इंटरनेशनल रन बनाए। इनमें 1362 रन वनडे में आए, जो किसी भी महिला क्रिकेटर द्वारा एक साल में सबसे ज्यादा हैं। वे महिला वनडे क्रिकेट में एक कैलेंडर ईयर में 1000 रन बनाने वाली पहली बल्लेबाज भी बनीं। महिला वर्ल्ड कप में भी उन्होंने 9 मैच में 434 रन बनाए और भारत की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई।2027 वनडे वर्ल्ड कप जीतना टीम का सबसे बड़ा लक्ष्यभारत के वनडे कप्तान शुभमन गिल ने कहा है कि 2027 वनडे वर्ल्ड कप जीतना टीम का सबसे बड़ा लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि 2023 वर्ल्ड कप में भारत खिताब के बेहद करीब पहुंच गया था, इसलिए अगली बार ट्रॉफी जीतने की कोशिश और मजबूत होगी।सूर्या बोले- 2023 वर्ल्ड कप फाइनल फिर खेलना चाहता हूंटी-20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि अगर उन्हें किसी एक मैच को दोबारा खेलने का मौका मिले तो वह 2023 वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल होगा। उन्होंने कहा कि वह अहमदाबाद में खेले गए उस मैच को फिर से खेलकर जीतना चाहेंगे।सूर्यकुमार के मुताबिक 2024 टी20 वर्ल्ड कप जीतना भारतीय क्रिकेट के लिए एक बड़ी शुरुआत साबित हुआ। इसके बाद भारत ने 2025 चैंपियंस ट्रॉफी, महिला वनडे वर्ल्ड कप और अंडर-19 वर्ल्ड कप जैसे कई आईसीसी खिताब जीते।2028 ओलंपिक में गोल्ड का भी लक्ष्यसूर्यकुमार ने कहा कि भारत 2028 लॉस एंजिलिस ओलंपिक में भी क्रिकेट में गोल्ड मेडल जीतने की कोशिश करेगा। उसी साल टी-20 वर्ल्ड कप भी खेला जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर टीम लगातार दो टी-20 वर्ल्ड कप जीत सकती है तो तीसरा खिताब भी जीतने की कोशिश क्यों नहीं करनी चाहिए।हार्दिक और कोच का भरोसा अहम- सूर्यासूर्यकुमार ने कहा कि टीम में खिलाड़ियों पर भरोसा दिखाने की संस्कृति बनाने में पूर्व कोच राहुल द्रविड और मौजूदा कोच गौतम गंभीर की बड़ी भूमिका रही है। उनके मुताबिक बड़े टूर्नामेंट में लगातार बदलाव करने के बजाय टीम ने पिछले दो साल से लगभग एक ही कोर ग्रुप को मौका दिया और उसी का फायदा मिला।जेमिमा को ब्रेक देना सही फैसला- हरमनप्रीतमहिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा कि वर्ल्ड कप के दौरान जेमिमा रोड्रिग्स को छोटा ब्रेक देना सही फैसला साबित हुआ। उन्होंने बताया क

March 16, 2026 14:52 UTC

Union Minister Hardeep Singh Puri’s daughter Himayani Puri has approached the Delhi High Court seeking the removal of what she calls “false” and “defamatory” social media content linking her to convicted American sex offender Jeffrey Epstein. ADVERTISEMENTIn the petition, Himayani Puri alleged that a “coordinated and malicious online campaign” was launched to connect her name with Epstein and the crimes linked to him. According to the petition, the posts circulated across multiple platforms and were repeatedly amplified online. The plea further alleged that several defendants circulated “baseless imputations” claiming she had direct or indirect business, financial or personal links with Epstein. "The allegations are entirely false, malicious and devoid of factual foundation," the plea said.

March 16, 2026 14:51 UTC

हिलसा व्यवहार न्यायालय के प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश आलोक कुमार पाण्डेय की अदालत ने सोमवार को हत्या के एक पुराने मामले में फैसला सुनाया है। अदालत ने आरोपी अरविंद प्रसाद को आजीवन सश्रम कारावास की सजा सुनाई। यह मामला नगरनौसा थाना क्षेत्र के महुआ. जानकारी के अनुसार, वर्ष 2020 में विनोद कुमार अपने घर के पास बैठे थे। इसी दौरान अरविंद प्रसाद वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपी ने धारदार चाकू से विनोद कुमार के पेट पर वार कर दिया।गंभीर रूप से घायल विनोद कुमार को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगरनौसा में भर्ती कराया गया। स्थिति गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया, जहां 29 नवंबर 2020 को इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।इस घटना को लेकर मृतक के भाई प्रमोद प्रसाद के बयान पर नगरनौसा थाना में कांड संख्या 176/20 दर्ज किया गया था। मामले की सुनवाई के बाद न्यायालय ने नामजद अभियुक्त अरविंद प्रसाद को भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) और 307 (हत्या का प्रयास) के तहत दोषी पाया।अदालत ने धारा 302 के तहत आजीवन सश्रम कारावास और 50 हजार रुपये का आर्थिक दंड लगाया है। अर्थदंड जमा न करने पर 10 माह की अतिरिक्त सजा काटनी होगी। वहीं, धारा 307 में 10 वर्ष के सश्रम कारावास और 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। जुर्माना जमा न करने पर 5 माह की अतिरिक्त सश्रम कारावास की सजा भुगतनी होगी। दोनों सजाएं एक साथ चलेंगी।इस मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से प्रभारी लोक अभियोजक राजाराम सिंह ने बहस की।

March 16, 2026 14:51 UTC

लोकसभा में रेल मंत्रालय के वर्ष 2026-27 के लिए अनुदान मांगों पर चर्चा शुरू हो गई है। कांग्रेस के तारिक अनवर ने आरोप लगाया कि सरकार अपने ही लक्ष्यों को पूरा करने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत 1 हजार 337 स्टेशनों में से केवल 160 स्टेशनों पर ही पुनर्विकास कार्य पूरा हुआ है। उन्‍होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकार यात्री सुरक्षा के नाम पर केवल घोषणाएं कर रही है।भाजपा के गणेश सिंह ने कहा कि पिछले दस वर्षों में रेलवे में महत्वपूर्ण परिवर्तन हुए हैं। उन्होंने कहा कि नई तकनीकों को अपनाया गया है और रेलवे नेटवर्क का विस्तार किया जा रहा है। वर्ष 2013-14 में रेलवे का बजट मात्र 63 हजार करोड़ रुपये था, जो अब बढ़कर 2 लाख 78 हजार करोड़ रुपये हो गया है। श्री सिंह ने बताया कि 2026-27 में नई रेल लाइनों के लिए 36 हजार 722 करोड़ रुपये और रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण के लिए 37 हजार 750 करोड़ रुपये प्रस्तावित किए गए हैं।तृणमूल कांग्रेस की जून मलिया ने कहा कि रेलवे सिर्फ एक परिवहन व्यवस्था नहीं है, बल्कि यह जीवन रेखा भी है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल ने रेल के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में रेल विकास कार्यों की गति अन्य कई राज्यों की तुलना में धीमी है। सुश्री मलिया ने कहा कि पश्चिम बंगाल के रेल बजट में केवल तीन बार वृद्धि की गई है।तेलगु देशम पार्टी के जीएम हरीश बालायोगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में रेल के बुनियादी ढांचे को मजबूत किया गया है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट 2026-27 में रेलवे के लिए किया गया आवंटन दर्शाता है कि पूरे नेटवर्क में आधुनिकीकरण, विस्तार और क्षमता निर्माण को प्राथमिकता दी जा रही है। श्री बालायोगी ने कहा कि हाल के वर्षों में देश ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि उधमपुर -श्रीनगर -बारामूला रेल लाइन और नई रेल लाइन का चालू होना भारतीय रेल की प्रमुख उपलब्धियां हैं।जनता दल यूनाईटेड के कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि कोविड महामारी के बाद तीन स्तरीय स्लीपर कोचों की संख्या कम कर दी गई है। उन्होंने सरकार से कोचों की संख्या बढ़ाने का आग्रह किया। शिवसेना के श्रीराग अप्पा बर्ने ने महाराष्ट्र में वंदे भारत और अमृत भारत ट्रेनों के संचालन के लिए सरकार की सराहना की। कांग्रेस की कुमारी सेल्जा ने कहा कि हरियाणा देश के सबसे तेजी से विकसित हो रहे आर्थिक क्षेत्रों में से एक है, लेकिन रेलवे का बुनियादी ढांचा बढ़ते औद्योगिक और कृषि विस्तार के साथ तालमेल नहीं बिठा पाया है।भाजपा के विष्णु दयाल राम ने कहा कि 2014 से एनडीए सरकार के तहत बजट आवंटन में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। जेडीएस के एम मल्लेश बाबू, आरएसपी के एनके प्रेमचंद्रन, डीएमके के डॉ. कलानिधि वीरस्वामी, शिवसेना (यूबीटी) के अरविंद गणपत सावंत, एनसीपी (एसपी) के अमर शरदराव काले, भाजपा के रामवीर सिंह बिधूड़ी और समाजवादी पार्टी के धर्मेंद्र यादव भी चर्चा में शामिल हुए।

