अगले साल भारत दौरे पर आएगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, सामने आया बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का शेड्यूल - News Summed Up

अगले साल भारत दौरे पर आएगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, सामने आया बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का शेड्यूल


पीटीआई, मेलबर्न: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को 2026-27 का अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर जारी किया, जिसमें उसका कार्यक्रम काफी व्यस्त है। कैलेंडर के अनुसार, आस्ट्रेलियाई टीम जनवरी से मार्च तक भारत में होने वाली पांच टेस्ट मैच की सीरीज की प्रतिष्ठित बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले तैयारी के लिए बहुत कम समय मिलेगा।अगले साल भारत के विरुद्ध होने वाली पांच टेस्ट मैचों की सीरीज पैट कमिंस की उम्रदराज टीम के लिए निर्णायक साबित हो सकती है। उसको इसके लिए तैयारी का बहुत कम समय मिलेगा क्योंकि ऑस्ट्रेलिया को दिसंबर और मार्च के बीच 14 सप्ताह के अंदर 10 टेस्ट मैच खेलने हैं।बांग्लादेश के खिलाफ करेगा शुरुआत ऑस्ट्रेलिया अपने घरेलू सत्र की शुरुआत अगस्त 2026 में बांग्लादेश के विरुद्ध दो टेस्ट मैच से करेगा और इसका समापन मार्च 2027 में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में इंग्लैंड के विरुद्ध टेस्ट क्रिकेट की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर खेले जाने वाले दिन रात्रि टेस्ट मैच से होगा।ऑस्ट्रेलिया के इस व्यस्त कार्यक्रम में भारत के विरुद्ध उसकी धरती पर होने वाली टेस्ट सीरीज में असली परीक्षा होगी। क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) ने कहा, बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का वह दौरा कमिंस, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और नाथन लियोन जैसे खिलाड़ियों के लिए आखिरी चुनौती होगी क्योंकि उन्होंने अभी तक भारत में कभी कोई सीरीज नहीं जीती है।


Source: Dainik Jagran March 22, 2026 19:17 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */