अखिलेश सिर्फ कब्रिस्तान की दीवारें बनवा रहे…कन्नौज में भड़के असीम अरुण - News Summed Up

अखिलेश सिर्फ कब्रिस्तान की दीवारें बनवा रहे…कन्नौज में भड़के असीम अरुण


कन्नौज : उत्तर प्रदेश की इत्र नगरी कन्नौज में सियासी पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। योगी सरकार के समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण (Asim Arun) ने सपा प्रमुख और स्थानीय सांसद अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पर अब तक का सबसे तीखा हमला बोला है। एक सरकारी कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों की गैरमौजूदगी से नाराज मंत्री ने अखिलेश यादव के विकास मॉडल को ‘कब्रिस्तान की राजनीति’ करार दिया है।45 मिनट तक डीएम-एसपी का इंतजार, फिर बैरंग लौटे मंत्रीकन्नौज में आयोजित एक सार्वजनिक कार्यक्रम में उस वक्त अजीब स्थिति पैदा हो गई, जब मुख्य अतिथि असीम अरुण तो समय पर पहुंच गए, लेकिन जिले के डीएम (DM) और एसपी (SP) नदारद रहे। मंत्री जी ने करीब 45 मिनट तक 200 आम लोगों के साथ अधिकारियों की राह देखी। अंततः, प्रशासनिक बेरुखी से नाराज होकर वे कार्यक्रम छोड़कर वापस चले गए। उन्होंने दो टूक कहा, “यह मेरा व्यक्तिगत अपमान नहीं, बल्कि जनता की तौहीन है। इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”“सांसद निधि का पैसा सिर्फ कब्रिस्तानों में खर्च हो रहा”अखिलेश यादव के कामकाज पर सवाल उठाते हुए असीम अरुण ने आरोप लगाया कि सांसद रहते हुए अखिलेश यादव ने विकास के नाम पर कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा, “सांसद जी अपनी निधि का पैसा सिर्फ कब्रिस्तानों की दीवारें बनवाने में खर्च कर रहे हैं। पिछले दो-ढाई सालों में कन्नौज के लिए कोई ठोस बुनियादी ढांचा तैयार नहीं हुआ।” मंत्री ने यह भी तंज कसा कि अखिलेश यादव दो महीने में मुश्किल से एक बार कन्नौज आते हैं और एक्सप्रेस-वे से ही वापस लौट जाते हैं।“सपा ने आतंकवादियों के केस वापस लेने की कोशिश की थी”पूर्व पुलिस अधिकारी रहे असीम अरुण ने सपा शासनकाल के दौरान पुलिस पर बने दबाव का भी जिक्र किया। उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सपा सरकार ने एटीएस (ATS) को बंद करने तक की कोशिश की थी। असीम अरुण के मुताबिक, “सपा ने आतंकवादियों के खिलाफ दर्ज केसों को वापस लेने के लिए कोर्ट में अर्जियां दी थीं। यह तो भला हो न्यायपालिका का, जिसने सही स्टैंड लिया और उन केसों को वापस नहीं होने दिया।” उन्होंने आरोप लगाया कि सपा का आतंकवादियों के प्रति नरम रवैया जगजाहिर है।सहयोग की पेशकश पर नहीं मिला जवाबअसीम अरुण ने बताया कि जब अखिलेश यादव कन्नौज से सांसद चुने गए थे, तब उन्होंने उन्हें बधाई देते हुए विकास के लिए मिलकर काम करने का प्रस्ताव दिया था। लेकिन अखिलेश यादव की ओर से न तो कोई जवाब आया और न ही विकास कार्यों में कोई सहयोग मिला। मंत्री ने कहा कि जो नेता जमीन से जुड़कर राजनीति करते हैं, वे इस तरह का व्यवहार नहीं करते।कन्नौज की राजनीति में मचेगा घमासानअसीम अरुण के इन आरोपों ने कन्नौज की राजनीति में भूचाल ला दिया है। एक तरफ जहां भाजपा इसे विकास बनाम तुष्टिकरण की लड़ाई बता रही है, वहीं दूसरी ओर सपा ने इसे प्रशासनिक विफलताओं से ध्यान भटकाने का पैंतरा बताया है। आने वाले दिनों में यह जुबानी जंग और तेज होने के आसार हैं।


Source: Dainik Bhaskar April 02, 2026 08:47 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */