Hindi NewsLocalRajasthanBanswara25 Stolen Bikes Recovered, 4 Miscreants Detained, Confessed To Stealing In Gujarat Too, Inquiry Continuesअंतरराज्जीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश: चोरी की 25 बाइक बरामद, 4 बदमाशों को डिटेन किया, गुजरात में भी चोरी करना कबूला, पूछताछ जारीबांसवाड़ा 5 घंटे पहलेकॉपी लिंकअरथूना थाना पुलिस की कार्रवाई में बरामद बाइक और डिटेन किए गए आरोपी।चोरी की एक बाइक तलाशने में जुटी अरथूना थाना पुलिस ने सोमवार शाम को अंतरराज्जीय बाइक चोर गैंग का खुलासा किया। मामले में पुलिस ने 4 बदमाशों को डिटेन कर उनके कब्जे से 25 दुपहिया वाहन भी बरामद किए। बांसवाड़ा में दुपहिया वाहनों की चोरी के मामले में यह संभवत: अब तक का बड़ा खुलासा है। पुलिस मामले में बदमाशों से पूछताछ कर रही है। अब तक सामने आए तथ्यों के हिसाब से बदमाश बांसवाड़ा जिले में ही नहीं बल्कि गुजरात के सीमावर्ती इलाकों से भी बाइक चुराते थे। मामले में पुलिस ने भानो का पाड़ा थाना अरथूना निवासी गोपाल पुत्र कचरा तीरगर, आंजना निवासी विष्णु पुत्र शंकर डिंडाेर, कुंवानिया निवासी गजेंद्रसिंह पुत्र राजेंद्र सिंह, रायकी थाना आसपुर (डूंगरपुर) निवासी शंभूसिंह पुत्र कल्याणसिंह को डिटेन किया है। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने 2 सीडी डीलक्स, 5 पैशन प्रो, 4 स्पेलन्डर प्रो, एक ड्रीम योगा, 4 एचएफ डीलक्स, 1 एक्टिवा, 1 जूपिटर, 7 स्पेलन्डर प्लस ब्रांड के दुपहिया बरामद किए गए हैं। खास बात यह है कि इन सभी वाहनों पर से उनके मूल नंबर गायब हैं। यानी सभी चोरी के वाहन बिना नंबर प्लेट के हैं। थानाधिकारी हिम्मत बुनकर के अनुसार 5 जून को अरथूना थाने में बेड़ावन पटेलिया थाना गढ़ी निवासी वालूराम पुत्र सतु डामोर व तलिया दईड़ा निवासी मनजी पुत्र सुखराम राणा ने एफआईआर कटाई थी। प्रार्थियों ने बताया था कि वह अरथूना में हनुमान मंदिर दर्शन को गए थे। तभी पीछे से मंदिर के बाहर खड़ी उनकी बाइक चोरी हो गई। इसके बाद डिप्टी एसपी गजेंद्रसिंह राव के निर्देश पर वारदात को लेकर टीम गठित की गई। इसमें शामिल हेड कांस्टेबल भीमचंद, कांस्टेबल राजेंद्र कुमार, प्रकाशचंद्र ने ऐसे बदमाशों का सुराग जुटाते हुए एक दिन बाद ही बाइक चोरों को डिटने किया।
Source: Dainik Bhaskar July 05, 2021 18:45 UTC