March 16, 2026 14:35 UTC

निगरानी की हिरासत में रिश्वत लेने के आरोपी शिक्षक (सफेद शर्ट में)।भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए निगरानी अन्वेषण ब्यूरो पटना की टीम ने सोमवार को प्रखंड संसाधन केंद्र (बीआरसी) चंडी में छापामारी कर संसाधन शिक्षक मनोज कुमार वर्मा को 17 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। ये कार्रवाई एक पीड़ित शि. जानकारी के अनुसार, पीड़ित टीचर 2017 से 2019 तक मिड डे मील में गड़बड़ी के आरोप में सस्पेंड रहे थे। बाद में अदालत ने उनके पक्ष में फैसला सुनाते हुए रोके गए वेतन भुगतान करने का आदेश दिया था। जिला स्तर से भी इस संबंध में निर्देश जारी किए जा चुके थे, लेकिन आरोप है कि बीईओ पुष्पा कुमारी की ओर से भुगतान के बदले रिश्वत मांगी जा रही थी और पैसे रिलीज नहीं किया जा रहा था। परेशान होकर पीड़ित ने इसकी शिकायत निगरानी विभाग से की।जानकारी देते विजिलेंस के अधिकारी।शिकायत के बाद वेरिफिकेशन में रिश्वत मांगने के आरोपों को सही पायानिगरानी अन्वेषण ब्यूरो के अमरेंद्र कुमार विद्यार्थी ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद विभाग की ओर से मामले का सत्यापन कराया गया, जिसमें रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि हुई। इसके बाद जाल बिछाया गया और कांड संख्या 19/26 दर्ज करते हुए धावा दल का गठन किया गया। सोमवार को जैसे ही पीड़ित शिक्षक ने बीआरसी में मौजूद मनोज कुमार वर्मा को 17 हजार रुपए दिए, पहले से तैयार निगरानी की टीम ने उन्हें रंगे हाथ दबोच लिया।पूछताछ और सत्यापन के दौरान यह तथ्य सामने आया कि मनोज कुमार वर्मा बीईओ के निर्देश पर ही यह राशि स्वीकार कर रहे थे। कार्रवाई के दौरान जब निगरानी टीम ने कड़ाई से पूछताछ की, तो संलिप्तता के आधार पर बीईओ पुष्पा कुमारी को भी मामले में नामजद अभियुक्त बनाया गया है।गिरफ्तारी के बाद निगरानी की टीम आरोपी शिक्षक को अपने साथ पटना ले गई है, जहां आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इस कार्रवाई से शिक्षा विभाग और प्रखंड कार्यालय में हड़कंप मच गया है।

