जासं, सोनीपत। कोरोना महामारी की वजह से भारत में संक्रमित होने वालों की संख्या में कमी नहीं आ रही है। हर दिन इस महामारी की चपेट में आने वालों की संख्या डराने वाली है। शुक्रवार को खेल जगत में भी कोरोना संक्रमित होने की खबर आई। यूएई में इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी टीम चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव पाए गए तो वहीं ओलंपियन पहलवान खेल रत्न सम्मान के लिए चुनी गई विनेश फोगाट के भी कोरोना संक्रमित होने की खबर आई।राष्ट्रीय खेल दिवस पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह की पूर्व संध्या पर खेल रत्न के लिए चयनित अंतरराष्ट्रीय पहलवान विनेश फोगाट और द्रोणाचार्य अवार्ड के लिए चयनित कोच ओपी दहिया कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।शुक्रवार देर शाम दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दोनों शनिवार को होने वाले पुरस्कार वितरण समारोह में भाग नहीं ले पाएंगे। खरखौदा के प्रताप स्पोर्ट्स स्कूल के कोच ओपी दहिया का द्रोणाचार्य अवार्ड और उनकी शिष्या अंतरराष्ट्रीय पहलवान विनेश फोगाट का चयन राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए हुआ था।शुक्रवार देर शाम आई रिपोर्ट के अनुसार दोनों कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। शनिवार को सोनीपत के लघु सचिवालय में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय पुरस्कार वितरण समारोह में दोनों भाग नहीं पाएंगे। दोनों ने खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया है।Posted By: Viplove Kumarडाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस
Source: Dainik Jagran August 28, 2020 17:26 UTC