March 16, 2026 14:22 UTC

सोनीपत में चैत्र नवरात्रि को लेकर रक्षक सेना के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस आयुक्त कार्यालय राई पहुंचकर अधिकारियों को मांग पत्र सौंपा।सोनीपत में चैत्र नवरात्रि को लेकर रक्षक सेना के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस आयुक्त कार्यालय राई पहुंचकर अधिकारियों को मांग पत्र सौंपा। संगठन ने नवरात्रि के दिनों में जिलेभर में मांसाहार की दुकानों को बंद करवाने की मांग की है ताकि पर्व की पवित्रता और सामाज. नवरात्रि के पावन पर्व को ध्यान में रखते हुए रक्षक सेना का एक प्रतिनिधिमंडल पुलिस आयुक्त कार्यालय राई पहुंचा। यहां संगठन के पदाधिकारियों ने पुलिस आयुक्त के नाम अधिकारियों को मांग पत्र सौंपते हुए पूरे सोनीपत जिले में नवरात्रि के दौरान मांसाहार की दुकानों को बंद करवाने की मांग रखी।सोनीपत जिले में नवरात्रि के दौरान मांसाहार की दुकानों को बंद करवाने की मांग रखी।धार्मिक भावनाओं का रखा हवाला रक्षक सेना के मनजीत तिहाड़ा ने कहा कि चैत्र मास की शुक्ल प्रतिपदा से नवरात्रि का पर्व शुरू हो रहा है, जिसे हिन्दू धर्म में अत्यंत पवित्र माना जाता है। ऐसे में इन दिनों मांसाहार की दुकानों का खुला रहना व्रत रखने वाले भक्तों, माताओं और बहनों की धार्मिक भावनाओं को आहत करता है।ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बंद कराने की मांग संगठन ने प्रशासन से मांग की कि नवरात्रि के दिनों में सोनीपत जिले के ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में मांसाहार की दुकानों को बंद करवाया जाए, ताकि पर्व की पवित्रता बनी रहे और किसी प्रकार की सामाजिक असहजता पैदा न हो।सौहार्द बनाए रखने की अपील रक्षक सेना के पदाधिकारियों ने कहा कि नवरात्रि के दौरान इस व्यवस्था से जिले में सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहेगा और पर्व की पवित्रता भी कायम रहेगी। प्रशासन से इस दिशा में आवश्यक कदम उठाने की अपील की गई। मांग पत्र सौंपने के दौरान रक्षक सेना से मनजीत तिहाड़ा, राजेश भगत, अभिषेक बहालगढ़, सुशील जाहरी, अंकित, भूपेंद्र और निक्कू सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

March 16, 2026 14:20 UTC

बेगूसराय में 70 साल की बुजुर्ग ने की आत्महत्या:मौके पर पहुंचे ग्रामीण।बछवाड़ा थाना क्षेत्र स्थित रानी पंचायत-तीन के वार्ड नंबर-14 चामोवन गांव में आज एक वृद्ध महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और देखने वालों की भीड़ जमा हो गई। मृतका की पहचान स्वर्गीय वीरेंद्र शर्मा की पत्नी मुद्रिक. स्थानीय लोगों ने बताया कि महिला के तीन बेटे हैं और तीनों प्राइवेट जबॉ के लिए बिहार से बाहर रहते हैं। एक बेटी है, जो अपने ससुराल में पति के साथ रहती है। दोपहर में हुई घटना के दौरान बुजुर्ग महिला के घर में कोई नहीं था। इसी दौरान उसने साड़ी का फंदा बनाकर पंखे से लटक कर जान दे दी।घटनास्थल पर जुटी भीड़।मानसिक तनाव में आकर सुसाइड की आशंकाआशंका जताई जा रही है कि घर में किसी के नहीं रहने और मानसिक तनाव के कारण वृद्ध महिला ने घटना को अंजाम दिया है। थानाध्यक्ष परमेंद्र कुमार ने बताया कि वृद्ध महिला के आत्महत्या की सूचना मिलते ही हमलोग मौके पर पहुंचे। विभिन्न पहलुओं पर छानबीन करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

March 16, 2026 14:17 UTC

Bihar Police SI Main Exam Pattern: कैसा होगा एग्जाम? बिहार पुलिस भर्ती के लिए मेन्स एग्जाम में दो-दो घंटे के दो पेपर होंगे- पहला पेपर 200 नंबर का सामान्य हिंदी का होगा जिसमें 100 सवाल पूछे जाएंगे। क्वालिफाई होने के लिए कम से कम 30% नंबर लाने जरूरी हैं। दूसरा पेपर भी 200 नंबर का होगा जिसमें सामान्य अध्ययन, सामान्य विज्ञान, नागरिक शास्त्र, भारतीय इतिहास, भारतीय भूगोल, गणित एंव मानसिक योग्यता जांच वाले 100 सवाल पूछे जाएंगे। दोनों पेपरों की परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.2 नंबर नेगेटिव मार्किंग के काटे जाएंगे। आंसरशीट्स की दो कॉपी होंगी, जिनमें से एक आयोग के पास रखी जाएगी।

March 16, 2026 14:13 UTC

LIVE NOWLIVE UPDATES'बिहार के हितों के लिए हम हमेशा आवाज उठाते रहेंगे' राज्यसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद बोले उपेंद्र कुशवाहा पटना: RLM प्रमुख और NDA राज्यसभा उम्मीदवार उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि इस जीत के लिए सभी मतदाताओं का हम आभार व्यक्त करते हैं। यह हमारे प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री समेत NDA के सभी कार्यकर्ताओं की जीत है। बिहार के हितों के लिए हम हमेशा आवाज उठाते रहेंगे।Rajya Sabha Election 2026 Result Live: मैं NDA की प्रचंड जीत के लिए पूरी NDA टीम को बधाई देता हूं: नितिन नवीनRajya Sabha Election 2026 Result Update: 'कांग्रेस के विधायकों ने राहुल गांधी को आईना दिखाया है' बोले गिरिराज सिंह पटना: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राज्यसभा चुनाव के नतीजों पर कहा, 'मैं समझता हूं कि तेजस्वी यादव को विपक्ष के नेता पद पर से इस्तीफा दे देना चाहिए।' उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस के विधायकों ने राहुल गांधी को आईना दिखाया है।'अगर कुछ लोगों ने हमें धोखा नहीं दिया होता, तो आज हमारी जीत पक्की होती' राज्यसभा चुनाव के नतीजों पर बोले तेजस्वी पटना: बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता और RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा, 'हम सब जानते थे कि हमारे महागठबंधन के पास 35 विधायक हैं। शुरू में, हमारे पास 6 कम थे और NDA के पास 3 कम थे। लेकिन फिर भी, हमने उनके सामने झुकने के बजाय लड़ना चुना। हम हमेशा उनकी विचारधारा के खिलाफ लड़ेंगे। हम बाद में चार गैरहाजिरों को जवाब देंगे। लेकिन अगर कुछ लोगों ने हमें धोखा नहीं दिया होता, तो आज हमारी जीत पक्की होती, क्योंकि हमने 6 की ज़रूरी संख्या पूरी कर ली थी।''विपक्ष की कोई एकता नहीं है, NDA की जीत हुई' राज्यसभा चुनाव के नतीजों पर गदगद रवि शंकर प्रसाद पटना: भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद ने राज्यसभा चुनाव के नतीजों पर कहा, 'यह बहुत उत्साह का दिन है। NDA की एकता और हमारी विजय हुई है। विपक्ष की कोई एकता नहीं है।'पटना: भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद ने राज्यसभा चुनाव के नतीजों पर कहा, 'यह बहुत उत्साह का दिन है। NDA की एकता और हमारी विजय हुई है। विपक्ष की कोई एकता नहीं है।'Rajya Sabha Election 2026 Result Update: राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद नितिन नवीन से मिले सम्राट चौधरीRajya Sabha Election 2026 Result Live: 'NDA जिस प्रकार अभी तक जीतता रहा है, आगे भी जीतता रहेगा' राज्यसभा चुनाव के नतीजों पर बोले मंत्री रामकृपाल यादव पटना: बिहार सरकार में मंत्री राम कृपाल यादव ने राज्यसभा चुनाव के नतीजों पर कहा, "NDA के पांचों उम्मीदवार जीत गए हैं और मैं सभी को बधाई देता हूं... NDA जिस प्रकार अभी तक जीतता रहा है तो वह आगे भी ऐसे ही जीतता रहेगा..."Rajya Sabha Election 2026 Result Live: 'विपक्ष जब हारता है तो आरोप ही लगाता है' एनडीए के पांचों प्रत्याशियों की जीत पर बोले विजय सिन्हा पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने राज्यसभा चुनाव के नतीजों पर कहा कि, 'यह बिहार की जनता का दिया हुआ जनादेश है। पांचों सीटें NDA ने जीती है। NDA की जीत ने विपक्ष को अधिक निराश किया है। बिहार में NDA के पांचों उम्मीदवार जीते हैं। इनके लोग वोट देने नहीं आए हैं। ये लोग (विपक्ष) जब हारते हैं तो आरोप लगाते हैं।''विधायकों की जो संख्या है तो उसके मुताबिक हमें जीतना ही था' राज्यसभा चुनाव के नतीजों पर बोले मंत्री अशोक चौधरीRajya Sabha Election 2026 Result: 'हम जीत के हारे है', महागठबंधन के उम्मीदवार अमरेंद्र सिंह धारी ने लगाया हॉर्स ट्रेडिंग का आरोप पटना: राज्यसभा चुनाव में हारने के बाद महागठबंधन के उम्मीदवार अमरेंद्र सिंह धारी ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि हॉर्स ट्रेडिंग हुई है। हम जीत के हारे हैं। सत्ता का दुरुपयोग किया गया है।Rajya Sabha Election 2026 Result Live: 'विधायकों की जो संख्या है तो उसके मुताबिक हमें जीतना ही था', मंत्री अशोक चौधरी पटना: बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने राज्यसभा चुनाव में NDA की जीत पर कहा, 'हम विधानसभा सत्र से कह रहे थे कि हम पांचों सीट जीतेंगे। विधायकों की जो संख्या है तो उसके मुताबिक हमें जीतना ही था।'Rajya Sabha Election 2026 Result Live: 'NDA के सभी पांचों प्रत्याशी राज्यसभा चुनाव जीते' संजय सरावगी ने किया ऐलान पटना: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने राज्यसभा चुनाव के नतीजों पर बयान देते हुए कहा कि हमारे (एनडीए के) सभी पांच उम्मीदवार चुनाव जीत गए हैं। संख्या के अनुसार सबसे अधिक वोट से शिवेश राम जीते हैं। शिवेश राम पांचवें उम्मीदवार थे। उनकी जीत हुई है।पुनर्गणना चल रही-तेजस्वी यादवRajya Sabha Election 2026 Result Live: राज्यसभा चुनाव के नतीजों का ऐलान जल्द पटना: बिहार में राज्यसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती पूरी होने वाली है। थोड़ी देर में नतीजों का ऐलान किया जाएगा। माना जा रहा है कि एनडीए पांचों सीट पर जीत दर्ज करेगा।'विधायक अगर नहीं आए हैं तो उसके पीछे कोई कारण होगा', कांग्रेस-राजद के 4 विधायकों के मतदान के लिए न आने पर बोले रामनाथ ठाकुर पटना: जेडीयू के राज्यसभा प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर ने राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस-राजद के 4 विधायकों के न आने पर कहा, "हमें यह जानकारी नहीं है कि वे आए हैं या नहीं आए हैं। अगर नहीं आए हैं तो उसके पीछे कोई कारण होगा। हो सकता है कि दल के प्रति निष्ठा में कमी हो या शीर्ष नेताओं से नाराज़गी हो..."Rajya Sabha Election 2026 Result Live: 'किसी को बंद कमरे में रखने से वोट नहीं बदल जाता' राज्यसभा चुनाव को लेकर बोले रामनाथ ठाकुर बिहार: जेडीयू के राज्यसभा प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर ने कहा, 'मैं शुरू से कहता रहा हूं कि एनडीए गठबंधन के जितने भी उम्मीदवार हैं, उनकी जीत सुनिश्चित है। लोकतंत्र का तकाज़ा यह है कि जिस व्यक्ति को जहां वोट देना है, वह वहीं देगा। किसी को बंद कमरे में रखने से वोट नहीं बदल जाता। इसलिए जिसे लोकतंत्र पर विश्वास है, वह निश्चिंत

March 16, 2026 14:12 UTC

राम विश्वकर्मा Produced by: • राम विश्वकर्मा Written by: | Navbharat Times• 16 Mar 2026, 10:36 amOdisha Hospital Fire: कटक के SCB हॉस्पिटल में भीषण आग से 10 मरीजों की जलकर मौत, चश्मदीद क्या बोले ?

March 16, 2026 14:10 UTC